हैदराबाद:तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार यामाहा R15 बाइक के सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कॉसमॉस (22) और सुमित (23) के रूप में हुई है. दोनोंं मृतक झारखंड के रहने वाले थे. हैदराबाद के पास जीनोम वैली में अलीबाद गांव की ओर दोनों युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे,

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत
तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई.यह हादसा हैदराबाद के बाहरी इलाके में जीनोम वैली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुआ. घटना के बाद, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा.
बाइक की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि लम्हे भर में बाइक के परखच्चे उड़ गए और कई हिस्सों टूटकर हवा में उड़ गई. दोनों शख्स दो जगह पर गिरे. हादसे वक्त का वीडियो देखने पर पता चलता है कि एक्सिडेंट वाली जगह पर सुनसान माहौल था. आस-पास कोई नजर नहीं आ रहा था कि आकर हादसे के शिकार लोगों की मदद कर सके.