मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच के दौरान नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स के निशाने पर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर थे, जिनमें से कई सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई थी. फायरिंग करने वाले आरोपी करीब एक महीने पहले मुंबई आए थे और बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई. अलग-अलग ऑटो रिक्शा चालक इन लोगों को अलग-अलगग सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घर लेकर गए थे.

सूत्रों ने बताया कि आरोपी मुंबई में घूमने के लिए जिन ऑटो रिक्शा चालकों की मदद लेते थे, उनसे बॉलीवुड सितारों के घर दिखाने के लिए कहते थे. आरोपियों ने कथित तौर पर कहा था कि वे सेलिब्रिटीज के घरों की तस्वीरें लेना चाहते हैं. इसके बाद अलग-अलग ऑटो रिक्शा चालकों ने उन्हें कई अभिनेताओं के घरों तक पहुंचाया.
इससे पहले जुलाई महीने में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक्टर आमिर खान को खुली धमकी दी थी. अभिनेता के तीसरी शादी करने की वजह से बिश्नोई गैंग के उन्हें निशाने पर लिया था. लॉरेंस ग्रुप ने कहा था कि लव जिहाद के नाम पर ये जो हमारी संस्कृति के ख़िलाफ, हमारे देश में आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द दिया जाएगा.
टाइसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया, “मैं Aarzoo Bishnoi और Tyson Bishnoi (Lawrence Bishnoi Group) ये जो हमारी संस्कृति के ख़िलाफ़ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर Aamir Khaan जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. हमारा हमारे भाई-बहनों और देश वासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकतों को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे.”
पोस्ट में आगे लिखा गया, “साथ ही में ये जो श्री गंगानगर राजस्थान में – ग्रहण कृत्य एक मासूम बच्ची के साथ हुआ है. इसमें प्रशासन ने बहुत अच्छा कम किया, लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इनमें से कुछ दरिंदों को बचा रहे हैं. हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है, जो कोई भी उस मासूम बच्ची के साथ जो हुआ उसमें एक परसेंट भी शामिल है और क़ानून से बच गया, उसको तो हम सजा देंगे ही, पर जो नेता इनको बचाने की कोशिश कर रहे हैं तुरंत इसमें दखलअंदाजी देनी बंद कर दो, नहीं तो तुम्हारा भी वही हाल करेंगे जो इनका होने वाला है. थोड़ी इंसानियत दिखाओ.”
आगे लिखा, “हमारे जो 2 भाई शहीद हुए हैं Parvesh और Himanshu आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे और हम तुम्हारा बलिदान ज़ाया नहीं जाने देंगे. दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे. भगवान आप दोनों भाइयों की आत्मा को शांति दे.”