झांसी:झांसी में नवविवाहिता की मौत का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में महिला होटल के कमरे में पहुंचते ही अचानक गिरती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी और उसका पति बैंक मैनेजर है.
यूपी के झांसी में नवविवाहित की मौत के लाइव वीडियो, 6 सेकेंड में हुई मौत
इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. आखिर नवविवाहिता की मौत की वजह क्या है? हादसा, बीमारी या कुछ और? फिलहाल, मायके पक्ष के आरोपों के बीच पुलिस मामले की जांच कर है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये पूरी घटना होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें महिला फर्श पर सिर के बल सीधे गिरते हुए नजर आ रही है.
CCTV में क्या दिख रहा?
सोशल मीडिया पर 47 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तीन लोग होटल की गैलरी से कमरे की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद दो लोग कमरे में घुस जाते और पीछे से युवती भी जाती है. तभी वह कमरे के दरवाजे के बाहर गिर जाती. बताया जा रहा है कि आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो झांसी के ऋषभ होटल का बताया जा रहा है. जहां विगत दिवस झांसी की 28 वर्षीय मुस्कान की मौत हुई थी. उसका मायका झांसी के नैनागढ़ में है और ससुराल विदिशा में. पिता और पुलिस के अनुसार, वह अपने पति नीलेश के साथ यहां ठहरी हुई थी. उसकी 29 जून 2026 को शादी हुई थी. मृतका के झांसी में रहने वाले पिता रामजी लाल ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. यहां तक कि दामाद पर पहले से शादीशुदा होने का भी आरोप लगाया गया है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है.