अशनीर ग्रोवर के 100 करोड़ से महंगे DLF कैमेलियास फ्लैट की झलक, 7-स्टार क्लब हाउस से स्नो रूम तक लग्जरी; बोले- ‘ये भारत जैसा नहीं लगता’

गुरुग्राम के आलीशान रिहायशी इलाके ‘DLF कैमेलियास’ (DLF Camellias) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर इस बेहद वीआईपी सोसाइटी के अंदर की दुनिया की एक झलक दिखाई है. अशनीर के मुताबिक, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और वर्ल्ड क्लास सुख-सुविधाओं से लैस

Gurugram की इस बेहद महंगी सोसाइटी में है Ashneer Grover का फ्लैट

इस प्रॉपर्टी की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है. उन्होंने इस सोसाइटी की तुलना एक अलग ही शहर से की है. अशनीर ने खुलासा किया कि उनकी मशहूर किताब ‘दोगलापन’ इसी सोसाइटी के सात सितारा क्लब हाउस में लिखी गई थी.

दिल्ली में रहते हैं अशनीर, किराए पर है फ्लैट

अशनीर ने बताया कि वे खुद इस समय दिल्ली में रहते हैं और डीएलएफ कैमेलियास वाले अपने अपार्टमेंट को उन्होंने किराए पर दे रखा है. इसलिए जब भी वे काम के सिलसिले में गुरुग्राम आते हैं, तो इस सोसाइटी के क्लब हाउस का इस्तेमाल करते हैं.

असली पैसा हरियाली और साफ-सफाई का”

अशनीर के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की सबसे बड़ी यूएसपी यहां के खूबसूरत रास्ते, हरियाली और खुले पार्क हैं. सोसाइटी के ठीक बगल में एक गोल्फ कोर्स है और टहलने के लिए एक किलोमीटर से भी लंबा शानदार ट्रैक बना है. अशनीर कहते हैं, “आप जो करोड़ों रुपये चुकाते हैं, वो दरअसल इसी साफ-सफाई, हरियाली और शानदार लैंडस्केप के लिए हैं. असली लग्जरी यही है.”

क्लब हाउस में बैठकर लिखी थी किताब ‘दोगलापन’

यहां का क्लब हाउस किसी भी सात सितारा होटल को टक्कर देता है. इसमें मीटिंग रूम, प्राइवेट डाइनिंग स्पेस और बड़ी पार्टियों के लिए खास इंतजाम हैं. अशनीर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी मशहूर किताब ‘दोगलापन’ इसी क्लब हाउस के एक कोने में बैठकर लिखी थी. यहां 500 लोगों की क्षमता वाला बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप और बार भी मौजूद है. इसके अलावा इनडोर और आउटडोर स्विमिंग पूल, जकूजी, सौना बाथ और एक ‘स्नो रूम’ (बर्फ वाला कमरा) भी है.

बाहर जाने की जरूरत ही नहीं

सोसाइटी के अंदर ही बॉलिंग एली, कराओके लाउंज, प्राइवेट थियेटर, गेमिंग जोन के साथ-साथ टेनिस और स्क्वैश कोर्ट भी बने हैं. अशनीर कहते हैं कि यहां सुविधाएं इतनी कमाल की हैं कि आपको अपनी जिंदगी बिताने के लिए इस सोसाइटी से बाहर कदम रखने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

अंत में अशनीर ने बताया कि डीएलएफ अब इससे भी ज्यादा आलीशान प्रोजेक्ट ‘डीएलएफ डाहलियास’ (DLF Dahlias) पर काम कर रहा है. सुरक्षा और किराएदारों की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए उन्होंने अपने फ्लैट के अंदर की वीडियो नहीं बनाई, लेकिन वादा किया कि जब वो खुद यहां शिफ्ट होंगे, तो उसका टूर भी जरूर कराएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *