इस फल का सेवन कर बढ़ाएं इम्यूनिटी

अलग-अलग जगहों पर लोग फलों को अलग-अलग नामों से जानते हैं। जैसे, ब्लूबेरी, जिसे भारत में कई जगहों पर ‘नीलबदरी’ के नाम से जाना जाता है। दरअसल, इसका रंग नीला होता है और स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। यूरोप और एशिया में बड़े पैमाने पर पाया जाने वाला यह फल कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और वजन को कम करने में लाभकारी होते हैं।

पाचन में सुधार करता है यह फल
ब्लूबेरी फल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज को रोकता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन, सोडियम, तांबा, फ्रुक्टोस और एसिड पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत भी बनाते हैं।

आंखों के लिए भी लाभकारी
इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मोतियाबिंद, आंखों का सूखापन और संक्रमण और विशेष रूप से रेटिना से संबंधित बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी दृष्टि स्वस्थ रहे, तो आप ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं।

दिल के लिए भी फायदेमंद है ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में उच्च मात्रा में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं, जो हृदय के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।

प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है यह फल
यह फल आपके प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा दे सकता है और संक्रमण को रोक सकता है। अब ये तो आप जानते ही होंगे कि जब प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत रहता है, तो सर्दी-जुकाम और अन्य कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए अगर आप अपने प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से ब्लूबेरी का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *