उज्जैन-इंदौर हाईवे पर 26 अक्टूबर की रात इंदौर की 19 वर्षीय युवती के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार गुजरात से जब्त कर ली है।
मुख्य आरोपी चकरेश जैन की गिरफ्तारी के बाद नानाखेड़ा थाना पुलिस कार को उज्जैन ले आई है। हालांकि, दूसरा आरोपी राजेश पंथी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम पर चकरेश जैन से बातचीत हुई थी। 26 अक्टूबर को उससे मिलने के लिए वह इंदौर से बस से उज्जैन आई थी।शाम करीब 5:30 बजे मेघदूत होटल के सामने उतरने पर चकरेश उसे काली कार से लेने पहुंचा। पीड़िता के मुताबिक, वह कार में बैठ गई और रास्ते में चकरेश ने उसे कॉफी पिलाई।
इसके बाद एक अन्य व्यक्ति भी कार में बैठ गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों ने कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।घटना के बाद पुलिस ने चकरेश जैन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने उसे 5 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई काली कार (MP09-CS-6247) गुजरात से जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी राजेश पंथी की तलाश कर रही है।