डायबिटीज ही नहीं आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी काम आता है पिस्ता

हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए पोषण से भरे स्वादिष्ट खाने का सेवन करते हैं, ताकि हम बीमारियों से कोसों दूर रह सके। हम हेल्दी भोजन के अलावा भी कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनसे हमारे शरीर को लाभ मिल सके और इन्हीं में से एक चीज है पिस्ता। पिस्ता खाने में जितना स्वादिष्ट होने वाला ड्राई फ्रूट है, उतने ही इसके फायदे भी हैं। पिस्ता एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमें दिल और कैंसर जैसी बीमारियों से कोसों दूर रखने में मदद करता है। इसी तरह पिस्ता के कई जादुई फायदे हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन फायदों के बारे में जो आपको पिस्ते के सेवन से मिल सकते हैं।

आंखों की दिक्कतों से काफी लोग परेशान रहते हैं, लेकिन अगर आपको इस समस्या में आराम पाना है तो आपको पिस्ते का सेवन करना चाहिए। पिस्ते में दो एंटीऑक्सीडेंट्स ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन के गुण पाए जाते हैं जो मोतियाबिंद और उम्र से प्रभावित होने वाली आंखों की बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा पिस्ता में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, फैट और एमिनो एसिड होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध, सिर दर्द, दस्त और खुजली जैसी चीजों को दूर करने में मदद करते हैं।

हम में से कई ऐसे लोग हैं जो पाचन की समस्या से जूझते हैं। ऐसे में जो खाना खाते हैं वो हमारे शरीर को लगता ही नहीं है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि पिस्ता इससे उभरने में आपकी मदद कर सकता है। पिस्ते में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण ये हमारे पाचन तंत्र और आंत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यही नहीं, कब्ज से बचाने में भी पिस्ता आपकी मदद कर सकता है। पिस्ते का सेवन करने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है, जिसकी वजह से हमारी सेहत ठीक रहने में मदद मिलती है।

कई बार हम कुछ ऐसा खा लेते हैं जो हमें पचता नहीं है, जिसकी वजह से हमें दस्त लगने शुरू हो जाते हैं और इस वजह से व्यक्ति को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो पिस्ते के सेवन से आपको इसमें काफी मदद मिल सकती है। इसके लिए आपको करना ये है कि पिस्ते के पेड़ की छाल का काढ़ा बना लें और फिर दस्त के दौरान इसका सेवन करें। इसे पीने से आपको दस्त से निजात मिलने में मदद मिल सकती है।

कई बार ज्यादा काम करने की वजह से या अन्य कारणों की वजह से हमें सिर में दर्द होने लगता है। ऐसे में हम दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन पिस्ता भी सिर दर्द को कम करने का काम कर सकता है। पिस्ते के बीज के तेल को सिर पर लगाने से या इससे मालिश करने से सिर दर्द में राहत मिलती है। सिर में ये तेल लगाने से आपको अपना सिर हल्का महसूस होता है और आपकी सारी थकान और सिर दर्द दूर होने लगता है। इसके अलावा विशेषज्ञ मानते हैं कि पाबंदी से पिस्ता खाने से खून में शुगर का लेवल सामान्य रहता है, जिसकी वजह से डायबिटीज नियंत्रित रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *