फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड की हत्या, पड़ोसी ने 15 राउंड फायरिंग की; 9 गोलियां लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी मोनू शर्मा ने शुक्रवार रात अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। परमजीत को 9 गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतक परमजीत धनखड़ सिंगापुर में रहते थे। वे 5 नवंबर को भारत आए थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों में पार्किंग में कुत्ते को पॉटी कराने और गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद था। शुक्रवार रात परमजीत जिम से लौटे और अपनी तय जगह पर खड़ी मोनू की गाड़ी हटाने को कहा तो उसने गोलियां चला दीं।

वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। शाम चार बजे पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। बेटे शौर्य के मुताबिक, परमजीत सिंगापुर में रहते थे। वे 5 नवंबर को भारत आए थे। उन्हें 24 नवंबर को भांजे की शादी में शामिल होना था।

वारदात के बाद की 2 तस्वीरें…

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोलियों के खोल इकट्ठा किए।

मौके पर जुटी पड़ोसियों की भीड़, पुलिस ने घटनास्थल सील कर दिया।

4 दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

परमजीत का परिवार सेक्टर-21C की बिल्डिंग नंबर 641 की पहली मंजिल पर रहता है। आरोपी मोनू का परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है।

सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद के मुताबिक, 4-5 दिन पहले भी मोनू और शौर्या के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, तब मामला सुलझ गया था।

फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी मोनू शर्मा को अरेस्ट कर लिया।

बेटे की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ केस

सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद ने बताया कि परमजीत के बेटे शौर्य की शिकायत पर मोनू शर्मा उर्फ मोहन, उसकी पत्नी दिव्या, बेटे मयंक, बेटी नैना और भाई हेतराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी मोनू शर्मा को शाम चार बजे अरेस्ट कर लिया गया। अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *