चेहरे पर निखार लाने वाली क्रीम आपकी किडनी को बीमार कर सकती है। नागपुर में करीब 18 महिलाओं की किडनी बीमारी के पीछे पाकिस्तान में बनी ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ के इस्तेमाल की आशंका सामने आई। CDSCO ने इस क्रीम और ‘चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम’ को लेकर अलर्ट जारी किया। इसके बावजूद भोपाल के बाजारों में इनकी बिक्री होती मिली।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई क्रीम सच में किडनी तक नुकसान पहुंचा सकती है? और जो लोग सालों से फेयरनेस क्रीम लगा रहे हैं, उन्हें क्या करना चाहिए? समझते हैं
सवाल 1: क्या गोरा करने वाली क्रीम से किडनी खराब हो सकती है?
जवाब- अगर क्रीम में पारा (मर्करी) मिला हो, तोइसका खतरा रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक गोरा करने वाली क्रीम में मिले पारे का सबसे बड़ा नुकसान किडनी को होता है।
नागपुर में क्या हुआ: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक
नागपुर के अस्पतालों में पिछले करीब दो साल में ऐसी महिलाएं पहुंचीं, जिनके चेहरे, शरीर और पैरों में सूजन थी और पेशाब में झाग आ रहा था। इनमें ज्यादातर
केरल में भी ऐसा मिलाः कोट्टक्कल के एस्टर मिम्स अस्पताल के डॉ. सजीश शिवदास की टीम ने 2024 में ‘किडनी इंटरनेशनल’ पत्रिका में 22 मरीजों का अध्ययन छापा। इनमें से 15 में बीमारी का एक खास प्रकार था, और उन 15 में से 13 ने लक्षण शुरू होने से पहले फेयरनेस क्रीम लगाई थी। शोधकर्ताओं के मुताबिक ज्यादातर मामलों में क्रीम बंद करने पर बीमारी ठीक हो गई।
मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी क्या है: किडनी में खून छानने वाली
बेहद बारीक छलनियां होती हैं। इस बीमारी में उनकी दीवार मोटी हो जाती है और प्रोटीन रिसकर पेशाब में आने लगता है। इसीलिए पेशाब में झाग बनता है और शरीर में पानी रुकने से सूजन आती है।
सवाल 2: क्रीम में ऐसा क्या होता है, जो रंग हल्का करता है लेकिन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है?जवाब- हमारी त्वचा का रंग ‘मेलेनिन’ नाम के तत्वसे बनता है। मेलेनिन सिर्फ रंग नहीं देता, यह धूप की नुकसानदायक अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों से त्वचा को बचाने वाली ढाल भी है।पारा त्वचा में मेलेनिन बनने की प्रक्रिया को रोक देता है। मेलेनिन कम बनेगा तो त्वचा हल्की दिखने लगेगी और दाग-धब्बे फीके पड़ेंगे।
पारा शरीर में कैसे पहुंचता है: क्रीम रोज लगाने पर पारा
धीरे-धीरे त्वचा के रास्ते खून में पहुंचता है। फिर यह किडनी में जमा होने लगता है, क्योंकि खून छानने का काम किडनी ही करती है। पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, भोपाल के प्रोफेसर डॉ. अनिमेश सक्सेना के मुताबिक पारे वाली क्रीम किडनी और लिवर जैसे अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है, और लगातार इस्तेमाल से त्वचा पर भी असर पड़ सकता है। WHO के मुताबिक इससे त्वचा पर चकत्ते, निशान और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
दिमाग पर भी असर: डॉ. सक्सेना के मुताबिक पारे का असर दिमाग और नसों पर भी हो सकता है। अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी CDC ने 2019 में कैलिफोर्निया की एक महिला का मामला दर्ज किया था, जो मेक्सिको से आई ऐसी क्रीम लगाती थीं। उन्हें हाथों में कमजोरी हुई, धुंधला दिखने लगा और बोलने-चलने में दिक्कत आने लगी। क्रीम छोड़ने के महीनों बाद भी वे अपनी देखभाल खुद नहीं कर पा रही थीं। उस क्रीम में पारे का एक खास

सवाल 3: लंबे समय से फेयरनेस क्रीम लगा रहे हैं, तो कैसे पहचानें कि शरीर पर असर हो रहा है?जवाब- इन संकेतों पर ध्यान दें…सुबह उठने पर चेहरे या आंखों के आसपास सूजनपैरों और टखनों में सूजनपेशाब में लगातार झागबिना वजह थकान, या क्रीम वाली जगह पर त्वचा का काला पड़ना या चकत्ते
लेकिन किडनी की बीमारी शुरुआत में अक्सर साफ लक्षण नहीं दिखाती। केरल के अध्ययन में भी लक्षण हल्के थे, जैसे थकान, हल्की सूजन और पेशाब में झाग। इसलिए लक्षण न होने का मतलब यह नहीं कि सब ठीक है।
अगर आप किसी ऐसी क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसका नाम CDSCO के अलर्ट में है, या जिसकी पैकिंग पर बनाने वाले की पूरी जानकारी नहीं है, तो उसे लगाना बंद करें और डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर जरूरत समझें, तो पेशाब की जांच (यूरिन टेस्ट) और किडनी
सवाल 4: क्या हर फेयरनेस क्रीम खतरनाक है?
जवाब- नहीं। हर फेयरनेस क्रीम में पारा नहीं होता।IIT हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने 2021 में देश में बिक रही क्रीमों की जांच की। भारत में बनी 34 क्रीमों में पारा लगभग न के बराबर मिला, जबकि आयात की गई सभी 14 क्रीमों में लगभग 2,900 से 31,700 PPM तक पारा था। ऐसी क्रीम लगाने वाली वयस्क महिलाओं के लिए खतरा सुरक्षित स्तर से 100 गुना से भी ज्यादा आंका गया। यानी सबसे बड़ा खतरा बिना रजिस्ट्रेशन वाली, चोरी-छिपे आने वाली विदेशी क्रीम से है।’हर्बल’ लिखा होना गारंटी नहीं: पैकेट पर ‘हर्बल’,’नेचुरल’ या ‘आयुर्वेदिक’ लिखा होने से क्रीम सुरक्षित नहीं हो जाती। सुरक्षा इस पर निर्भर करती है कि अंदर असल में क्या है।
पारा अकेला खतरा नहीं: एम्स भोपाल के त्वचा रोग
विशेषज्ञ डॉ. मनीष खंडारे के मुताबिक मेडिकल स्टोर से बिना जांच खरीदी जाने वाली कई क्रीम में स्टेरॉइड, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक तीनों मिले होते हैं। इनसे कुछ दिन राहत मिलती है, पर बीमारी अंदर ही अंदर
सवाल 5: क्रीम खरीदते समय पैकेट पर क्या देखें?
जवाब- भास्कर की पड़ताल बताती है कि सिर्फ नाम या पैकिंग देखकर भरोसा करना कितना जोखिम भरा है…बुधवारा की एक दुकान पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखे डिब्बे पर बनने की तारीख नहीं थी।दूसरी दुकान पर दुकानदार ने ऊपर का पाकिस्तानी पैकेट हटाकर सिर्फ सफेद क्रीम दिखाई।
अशोका गार्डन में गोरी जैसी पैकिंग वाली ‘पंचवटी हर्ब्स’ और इतवारा में ADS ब्रांड की क्रीम थमा दी गई।पंचवटी हर्ब्स और ADS क्रीम में पारा है या नहीं, इसकी जांच नहीं हुई है। लेकिन साफ है कि नाम बदलकर मिलती-जुलती क्रीम बेची जा रही है। CDSCO ने भी मिलते-जुलते नाम वाली क्रीमों से सावधान रहने को कहा है।इंदौर के रानीपुरा और छावनी की दो जगहों पर छापे में 300 से ज्यादा पैकेट जब्त हुए, जिनकी

बनाने वाली कंपनी का नाम और पूरा पतादेश में बनी क्रीम पर मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस नंबरविदेशी क्रीम पर भारत में बिक्री का रजिस्ट्रेशन नंबर और आयात करने वाली कंपनी का नामबैच नंबर, बनने की तारीख और एक्सपायरी डेटअंदर मौजूद चीजों (इंग्रीडिएंट्स) की सूचीपारा सूची में नहीं लिखा होता, इसलिए सूची से भरोसा न करें। इनमें से कुछ भी न हो या पैकिंग बदली हुई लगे, तो क्रीम न खरीदें।
शिकायत कहां करें: जिले के औषधि निरीक्षक
से या MP खाद्य एवं औषधि प्रशासन के ईमेल cfdamp@rediffmail.com पर बिक्री की शिकायत की जा सकती है। आयातित कॉस्मेटिक की शिकायत DCGI से की जा सकती है।