आज का राशिफल एवं पञ्चांग

.
 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास……………………………….माघ
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………द्वितीया
रात्रि 01.00 पर्यंत पश्चात तृतीया
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 07.00.09 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.22.17 पर
सूर्य राशि…………………………कुम्भ
चन्द्र राशि…………………………कुम्भ
गुरु राशी…………………………मकर
नक्षत्र………………………….शतभिषा
दोप 03.05 पर्यंत पश्चात पूर्वाभाद्रपद
योग……………………………….शिव
रात्रि 01.27 पर्यंत पश्चात सिद्ध
करण……………………………बालव
दोप 12.42 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….शिशिर
दिन……………………………शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
13 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………4
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.18 से 13.03 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 09.52 से 11.16  तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मकर
05:14:20 06:59:22
कुम्भ
06:59:22 08:35:13
मीन
08:35:13 10:06:13
मेष
10:06:13 11:46:56
वृषभ
11:46:56 13:45:34
मिथुन
13:45:34 15:59:15
कर्क
15:59:15 18:15:26
सिंह
18:15:26 20:27:14
कन्या
20:27:14 22:37:54
तुला
22:37:54 24:52:31
वृश्चिक
24:52:31 27:08:42
धनु
27:08:42 29:14:20
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.27 से 09.51 तक शुभ
दोप. 12.40 से 02.04 तक चर
दोप. 02.04 से 03.28 तक लाभ
दोप. 03.28 से 04.53 तक अमृत
संध्या 06.17 से 07.53 तक लाभ
रात्रि 09.28 से 11.04 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ विशालाक्षाय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
विद्या मित्रं प्रवासे च भार्या मित्रं गृहेषु च ।
रोगिणश्चौषधं मित्रं धर्मो मित्रं मृतस्य च ॥
अर्थात :-
प्रवास में मित्र विद्या, घर में मित्र पत्नी, रोगी का मित्र औषध, और मृत का मित्र धर्म है ।
? आरोग्यं सलाह :-
जले हुए घाव के घरेलू उपचार :-
६. तुलसी –
तुलसी को एक आश्चर्यजनक जड़ी बूटी के रूप में माना जाता है जो हमें त्वचा और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। तुलसी के तेल का एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे इरिटेशन, छोटे घावों और घावों के लिए एक उत्कृष्ट उपाय है। इसके अलावा जले हुए हिस्से पर तुलसी के पत्तों का रस लगाना भी काफी प्रभावशाली माना जाता है। इससे जले हुए वाले भाग पर दाग बनने की संभावना कम होती है ।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
परिवार की समस्याएँ हल होंगी। वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान रहेगी। फालतू खर्च होगा। धैर्य रखें। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा सफल रहेगी। प्रमाद न करें। सत्संग का लाभ मिलेगा। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वाभिमान बना रहेगा। प्रयास करते रहें। संबंधों में सुधार की संभावना है। लापरवाही से काम नहीं करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। हितकारक व्यक्तियों से भेंट होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापारिक विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकेगा। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएँगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बुरी खबर मिल सकती है। धैर्य रखें। आर्थिक तंगी रह सकती है। लापरवाही, टाल-मटोल से समस्याओं को नहीं बढ़ाएँ। कामकाज में विलंब होगा। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। किसी करार, लेख में धोखा संभव है।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद करके मानसिक संतोष मिलेगा। रुके कार्यों की चर्चा होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बाहरी सहयोग सहज ही मिलेगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। पूँजी निवेश लाभकारी रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। कामकाज की संभावनाएँ बनेंगी। अपने काम से काम रखना होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ बढ़ेगा। परिवार में वैवाहिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। पत्र, सूचना मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन हो पाएगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पठन-पाठन के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। धैर्य रखें। व्यर्थ के दिखावे, आडंबरों से दूर रहना चाहिए।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
यात्रा में सावधानी आवश्यक है। जल्दी में कोई काम न करें। कार्यक्षमता बढ़ेगी। सुखद यात्रा के योग हैं। राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। चिंता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। वैचारिक अनुकूलता का लाभ लें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। साझेदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। कारोबारी अनुबंध होंगे। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान, भाइयों से मदद मिल सकेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। आपसी मतभेद दूर होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। पहले किए गए कार्यों के उत्तम परिणाम आज देखने को मिलेंगे। लेन-देन करार की चिंता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 13 फरवरी 2021 शनिवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि मध्य रात्रि 12:57 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:12 बजे होगा । शततारा नक्षत्र अपरान्ह 03:11 बजे रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:50 से 11:14 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आप का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों में बीतेगा । धन खर्च भी होगा । नए मित्रों से भेंट होगी , जो कि भविष्य में लाभदायी रहेंगे । सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी । बडों का सहयोग मिलेगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी । दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हे मिल सकते है । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।

वृषभ :~ आज का दिन शुभ फलदायी है । विशेषकर व्यवसायियों के लिए बहुत लाभदायक रहेगा । व्यवसाय में पदोन्नती होगी । कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा । पारिवारिक सुख और संतोष होगा । मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी ।

मिथुन :~ आज आप का दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा । मानसिक व्यग्रता और शारीरिक शिथिलता रहेगी । कार्य मे उत्साह नहीं रहेगा । व्यवसाय मे उच्चाधिकारी और सहकर्मचारी का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । खर्च हो सकता है । संतानों से मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा । प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें ।

कर्क :~ वैचारिक नकारात्मकता से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । इसलिए नकारात्मकता से दूर रहे । क्रोध पर संयम रखे । खर्च अधिक रहेगा । परिवार में घर्षण न हो इसका ध्यान रखें । नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें । नए परिचय भी कुछ खास लाभदायक नहीं होंगे । सरकार – विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहने मे लाभदायक होगा ।

सिंह :~ आज पति – पत्नी के बीच में अनबन होने से दांपत्यजीवन में क्लेश हो सकता है । दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका ध्यान रखें । सांसारिक तथा अन्य प्रश्नो से आज उदासीन रहेंगे । सामाजिक अपयश न हो इसका ध्यान रखे । भागीदारो के साथ भी व्यवहार में मतभेद हो सकता है । कोर्ट -कचहरी से दूर रहें ।

कन्या :~ व्यवसाय में आज यश प्राप्त हो सकता हैं । सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा । शारीरिक और मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे । आर्थिक लाभ होगा । रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।

तुला :~ वैचारिकरुप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बना रहेगा । चर्चा – विचारणा में आप प्रभाव जमा सकेंगे । परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं मिलेगा । कार्य में संभलकर आगे बढे । अजीर्ण की पीडा़ होने से खान – पान में ध्यान रखें । साहित्य लेखन में रुचि बढे़गी ।

वृश्चिक :~ स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरते । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से व्यग्रता रहेगी । माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । धन और कीर्ति की हानि होगी । पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा । मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको आज सताएगी ।

धनु :~ प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । नए कार्य करने के लिए समय अनुकूल है । स्नेहीजनों के साथ समय आनंद मे बिताएंगे । आध्यात्मिकता का भी आनंद मिलेगा । मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से प्रसन्नता होगी ।

मकर :~ आज का दिन मिश्र फलदायी है । परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव से मन में ग्लानि रहेगी । निरर्थक खर्च होगा । आरोग्य का ध्यान रखें । विद्यर्थियों को आज अभ्यास मे मन नही लगेगा । शेयर में पूंजी – निवेश कर सकेंगे । गृहणियों को आज असंतोष रहेगा । आध्यात्मिकता शांतिदायक होगी ।

कुंभ :~ आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायक है । परिवारिक आनंद रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे । आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करे ।

मीन :~ कोर्ट – कचहरी अथवा स्थाई संपत्ति की झंझट में आज न पड़े । आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा । स्वास्थ्य संभाले । स्वजनों से वियोग होगा । परिवारिक मतभेद रहेंगे । मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखे । लेन – देन में सोच – विचार कर निर्णय ले । अकस्मात और गलतफहमी से दूर रहें ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *