NASA के मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली स्वाति मोहन की बिंदी पर फिदा हुई जनता, तारीफ में कही दिल जीत लेने वाली बातें

 

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सेवरेंस रोवर गुरुवार रात मंगल पर सफलापूर्वक लैंड कर गया. नासा ने ट्वीट कर बताया कि पर्सेवरेंस रोवर मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक उतर चुका है. इसकी लैंडिंग के साथ ही नासा के वैज्ञानिकों व कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. इस खबर ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी. लेकिन इसके साथ ही एक ओर खबर लोगों की दिलचस्पी की वजह बन गई है. जिस पर लोग तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

 

नासा के इस मिशन में भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक स्वाति मोहन  ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने नासा के कंट्रोल रूम में पर्सेवरेंस रोवर के मंगल की सतह पर ‘‘टचडाउन कंर्फम्ड” की घोषणा की. स्वाति मोहन सोशल मीडिया पर छाईं हैं और लोग खासतौर पर उनकी बिंदी की चर्चा कर रहे हैं. लोग उनकी बिंदी के फैन हो गए हैं. स्वाति के माथे पर लगी बिंदी को देखकर लोगों ने कहा, कि वो बेहद सुंदर लग रही है. उनके माथे की बिंदी को देखकर कई लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है.

बता दें कि जब पूरी दुनिया अमेरिकी रोवर की लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, तब स्वाति मोहन कंट्रोल रूम में शांत भाव से GN&C सिस्टम और प्रोजेक्ट टीम से संवाद कर रही थीं. पर्सविरन्स रोवर ने गुरुवार को दोपहर मंगल ग्रह की सतह को छू लिया. अब ये रोवर वहां प्राचीन माइक्रोबियल काल में जीवन के संकेतों की खोज के अपने मिशन पर जुट जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *