195
।। ?️।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………………………..माघ
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………..त्रयोदशी
संध्या 05.13 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 06.51.09 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.28.13 पर
सूर्य राशि………………………कुम्भ
चन्द्र राशि………………………कर्क
गुरु राशि………………………मकर
नक्षत्र…………………………..पुष्य
दोप 01.10 पर्यंत पश्चात अश्लेषा
योग………………………….शोभन
रात्रि 01.02 पर्यंत पश्चात अतिगंड
करण………………………..तैतिल
संध्या 05.13 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु………………………….शिशिर
दिन………………………….गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
25 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.16 से 01.02 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 02.06 से 0३.32 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
06:14:09 07:48:01
मीन
07:48:01 09:18:56
मेष
09:18:56 10:59:38
वृषभ
10:59:38 12:58:15
मिथुन
12:58:15 15:11:57
कर्क
15:11:57 17:28:07
सिंह
17:28:07 19:39:56
कन्या
19:39:56 21:50:35
तुला
21:50:35 24:05:13
वृश्चिक
24:05:13 26:21:23
धनु
26:21:23 28:27:01
मकर
28:27:01 30:14:09
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..7
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 11.12 से 12.39 तक चंचल
दोप. 12.39 से 02.05 तक लाभ
दोप. 02.05 से 03.31 तक अमृत
सायं 04.57 से 06.23 तक शुभ
सायं 06.23 से 07.57 तक अमृत
रात्रि 07.57 से 09.31 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ वृषरुपाय नमः ।।
? सुभाषितानि :-
इज्याध्ययनदानानि तपः सत्यं क्षमा दमः ।
अलोभ इति मार्गोऽयं धर्मस्याष्ठविधः स्मृतः ॥
अर्थात :-
यज्ञ, अध्ययन, दान, तप, सत्य, क्षमा, दम, अलोभ – ऐसा आठ प्रकार का धर्ममार्ग कहा गया है ।
? आरोग्यं :-
स्ट्रोक के उपचार –
4. धूम्रपान दो अलग-अलग तरीकों से क्लॉट गठन को तेज करता है। यह आपके रक्त को मोटा करता है, और यह धमनियों में प्लाक बिल्डअप की मात्रा को बढ़ाता है। एक स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम के साथ, धूम्रपान से दूरी सबसे शक्तिशाली जीवन शैली में परिवर्तनों में से एक है जो आपको स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करेगी।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा। लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सोच-समझकर व्यय करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। लाभ होगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूसरों पर अतिविश्वास न करें। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें। फालतू खर्च होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वाभिमान रहेगा। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। विरोधी परास्त होंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
निवेश, यात्रा व नौकरी लाभ देंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दौड़धूप अधिक होगी। धन लाभ होने की भी संभावना है। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 फरवरी 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सायं 05:19 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:55 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:25 बजे होगा । पुष्य नक्षत्र दोपहर 01:17 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:03 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज विश्वकर्मा जयंती , गुरु पुष्य योग , कल्पादि , डेझर्ट उत्सव , गुरु गोरखनाथ व मुनी धर्मनाथ जयंती ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप मानसिक रुप से व्यग्र रहेंगे । आज भावना में अधिक ना बहे इसका ध्यान रखे । इससे वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि हो सकती है । माता के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखे । स्थाई संपत्ति से संबंधित चर्चा टाले । वाहन चलाते समय ध्यान रखे तथा जलाशयो से दूर रहे ।
वृषभ :~ आज आप तन – मन से हलकापन अनुभव करेंगे । उत्साह में वृद्धि होगी । मन भी संवेदनशील रहेगा । कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे । पारिवारिक विषयो में रुचि लेंगे और प्रवास होगा । आर्थिक बातों पर अधिक लक्ष्य रखें । रुचिकर भोजन भी मिल सकता है ।
मिथुन :~ कार्य संपन्न होने में विलंब होने पर भी प्रयास चालू रखे । आपके कार्य निर्धारित रुप से संपन्न होंगे । आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएँ आएँगी , लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे । नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारियों के साथ वातावरण मेलजोल भरा रहेगा ।
कर्क :~ आज आप मित्रों व स्नेहीजनों के साथ बहुत उल्लास के साथ बिताएँगे । प्रवास या यात्रा हो सकती है । सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद लेंगे । भावनाशील भी रहेंगे । आर्थिक लाभ का दिन है ।
सिंह :~ अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी । स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चले । दलीलबाजी या चर्चा , विवाद से बचे । कोर्ट – कचहरी के मामले में सावधान रहे । व्यवहार में संयम और विवेक रखे । अधिक खर्च होगा ।
कन्या :~ आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा । आपको विविध क्षेत्रों में लाभ मिलेगा । इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी । मित्रो के साथ सुंदर , मनोहर स्थल का आयोजन करेंगे । संतानो से शुभ समाचार मिलेंगे ।
तुला :~ आज आपके लिए शुभ है । नौकरी या व्यावसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा । उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे । पदोन्नति हो सकती है । पारिवारिक प्रफुल्लित वातावरण रहेगा । माता से लाभ होगा । सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी ।
वृश्चिक :~ नौकरी या व्यावसाय मे संभलकर कार्य करे । उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये से आपको कष्ट हो सकता है । शारीरिक आलस्य रहेगा । संतानो से मतभेद होगा । महत्वपूर्ण निर्णयो को आज टाले। खर्च हो सकता है । छोटा प्रवास कर सकते हैं ।
धनु :~ आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करे । बीमारी के उपचार भी प्रारंभ न करे । वाणी और व्यवहार पर संयम रखे । अधिक संवेदनशीलता मन व्यथित रहेगा । स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें । खर्च बढेगा । अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें ।
मकर :~ आज आपका दिन शुभ बीतेगा । व्यावसाय में विकसित होने की बहुत संभावनाएँ हैं । दलाली , कमिशन , ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी । इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा । आपकी मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । छोटे प्रवास का योग हैं ।
कुंभ :~ आज का आपका दिन आनंददायी होगा । कार्य में सफलता तथा यश – कीर्ति प्राप्त होगी । परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा । नौकरी और व्यावसाय में सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा । घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
मीन :~ आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा । कल्पनाशक्ति के कारण साहित्य के विश्व की सैर करेंगे । विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है । स्वभाव में अधिक भावुकता रहेगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।