महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप, एक छात्रावास में 190 से ज्यादा छात्र निकले पॉजिटिव

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। हालात भयावह होते देख महाराष्ट्र सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। इस बीच, वाशिम जिले में बुधवार को 318 नए मरीज मिले हैं,इन संक्रमित मरीजों 190 छात्र शामिल हैं। महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसोड तहसील के देगांव स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में 190 छात्रों के पॉजिटिव पाए जाने से खलबली मच गई. ये सभी छात्र अमरावती से आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत भी अमरावती जिले से ही हुई है. यहां फिलहाल 1 मार्च तक लॉकडाउन लगा है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,807 नए मरीज मिले हैं. यह 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है. राज्य में बीते 24 घंटे में 80 मरीजों की मौत हो गई है.महाराष्ट्र में कोरोना के नए स्ट्रेन सामने आने से हड़कंप मचा है. कर्नाटक और गुजरात जैसे पड़ोसी राज्यों की ओर से पहले ही ट्रैवल बैन लागू किए जा चुके हैं.

विदर्भ क्षेत्र में भी बढ़ रहे नए कोरोना केस
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. विदर्भ में कुल 11 जिले हैं, जिनमें से 5 अमरावती डिविजन के तहत आते हैं, जबकि नागपुर डिविजन में 6 जिले हैं. इसके अलावा परभणी जिला प्रशासन ने विदर्भ के 11 जिलों के लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई है. इसके अलावा साईं बाबा मंदिर को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है.

 

सीएम ठाकरे ने दी थी चेतावनी
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पिछले दिनों बताया था कि सूबे में अगले 8 दिन अहम रहने वाले हैं. अगर मामले इसी तरह से बढ़ते रहे तो फिर पूरे राज्य में ही लॉकडाउन वापस आ सकता है. उन्होंने कहा कि यह आम लोगों पर ही है कि वे सावधानी बरतें और लॉकडाउन जैसी स्थिति से बचें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *