आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………………………..माघ
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………चतुर्दशी
दोप 03.46 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 06.51.35 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.29.47 पर
सूर्य राशि………………………..कुम्भ
चन्द्र राशि……………………….कर्क
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………………अश्लेषा
दोप 12.28 पर्यंत पश्चात मघा
योग………………………….अतिगंड
रात्रि 10.29 पर्यंत पश्चात सुकर्मा
करण…………………………वणिज
दोप 03.46 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………शिशिर
दिन…………………………..शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
26 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………8
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.16 से 01.02 तक ।
?‍? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.13 से 12.39 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
कुम्भ
06:10:12 07:44:23
मीन
07:44:23 09:14:59
मेष
09:14:59 10:55:41
वृषभ
10:55:41 12:54:19
मिथुन
12:54:19 15:08:00
कर्क
15:08:00 17:24:10
सिंह
17:24:10 19:35:59
कन्या
19:35:59 21:46:39
तुला
21:46:39 24:01:16
वृश्चिक
24:01:16 26:17:27
धनु
26:17:27 28:23:05
मकर
28:23:05 30:10:12
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.19 से 09.46 तक लाभ
प्रात: 09.46 से 11.12 तक अमृत
दोप. 12.38 से 02.05 तक शुभ
सायं 04.58 से 06.24 तक चंचल
रात्रि 09.31 से 11.05 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ पिनाकहस्ताय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
धृतिः क्षमा दमोऽस्तेयं शौच मिन्द्रियनिग्रहः ।
धी र्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्म लक्षणम् ॥
अर्थात :-
धारणा शक्ति, क्षमा, दम, अस्तेय (चोरी न करना), शौच, इन्द्रियनिग्रह, बुद्धि, विद्या, सत्य, अक्रोध – ये दस धर्म के लक्षण हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
बुढ़ापा रोकने की औषधि –
1. हल्दी –
एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी एक असाधारण जड़ी बूटी है। इसमें मौजूद करक्यूमिन एक एंटी-एजिंग के रूप में काम करता है। अर्थात यह बुढ़ापा रोकने की औषधि है। इसका व्यापक रूप से भारत के कई हिस्सों में घावों के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। हल्दी त्वचा के लिए सबसे अच्छी एंटी एंजिंग जड़ी बूटियों में से एक है क्योंकि यह त्वचा की देखभाल के लिए विशेषज्ञों की पसंदीदा पसंद भी बन गई है। यह जड़ी बूटी विभिन्न त्वचा के रोगों को कम कर सकता है। यह त्वचा के ऊतकों के कारण होने वाले नुकसान को कम करता है और उम्र बढ़ने के शुरुआती संकेतों को रोकता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं। राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। किसी की आलोचना न करें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएँ आ सकती हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 26 फरवरी 2021 शुक्रवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 03:50 बजे तक रहेगी पश्चात् पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:26 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दोपहर 12:35 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:10 से 12:36 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:13 से 01:01 बजे तक रहेगा । इसमे राहुकाल को छोड़कर दोपहर 12:36 से 01:01 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भद्रा अपरान्ह 03:50 से मध्य रात्रि पश्चात् 02:48 बजे तक , स्वामी रामचरण जयंती , ललिता जयंती , गंडमूल संपूर्ण दिनरात रहेगा , वीर सावरकर पुण्य दिवस ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपके स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी । अनिद्रा से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । बौद्धिक चर्चा से आनंद प्राप्त हो सकता है , परंतु ऐसी बौद्धिक चर्चा से दूर रहे । प्रवास टाले ।

वृषभ :~ भावनाओ के बंधन में बंध जाने का अनुभव आज आपको होगा । कार्य दिन में संपन्न होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी । भाई – बहनों से लाभ होगा । शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । आर्थिक लाभ की भी संभावना है । परंतु मध्याहन के बाद विपरीत परिस्थिति हो सकती है । अधिक खर्च होगा और अपयश का योग है ।

मिथुन :~ आज आप असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेंगे । पारिवार में मेलजोल नहीं रहेगा । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । पढने – लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन प्रफुल्लित रहेगा । फिर भी नए कार्य का प्रारंभ न करे । प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी बनेंगे । स्वजनों से भेंट करने से मन प्रसन्न हो जाएगा ।

कर्क :~ आज छोटे प्रवास या पर्यटन हो सकता है । आपका आरोग्य अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद आपकी हताशा आने से मन अस्वस्थ रहेगा । अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो जाए इसका ध्यान रखे । खर्च अधिक होगा ।

सिंह :~ आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न ले । पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा । वाणी पर संयम रखे । गलतफहमियों को दूर करे । सम्बंधियों के साथ मनमुटाव होगा । परंतु मध्याहन के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा ।

कन्या :~ आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी । शारीरिक और मानसिक सुख शांति रहेगी । व्यावसाय में वातावरण अनुकूल रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद आपको दुविधा रहेगी । इससे कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी । वाणी पर संयम बरते । कोर्ट – कचहरी के कार्यों में सावधानी बरते । धनहानि के साथ – साथ मानहानि से भी संभलकर चले ।

तुला :~ आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा । घर की साज – सजावट में परिवर्तन करेंगे , इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से आर्थिक लाभ होगा । आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न करेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक शांति रहेगी । संतान से सुख मिलेगा ।

वृश्चिक :~ आज आप के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है । विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धार्मिक प्रवास हो सकता है । धन लाभ होगा । व्यवसाय में वृद्धि होगी । हर कार्य सफलता के साथ – साथ पूर्ण भी होगा । माता से सम्बंध अच्छा रहेगा । मान – सन्मान प्राप्त होगा । गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बितेगा ।

धनु :~ आज प्रातःकाल के समय आप का शारीरिक स्वास्थ्य नरम – गरम रह सकता है । निषेधात्मक विचार स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे , इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखे । आर्थिक तंगी रहेगी । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से प्रफुल्लित हो जाएँगे । आकस्मिक धनप्राप्ति का योग है । व्यवसाय से लाभ होगा । मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । प्रवास का योग है ।

मकर :~ आज आप परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मनाएंगे , परंतु मध्याहन के बाद मन व्यग्र रहेगा । अधिक खर्च से आर्थिक तंगी रहेगी । सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे । अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखे ।

कुंभ :~ आप का आज का दिन सुख – शांतिपूर्वक बीतेगा । पारिवारिक जीवन में भी आनंद रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी । आनंद – प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा । व्यावसायिक क्षेत्र में कीर्ति होगी । नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे व्यय होगा । छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है ।

मीन :~ आज के दिन आप विजातीय आकर्षण से दूर रहे । किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद न करे । नए कार्य का प्रारंभ न करे । परंतु मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता अनुभव करेंगे । कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *