
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. ऐसे ही जानवरों के कंटेंट इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेंट में से एक हैं. कई बार हमारी नजर कुछ बेहद अनोखे पशु- पक्षियों पर अटक जाती है. अपने आस-पास नजर दौड़ाने पर एक से बढ़कर एक अनोखे जीव जंतु नजर आते हैं. उनमें से कई पशु-पक्षी इतने खूबसूरत होते हैं कि उन पर से नजर हटाना मुश्किल होता है. ऐसी ही एक विचित्र चिड़िया की फोटो सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है.
आप सभी अमिताभ बच्चन की फिल्म का एक डायलॉग तो सुना ही होगा ‘मूंछे हों तो नत्थू लाल जैसी’… लेकिन अब लगता है कि इसे बदलकर कहना पड़ेगा ‘मूंछे हों तो इस चिड़िया जैसी’. जी हां, चिड़िया की मूंछें. हाल ही में आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने एक बेहद अनोखे पक्षी की फोटो शेयर की है. दीपांशु काबरा ने जिस चिड़िया की फोटो शेयर की है, उसे इंका टर्न कहा जाता है. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मूंछे हों तो…’
लोग सोशल मीडिया पर इसकी फोटो देखकर हैरान हैं. किसी को यह कार्टून कैरेक्टर लग रही है तो किसी को एनिमेटेड करैक्टर. लेकिन यह चिड़िया असली है. डार्क ग्रे कलर की इस चिड़िया की लाल चोंच, लाल पैर और सफेद मूंछें देखने लायक हैं. यह इतनी खूबसूरत है कि इससे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है. यह पक्षी देखने में काफी अनोखा है. बता दें कि इंका टर्न बेसिकली पेरू और चिली के तटों पर पाई जाती है.