
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, ३ मार्च २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:५१
सूर्यास्त: ? ०६:१८
चन्द्रोदय: ? २२:४४
चन्द्रास्त: ?०९:२२
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शिशिर
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? फाल्गुन
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? पञ्चमी (२४:२१ तक)
नक्षत्र ? स्वाती (२५:३६ तक)
योग ? ध्रुव (२६:४१ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१३:३८ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२४:२१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कुम्भ
चंद्र ? तुला
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? १७:२९ से १८:५८
रवियोग ? २५:३६ से ३०:४०
विजय मुहूर्त ? १४:२५ से १५:११
गोधूलि मुहूर्त ? १८:०५ से १८:२९
निशिता मुहूर्त ? २४:०४ से २४:५३
राहुकाल ? १२:२९ से १३:५६
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०८:०८ से ०९:३५
होमाहुति ? गुरु
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? पश्चिम
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त एवं वाहनादि क्रय मुहूर्त १०:१३ से १२:२० तक, पुरातन गृह प्रवेश मुहूर्त १०:१५ से, आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २५:३६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
स्वाति नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय तृतीय एवं
चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (रू, रे, रो, ता) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम विशाखा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (ती) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ २९:५० से ०७:१६
मीन – ०७:१६ से ०८:३९
मेष – ०८:३९ से १०:१३
वृषभ – १०:१३ से १२:०८
मिथुन – १२:०८ से १४:२३
कर्क – १४:२३ से १६:४४
सिंह – १६:४४ से १९:०३
कन्या – १९:०३ से २१:२१
तुला – २१:२१ से २३:४२
वृश्चिक – २३:४२ से २६:०१
धनु – २६:०१ से २८:०५
मकर – २८:०५ से २९:४६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:४१ से ०७:१६
चोर पञ्चक – ०७:१६ से ०८:३९
रज पञ्चक – ०८:३९ से १०:१३
शुभ मुहूर्त – १०:१३ से १२:०८
चोर पञ्चक – १२:०८ से १४:२३
शुभ मुहूर्त – १४:२३ से १६:४४
रोग पञ्चक – १६:४४ से १९:०३
शुभ मुहूर्त – १९:०३ से २१:२१
मृत्यु पञ्चक – २१:२१ से २३:४२
अग्नि पञ्चक – २३:४२ से २४:२१
शुभ मुहूर्त – २४:२१ से २५:३६
रज पञ्चक – २५:३६ से २६:०१
शुभ मुहूर्त – २६:०१ से २८:०५
चोर पञ्चक – २८:०५ से २९:४६
शुभ मुहूर्त – २९:४६ से ३०:४०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से लगभग ठीक ही रहेगा प्रातः काल के समय आलस्य अवश्य रह सकता है लेकिन आपके विचार और प्रवृति आज परोपकारी लेकिन अपने स्वार्थ के लिये धूर्त जैसी रहेगी। किसी भी कार्य मे मेहनत करने में आज कोई कसर नही रखेंगे कार्य क्षेत्र पर कुशलता का परिचय देंगे फिर भी आज जाने अनजाने में किसी न किसी से बेवजह उलझने पर स्वभाव में कुछ समय के लिये चिड़चिड़ापन आएगा । अपनी तरफ से विवाद को बढ़ावा ना दें अन्यथा बाद में दुख होगा। पिता अथवा पैतृक कार्यो में विरोधाभास होगा ना चाहते हुए भी परिस्थितिवश किसी का विरोध करना आज भारी पड़ सकता है। दाम्पत्य में छोटी मोटी बात का बतंगड़ बनने से अशांति फैलेगी। आज सामर्थ्य से अधिक की बाते ना करें अपमानित होना पड़ेगा। वात कफ का प्रकोप परेशान कर सकता है अनिच्छित यात्रा के योग भी है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये कम समय और परिश्रम में अधिक लाभ दिला सकता है लेकिन किसी भी कार्य एवं व्यवसाय में आपकी कार्य शैली अत्यंत धीमी रहने के कारण इसका पूरा लाभ उठा पाना संदिग्ध हो सकता है। आर्थिक लाभ के नए मार्ग स्वतः ही खुलेंगे फिर भी आज असंतोषी प्रवृति अनैतिक कार्यो की और आकर्षित करेगी इससे बचकर रहे अन्यथा निकट भविष्य में मान हानि हो सकती है आज भी व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। घर का माहौल स्वार्थ पूर्ण रहेगा बच्चे और बड़े भी कामना पूर्ति के लिये जिद पर अड़ परेशानी में डालेंगे। कुटुम्बिक सुख आज कम ही मिलेगा जरासी बात पर किसी से तनातनी हो सकती है। आस पड़ोसी ईर्ष्या में हानि पहुचा सकते है सतर्क रहें। संध्या के समय वाहन सावधानी से चलाए किसी अन्य की गलती आपको भारी पड़ सकती है। गले, छाती अथवा जननेन्द्रिय में संक्रमण होने की संभावना है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका व्यवहार अत्यंत मधुर रहेगा लेकिन आज आप जैसा व्यवहार करेंगे अंदर से उसके एकदम विपरीत रहेंगे। अपना काम बनाने के लिये अत्यंत मीठे बन जाएंगे लेकिन अंदर ही अंदर सामने वाले को कोसेंगे जरूर आज मेहनत करने की जगह बैठकर काम करना अधिक पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी गुप्त शत्रु भी सर उठाएंगे लेकिन अपने काम पर ध्यान दे धन लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा। नौकरी पेशाओ की समाज मे अच्छी पहचान रहने से सम्मान मिलेगा। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी माता पिता कलसे किसी बात को लेकर मतभेद उभरेंगे दामपत्य में भी नीरसता ही रहेगी। कामवासना अधिक रहेगी लेकिन संबंधित सुख में भी कमी देखने को मिलेगी। चलते फिरते चोटादि का भय है सावधान रहें।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष समय उठापटक में बीतेगा। सुख प्राप्ति की इच्छा प्रबल रहेगी लेकिन आपके पूर्व में किये व्यवहार से शत्रु वृद्धि होने एवं दिन भर आर्थिक कारणों से तनावग्रस्त रह सकते हैं। कार्य व्यवसाय में बनते कार्यो में रुकावट आएगी अथवा मेहनत का उचित फल नही मिलने से मन मे दुख होगा। धन की आमद के लिये किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन आज किसी की सहायता लेना अहम को ठेस पहुचाने जैसा लगेगा परिणाम स्वरूप अल्प आय से संतोष करना पड़ेगा। धन के कारण संतान संबंधित उत्तरदायित्व की पूर्ति ना होने से मतभेद भी हो सकते हैं। घर का वातावरण भी प्रतिकूल रहेगा जीवन साथी को खुश नही कर पाएंगे। ननिहाल पक्ष से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। व्यावसायिक कारणों से यात्रा हो सकती है इसमे लाभ और खर्च बराबर ही रहेंगे। आंखों में जलन मूत्र संबंधित समस्या हो सकती है। आवश्यक कार्य दिन रहते कर ले कल से लाभ की सम्भवना न्यून रहेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये आर्थिक एवं व्यावसायिक रूप से शुभ फलदायी रहेगा। स्वभाव से लापरवाह रहेंगे लेकिन आज इसका भी नुकसान की जगह फायदा ही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक परिश्रम की अधिकता के बाद भी संतोषजनक फल ना मिलने पर मन मे नकारत्मक भाव आएंगे लेकिन धैर्य ना छोड़े देर से ही सही अपनी योजनाओं में अवश्य सफल होंगे। नौकरी पेशा अपने बुद्धि बल से अधिकारी वर्ग को प्रसन्न करने में कामयाब होंगे लेकिन मन मे अहम आने से सहकर्मियो से कम पटेगी। धन की आमद असमय अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। घरेलू वातावण में छोटी मोटी कहासुनी के बाद भी आंनद बना रहेगा। सन्तानो के ऊपर नजर रखें कुछ उल्टा कर सकते है।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको मनचाहा सुख मिलने से मानसिक संतोष होगा लेकिन इसके लिये इंतजार करना ही आज भारी पड़ेगा। पराक्रम बढ़ा रहेगा अपने आगे जल्दी से किसी की चलने नही देंगे जिससे घर एवं कार्य क्षेत्र पर भी कुछ समय के लिये बहसबाजी हो सकती है। सेहत में थोडी बहुत नरमी रहेगी फिर भी कार्य मे बाधक नही बनने देंगे। नौकरी पेशाओ को कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय बनाने का अवसर मिलेगा लेकिन गलत मार्ग होने के कारण मन मे भय भी बना रहेगा। व्यवसायी वर्ग पैतृक कार्यो में निवेश कर सकते है शीघ्र ही लाभ मिलेगा आज आप गृहस्थ के साथ ही बाहरी संबंधों को अच्छी तरह से निभाने का प्रयास करेंगे लेकिन फिर भी किसी ना किसी की नाराजगी देखनी ही पड़ेगी। यात्रा में सामान की सुरक्षा निश्चित करें चोरी होने का भय है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन लाभदायक रहने वाला है लेकिन अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना भी आवश्यक है आज आप सुखोपभोग के लिए आवश्यक कार्यो की अनदेखी करेंगे। जिससे घर और कार्य क्षेत्र पर अव्यस्था फैल सकती है। नौकरी पेशा भी आज अपने कार्यो को कम समय देंगे जदबाजी में कार्य करने पर कोई गलती होने की संभावना है जिसका भुगतान आगे करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग लाल रंग की दैनिक उपभोग की वस्तुओ में बेजीझक होकर निवेश करें लाभ मिलेगा। धन लाभ आज ठीक ठाक होने से मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे आज मनोरंजन अथवा मौज शौक पर खर्च की योजना भी बनेगी साथ ही घर अथवा कार्य क्षेत्र पर तोड़ फोड़ पर भी खर्च करने की रूप रेखा बनाएंगे। दाम्पत्य एवं घर में थोड़ी बहुत जिद बहस लगी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी फिर भी अकस्मात शारीरिक चोटादि का भय है।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपका व्यवहार बीते कल की तुलना में विपरीत रहेगा अपने मतलब की बातों पर ही ध्यान देंगे जहां खर्च अथवा निजी स्वार्थ नही होगा उन कामो की अनदेखी करेंगे। आज आप कई नए रहस्य की बातों को जानने के लिये उत्सुक भी रहेंगे इसके लिये अपना व्यस्त समय भी खराब करने में हिचकिचाएंगे नही। आध्यात्म में निष्ठा कम रहेगी लेकिन तंत्र मंत्र टाने टोटको में अधिक रुचि लेंगे। काम धंधे में अनिश्चितता रहेगी धन लाभ की जब भी संभावना बनेगी तभी कुछ न कुछ विघ्न आयेगा प्रतिस्पर्धी आपकी योजना को असफल बनाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे फिर भी खर्च चलाने लायक आय सहज हो जाएगी। पिता अथवा अधिकारी वर्ग से मिलनसार व्यवहार रखें इसने अकस्मात लाभ होने अथवा भविष्य के लिये कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जोड़ो अथवा कमर में दर्द की शिकायत एवं अकस्मात गिरने से चोटादि का भय है।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके व्यवहार एवं परोस्थितियो में काफी बदलाव आएगा। आपके व्यक्तित्त्व में विकास होगा सार्वजिनक क्षेत्र पर आपकी छवि सुधरेगी लेकिन अपनी बातों का अन्य लोगो पर प्रभाव डालने में असफल रहेंगे कुछ लोगो की नजर मे आप क्रोधी झगड़ालू जैसे भी दिखेंगे। काम काज को लेकर आज असमंजस की स्थिति रहेगी बाजार में व्यवसाय ठीक ठाक होने पर भी आपको धन लाभ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा संध्या के आस पास आवश्यकता अनुसार हो भी जाएगा लेकिन आज दिन भर व्यर्थ के व्यवहारों पर खर्च अधिक रहने के कारण संतोष नही होगा। जोखिम वाले कार्यो में निवेश ना करें हानि ही होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा लेकिन आपका असंतोषी व्यवहार किसी न किसी से व्यर्थ में उलझायेगा। नेत्र रोग, चोट घाव लगने की संभावना है सतर्क रहें।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी सामान्य से उत्तम रहेगा आज आपका मिलनसार व्यवहार अवश्य ही कुछ ना कुछ लाभ दिलाएगा। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद दिन भर लगी रहेगी लेकिन मन मे अनजाना भय भी बना रहेगा जिस वजह से आर्थिक मामलों में जल्दी से निर्णय नही ले पाएंगे धन की आमद आज किसी न किसी मार्ग से अकस्मात होगी। मध्यान के समय सार्वजनिक क्षेत्र पर किसी उच्च प्रतिष्ठित व्यक्ति से अहम को लेकर तकरार हो सकती है। आज पैतृक व्यवसाय में किसी के दखल देने से कुछ समय के लिये मानसिक रूप से चिड़चिड़ा पन आएगा इस समय मौन रहने का प्रयास करें अन्यथा स्वयं की हानि कर लेंगे। घर का वातावरण भी जिद बहस और कार्य कलापो में नुक्स निकालने पर थोड़ी देर के लिये अशांत होगा स्वतः ठीक भी हो जाएगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पर्यटक यात्रा की योजना बनेगी व्यावसायिक यात्रा में धन लाभ हो सकता है।परिजन की पुरानी बीमारी परेशानी बढ़ाएगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लगभग सामान्य ही रहेगा आध्यात्मिक कार्यो में रुचि रहने से मानसिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे किसी से धर्म को लेकर वाद विवाद हो सकता है यहाँ विवेक का परिचय दें आप के लिये ही हितकर रहेगा। आज आप घुमा फिराकर बोलने की जगह स्पष्ट बात करना पसंद करेंगे जिस कारण किसी प्रेमीजन से संबंधों में खटास आ सकती है। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक लाभ पाने के लिये मेहनत में कमी नही लाएंगे भागीदारी के कार्यो की धीमी गति रहेगी नौकरी व्यवसाय
में चाहकर भी किसी अन्य के लचर व्यवहार के कारण फुर्ती से काम नही कर पाएंगे। जिस कारण धन लाभ के लिये प्रतीक्षा करनी पड़ेगी धन लाभ होगा अवश्य लेकिन व्यर्थ के कार्यो में खर्च होने पर संतुष्टि नही देगा। घरेलू मामलों में कम दिलचस्पी लेंगे लेकिन बाहरी लोगो को देख मन मे ईर्ष्या का भाव आएगा। दाम्पत्य में एक दूसरे की कमियां निकालेंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। सेहत में विकार रहने से दिन के आरम्भ से ही आपका स्वभाव उखड़ा हुआ सा रहेगा। मन मे विविध उलझने रहने से चिड़चिड़ापन आएगा परिजनों से छोटी छोटी बातों पर क्रोध करेंगे लेकिन आज परिजन आपकी मानसिकता को भली भाती जानकर विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक मामले अधिक उलझने के कारण उदासीनता आएगी धन को लेकर किसी से जिद बहस करने से बचे अन्यथा डूब भी सकता है। धन की आमद नए व पुराने कार्यो से थोड़ी मात्रा में अवश्य होगी। घर मे सन्तानो का अनापेक्षित व्यवहार मतभेद रखेगा जानकर भी गलतियों को सहन करेंगे। सरकारी कार्य मे आज समय खराब होने की संभावना है इसका नतीजा आज मुश्किल ही मिलेगा। संध्या बाद का समय कुछ शांति प्रदान करेगा लेकिन थकान भी रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 03 मार्च 2021 बुधवार संवत् 2077 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मध्य रात्रि 12:22 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:28 बजे होगा । स्वाती नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:36 बजे तक रहेगा पश्चात् विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:37 से 02:05 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 01:02 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो पिस्ता का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे । धन लाभ है । पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष होगा । आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे , परंतु वाणी पर संयम रखे । वैचारिक आवेश हो सकता है । समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा । मानसिक स्वस्थता रहेंगी । आपके कार्य निर्धारित योजना के अनुसार पूर्ण होंगे । आर्थिक लाभ हो सकता है । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । मायके से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा लाभ भी हो सकता है । व्याधिग्रस्तों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा । सहकर्मियों से लाभ होगा ।
मिथुन :~ आज आपको जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखे । किसी भी प्रकार के वाद – विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहे । अपमान न हो इसका ध्यान रखे । मित्रों के पीछे खर्च हो सकता है । पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है । नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिल सकती है ।
कर्क :~ ग्लानि से आज आपका मन व्यथित रहेगा । प्रफुल्लितता , स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा । परिवारजनों के साथ तकरार हो सकता है । खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है । समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा । अनिद्रा सताएगी । छाती में विकार हो सकता है ।
सिंह :~ आज का दिन सुख – शांतिपूर्वक बीतेगा । अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता रहेगी । उनका सहयोग भी मिलेगा । सम्बंधो की गहराई को आप समझ सकेंगे । किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जा सकते है । मानसिक चिंता रहित हो जाएँगे । कार्य – सफलता हैं ।
कन्या :~ परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा । वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे । आरोग्य अच्छा रहेगा । बौद्धिक चर्चा में न उतरे । भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है । प्रवास की संभावना है । व्यर्थ खर्च न हो ध्यान रखे । विद्यार्थियों के लिए कठिन समय रहेगा ।
तुला :~ आज आप व्यवस्थितरुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे । आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी । दृढ़ विचारों के साथ कार्य पूर्ण करेंगे । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । आनंद – प्रमोद तथा मनोरंजन मे खर्च होगा ।
वृश्चिक :~ आज आप स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखे । शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा । वाहन चलाते समय अकस्मात न हो , इसका ध्यान रखे । संभव हो तो आपरेशन को आज टाले । स्नहीजनों और परिवार मे वाद – विवाद हो सकता है । कोर्ट – कचहरी के कार्यों में सावधानी बरते , नहीं तो टाले ।
धनु :~ आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा । आपको आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक लाभ हो सकता है । मित्रों और परिवार के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा । व्यापार में लाभदायक है । परिवार में सुख – शांति रहेगी । विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की संभावना है ।
मकर :~ परिवार और संतानों से आपको आनंद के साथ – साथ संतोष भी होगा व्यापार में उगाही के लिए बाहर जाना पडेगा जो लाभप्रद रहेगा । व्यवसाय में धन तथा मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । उच्च अधिकारियो की प्रसन्नता रहेगी । व्यवसाय में पदोन्नति की संभावना है । अकस्मात से बचकर चले ।
कुंभ :~ प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद न करे । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । शिथिलता और आलस्य रहेगा । फिर भी मानसिक प्रसन्नता रहेगी । व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ संभलकर रहें । आनंद – प्रमोद मे खर्च हो सकता है । संतानो के चिंता रहेगी । विदेश से समाचार मिलेंगे ।
मीन :~ आज अनैतिक कार्यों में न उलझे । क्रोध और वाणी पर संयम बरते । आरोग्य के विषय में सावधानी रखे । सरकार – विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । इलाज मे खर्च हो सकता है । मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । परिवारजनो में नकारात्मकता न हो इसका ध्यान रखे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।