BCCI ने किया आईपीएल 2021 के शेड्यूल का ऐलान, जानिए पूरी डिटेल्स

   

आईपीएल के 14वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने रविवार को शेड्यूल की घोषणा कर दी। इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि आईपीएल 2021 का आयोजन भारत में ही होगा। करीब दो साल बाद देश में आयोजित होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का चयन किया गया है।

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल से चेन्नई में होगी, जहां गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स की टीम से होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में होगा। यही नहीं टूर्नामेंट के सभी प्ले ऑफ मुकाबले भी इसी मैदान में खेले जाएंगे। इस सीजन में कुल 56 मैच खेले जाएंगे. कोई भी टीम अपने घरेलू होम ग्राउंड पर मैच इस बार नहीं खेलेंगे.

 

कुल 11 डबल हेडर होंगे. दोपहर में मैच भारत के समयनुसार 3:30 PM से शुरू होगा तो शाम के मैच 7:30 PM IST से शुरू होंगे. पिछले साल आईपीएल दुबई में खेला गया था जिसे मुंबई इंडियंस की टीम जीतने में सफल रही थी. इस बार टूर्नामेंट दर्शकों के बीच खेला जाएगा या नहीं इसपर फैसला बाद में किया जाएगा. वैसे आईपीएल के शुरूआती मैच बंद स्टेडियम में ही खेले जाएंगे.

बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस बार भी आईपीएल में टीमों के घरेलू मैदान और विरोधी टीम के घर में जाकर मैच खेलने वाला नियम लागु नहीं हो सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *