
चौथे टेस्ट में भारतीय टीम की पहली पारी 365 रन पर आउट हो गई. भारत ने इंग्लैंड पर 165 रन की बढ़त बनाई है. भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 101 रन बनाए तो वहीं वाशिंगटन सुंदर 96 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों की पारियों के दम पर भारत ने 365 का स्कोर पहली पारी में बनाया. भारत की पहली पारी में ऋषभ पंत की बल्लेबाजी ने हर किसी का दिल जीत लिया. था. पंत ने केवल 118 गेंद पर 101 रन की पारी खेली जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल हैं. पंत की बल्लेबाजी की तारीफ वीरेंद्र सहवाग ने मीम्स शेयर करके की थी.
सहवाग ने मीम्स शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी जिसमें लिखा था, ‘एंडरसन की गेंद पर रिवर्स स्वीप और उसके बाद छक्के के साथ शतक….ये मेरा लड़का है.’ सहवाग के द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर और कमेंट फैन्स को भी खूब पसंद आए थे. अब खुद पंत ने सहवाग की तारीफ का जवाब दिया है. ऋषभ पंत ने ट्विटर पर ट्वीट किया और सहवाग से कहा, आपको ही फॉलो कर रहा हूं, ‘लर्निंग फ्रॉम द बेस्ट’
ऋषभ पंत ने अपने करियर का तीसरा शतक ठोका था और साथ ही भारत में यह उनका पहला शतक था. बता दें कि पंत ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसने मैच का पासा ही पलट कर रख दिया है. पंत के शतक के अलावा वाशिंगटन सुंदर की 96 रन की पारी काफी यादगार रही.
भले ही संदर 96 रन पर नाबाद रहे लेकिन उनकी यह पारी उनके टेस्ट करियर का सबसे बेहतरीन पारी में से एक हैं. सुंदर ने अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर भी बनाया.