विमान में बवाल: भारतीय यात्री ने मचाया हुड़दंग, बुल्गारिया में करानी पड़ी आपात लैंडिंग

घाना से पेरिस के रास्ते नई दिल्ली जाने वाले एयर फ्रांस के विमान को एक हुड़दंगी भारतीय यात्री ने बुल्गारिया की राजधानी में आपात लैंडिंग के लिए बाध्य किया। यह जानकारी मीडिया की खबरों में दी गई है।

बुल्गारिया की संवाद समिति ‘बीटीए’ ने सोफिया सिटी अभियोजक इलियाना किरीलोवा के हवाले से शनिवार को बताया कि भारतीय नागरिक की पहचान उजागर नहीं की गई है और उसे 72 घंटे के लिए हिरासत में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि उसे हिरासत में लेने के बाद विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ। खबर में कहा गया है कि अगर वह दोषी पाया गया तो उसे पांच से दस वर्ष कैद की सजा हो सकती है। खबर के मुताबिक, भारतीय नागरिक को अदालत की तरफ से वकील और दुभाषिया मुहैया कराया गया है और बुल्गारिया में भारतीय दूतावास को सूचित कर दिया गया है।

सोफिया में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग:-रॉयटर्स की खबर के मुताबिक विमान के उड़ान भरने के बाद शख्स विमान में सवार अपने साथी पैसेंजर के साथ झगड़ा करने लगा. शख्स पर फ्लाइट अटेंडेंट के साथ बदतमीजी करने के आरोप भी लगे हैं. हंगामें के बाद विमान ने बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग की. यहां इसे अधिकारियों को सौंप दिया गया.

सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप:-भारतीय समयानुसार फ्लाइट ने शुक्रवार रात को सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग की थी. बुल्गारिया के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि यात्री ने कॉकपीट के दरवाजों पर भी धक्का मारा. बता दें कि शख्स पर फ्लाइट और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *