अधिकारियों को लेकर गिरिराज सिंह के कमेंट पर सीएम नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुनिवार को बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसको लेकर सियासी घमासान तेज होने लगा है। उन्होंने भरे मंच से कहा कि अगर कोई अधिकारी बात नहीं सुने तो उसे ‘‘बेंत से मारिए.”दिग्गज बीजेपी नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह के इस बयान पर अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या पिटाई का शब्द कहीं से भी न्यायोचित्त है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार को पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अधिकारियों को लेकर बयान पर सवाल किया। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात आप उन्हीं से पूछिए। फिर नीतीश कुमार ने आगे ये भी कहा कि क्या पिटाई का शब्द बोलना कहीं से न्यायोचित है। ये उचित शब्द है। ऐसे में यह उन्हीं से पूछिए।

दरअसल, गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के कार्यक्रम के दौरान मंच कहा कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे ‘‘बेंत से मारिए.” अपने बेबाक बयनों के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता यहां खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री ने कहा कि उन्हें अकसर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं धरते हैं. सिंह ने कहा, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं. सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ…. इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है.

गिरिराज सिंह के बयान पर बिहार की राजनीति में भी चहलकदमी का दौर तेज हो गया है. आरजेडी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा बिहार में सरकार चल रही है या जंगलराज. आरजेडी ने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ नीतीश जी युवाओं से कहते हैं कि सरकार या अधिकारी का विरोध करोगे, धरने पर बैठोगे या सोशल मीडिया पर लिखोगे तो जेल भेज देंगे, नौकरी नहीं लेने देंगे. दूसरी तरफ गिरिराज सिंह कहते हैं अधिकारियों को बांस उठाकर मारो! यह सरकार चल रही है या महाजंगलराज चल रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *