रणबीर कपूर को हुआ कोरोना! चाचा रणधीर बोले- हां तबियत खराब है

रणबीर कपूर के कोरोना से संक्रमित होने की खबर है। हालांकि, उनके चाचा रणधीर कपूर ने बताया है कि रणबीर की तबीयत खराब हैऔर वह बीमार चल रहे हैं। खबर है कि इस वक्त उन्होंने सबसे दूर खुद को क्वॉरंटीन रखा है।

न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और फिलहाल क्वॉरंटीन हैं। पिंकविला से हुई बातचीत में रणधीर कपूर ने बताया कि उन्हें पता है कि रणबीर की तबीयत ठीक नहीं, लेकिन उन्हें इस बारे में सही-सही जानकारी नहीं कि उन्हें क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि वह इस वक्त शहर से बाहर हैं।

यहां बता दें कि इससे पहले रणबीर की मां नीतू कपूर भी ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। कोरोना वायरस ने बॉलिवुड के कई सिलेब्स को अपनी चपेट में ले लिया है। हाल में खबर सामने आई थी कि चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की टीम भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। अनिल कपूर और कियारा आडवाणी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी जिसके बाद वह तुरंत मुंबई वापस आ गए। हालांकि नीतू कपूर, वरुण धवन और फिल्म के डायरेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आने के बाद रणबीर कपूर ने तुरंत उनके मुंबई लौटने का इंतजाम किया था। रणबीर ने मां नीतू कपूर के लिए एयर ऐम्बुलेंस का भी इंतजाम किया था जिसके जरिए वह मुंबई वापस आ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *