जानें कौन हैं संजना गणेशन, जिनकी बुमराह से शादी की चर्चा हो रही है

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह  को लेकर खबर आ रही है कि वह इस महीन गोवा में विवाह बंधन में बंध सकते हैं. सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह की शादी को लेकर खूब खबरें आ रही हैं, और फैन्स ने तो बधाइयां देनी भी शुरू कर दी हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है. यही नहीं, जसप्रीत बुमराह की होने वाली पत्नी का नाम भी सामने आ रहा है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बुमराह का नाम अब क्रिकेट एंकर/प्रेजेंटर संजना गणेशन से जोड़ा जाने लगा है और दोनों के शादी की अटकलें तेज हो गई है ।

संजना गणेशन  आईपीएल से लेकर क्रिकेट के अन्य शो को होस्ट करती हैं, जिसमें वह मैच से पहले और बाद के इवेंट्स में भी नजर आती हैं. इस तरह जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

जानें कौन है संजना गणेशन?
संजना गणेशन स्टार स्पोर्ट्स एंकर हैं और इसके अलावा वह 2014 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और वह एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला के सातवें सीजन में भी हिस्सा ले चुकी हैं. 28 वर्षीय संजना गणेशन स्प्लिट्सविला से चोट की वजह से बाहर हो गई थीं. वह स्टार स्पोर्ट्स की जानी-मानी प्रेजेंटर है. संजना गणेशन केकेआर के साथ भी काम कर चुकी हैं. दोनों की शादी की तारीख 14-15 मार्च बताई जा रही है.

हालांकि दोनों की शादी को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर तो फैन्स जसप्रीत बुमराह  और संजना गणेशन को बधाइयां भी दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *