टीना अंबानी ने शेयर की फैमिली फोटो, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को इस अंदाज में दी मैरिज एनिवर्सरी की बधाई

आज देश के सबसे अमीर और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीती अंबानी की शादी की 36वीं सालगिरह है। इस खास मौके पर अंबानी कपल को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वालीं टीना अंबानी ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की 36वीं शादी की सालगिरह के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, टीना अंबानी ने इंस्टाग्रम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ उनके पति अनिल अंबानी, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी खड़े नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक ऐसे जोड़े की तारीफ करते हैं, जो एक दूसरे को पूर्णता के पूरक हैं और पूर्ण करते हैं! जबकि आप दादा-दादी के इस अद्भुत नए अध्याय का आनंद ले रहे हैं, यहां आपके जीवन भर के स्वास्थ्य, खुशी और एक साथ रहने की कामना करते हैं. हैप्पी एनिवर्सरी नीता और मुकेश.नीता और मुकेश अंबानी 10 दिसंबर, 2020 को दादा-दादी बने, जब आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी  का जन्म हुआ.

भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी  के आशीर्वाद के साथ, हमारे अनमोल बच्चे पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं! माता-पिता श्लोका और आकाश भी बहुत खुश हैं. नीता दादी और मुकेश दादा, मोना नानी और रसेल नाना, दादा दादी, पूर्णिमाबेन और रवींद्रभाई दलाल, रजनीकेन और अरुणभाई मेहता, मीनाबेन और भरतभाई मेहता के साथ. ईशा-आनंद, अनंत, निशा-विराज, दीया-आयुष, अलाय, अमायरा और माएया, अंबानी और मेहता परिवार, “दोनों परिवारों ने एक बयान में कहा था.

बता दें कि नीता और मुकेश अंबानी की शादी 1985 में हुई थी. मुकेश अंबानी रिलायंस फाउंडेशन  के अध्यक्ष और संस्थापक धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक गैर-कार्यकारी निदेशक हैं, जबकि उनके पति मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज  के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *