देश की सबसे बुजुर्ग महिला को लगा कोरोना वैक्सीन, जानें कहां की रहने वाली हैं जे कामेश्वरी

103 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बेंगलुरु में कोविड -19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इसके साथ ही जे कामेश्वरी भारत की सबसे बुजुर्ग महिला बनी गई हैं जिन्हें कोरोना वैक्सीन लगाया गया है। कर्नाटक की रहने वाली जे कामेश्वरी को बन्नेरघट्टा रोड स्थित अपोलो अस्पताल में टीका लगाया गया वहीं उत्तर प्रदेश को नोएडा में भी 103 साल के एक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई. नोएडा में महाबीर प्रसाद माहेश्वरी  परिवार के सात अन्य वरिष्ठ नागरिकों के साथ टीकाकरण कराने शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे.

अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज करने वाले भारत में अब तक 2.40 करोड़ लोगों को कोविड-19 वैक्सीन दी जा चुकी है. देश में अब तक 2 करोड़ 40 लाख 37 हजार 644 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *