
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, १३ मार्च २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:४१
सूर्यास्त: ? ०६:२५
चन्द्रोदय: ? ०६:४०
चन्द्रास्त: ?१८:२३
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? फाल्गुन
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? अमावस्या (१५:५० तक)
नक्षत्र ? पूर्वाभाद्रपद (२४:२२ तक)
योग ? साध्य (०७:५५ तक)
प्रथम करण ? नाग (१५:५० तक)
द्वितीय करण ? किंस्तुघ्न (२८:२४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कुम्भ
चंद्र ? मीन (१७:५६ से)
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०३ से १२:५०
अमृत काल ? १५:५२ से १७:३४
विजय मुहूर्त ? १४:२६ से १५:१३
गोधूलि मुहूर्त ? १८:१२ से १८:३६
निशिता मुहूर्त ? २४:०२ से २४:५०
राहुकाल ? ०९:२८ से १०:५७
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १३:५६ से १५:२५
होमाहुति ? सूर्य
दिशाशूल ? पूर्व
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (२४:२२ तक)
अग्निवास ? पाताल
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर १७:५७ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
देवपितृ कार्ये शनैश्चरी अमावस्या आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २४:२२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सो, द, दी)
नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (दू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ २९:१० से ०६:३६
मीन – ०६:३६ से ०८:००
मेष – ०८:०० से ०९:३३
वृषभ – ०९:३३ से ११:२८
मिथुन – ११:२८ से १३:४३
कर्क – १३:४३ से १६:०५
सिंह – १६:०५ से १८:२४
कन्या – १८:२४ से २०:४२
तुला – २०:४२ से २३:०२
वृश्चिक – २३:०२ से २५:२२
धनु – २५:२२ से २७:२५
मकर – २७:२५ से २९:०६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०६:२९ से ०६:३६
अग्नि पञ्चक – ०६:३६ से ०८:००
शुभ मुहूर्त – ०८:०० से ०९:३३
मृत्यु पञ्चक – ०९:३३ से ११:२८
अग्नि पञ्चक – ११:२८ से १३:४३
शुभ मुहूर्त – १३:४३ से १५:५०
मृत्यु पञ्चक – १५:५० से १६:०५
अग्नि पञ्चक – १६:०५ से १८:२४
शुभ मुहूर्त – १८:२४ से २०:४२
रज पञ्चक – २०:४२ से २३:०२
शुभ मुहूर्त – २३:०२ से २४:२२
चोर पञ्चक – २४:२२ से २५:२२
शुभ मुहूर्त – २५:२२ से २७:२५
रोग पञ्चक – २७:२५ से २९:०६
शुभ मुहूर्त – २९:०६ से ३०:२८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन राहत भरा रहेगा आर्थिक रूप से दिन ज्यादा महत्त्वपूर्ण नही रहेगा लेकिन सामाजिक रूप से आज कुछ ना कुछ शुभ होने वाला है आपके व्यक्तित्त्व में निखार आएगा लोग आपसे नजदीकी बढ़ाएंगे। आज आपके संपर्क में आने वाले उदास लोग भी हंसने को मजबूर हो जाएंगे। संबंधों के प्रति भी आप ज्यादा ईमानदार रहेंगे। नौकरी वाले जातक अधिकारियों के प्रिय बनेंगे। मध्यान के बाद मन मे कोई गुप्त युक्ति चलती रहेगी जिसका निराकरण होने में अभी वक्त लग सकता है। आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा फिर भी आज आप शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा मानसिक परिश्रम से अधिक लाभ कमा सकेंगे। गृहस्थ में मामूली नोंकझोंक चली रहेगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भाग्योदय करने वाला रहेगा । उच्च प्रतिष्ठित सामाजिक लोगो से मिलना जुलना होगा हो सकता है आपका व्यवहार किसी को पसंद ना आये इसलिए व्यावहारिक रूप से आज सतर्कता बरतनी अत्यंत आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से वंचित रह जाएंगे। घर एवं बाहर का वातावरण सहयोगी मिलने से दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी लेकिन महिलाये आज अपनी आदतों को लेकर स्वयं परेशानी में फंसेंगी। व्यवसायी वर्ग को आकस्मिक लाभ के सौदे हाथ लगेंगे अन्य लोगो को भी आज सोच से कही अधिक लाभ मिल सकता है इसके लिए धैर्य एवं परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संध्या का समय थकान वाला परन्तु अधिक आनंददायक रहेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा अच्छा बीतेगा। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य नरम रहने पर भी मानसिक रूप से शांत रहेंगे। कुछ लोग आज आपको जबरदस्ती किसी वर्जित कर्म में धकेलने का प्रयास करेंगे इससे बच कर रहें। मध्यान के बाद आर्थिक लाभ होने की संभावना बनेगी जिसे पूरा होते होते संध्या हो जाएगी लेकिन आज व्यवहार के बल पर नए लाभ के संबंध विकसित होंगे भविष्य में ये उन्नति में सहायक रहेंगे।आज खर्चीली वृति आर्थिक रूप से पनपने नही देगी। महिलाये आज हर कार्य में दिखावा ज्यादा करेंगी। संतान सुख मिलेगा।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है खान-पान का विशेष ध्यान रखें ठंडे तरल प्रदार्थो के सेवन से परहेज करें गले अथवा छाती संबंधित शिकायत रहेगी शारीरिक रूप से कार्य करने में असमर्थ रहेंगे मानसिक चंचलता भी आज हद से ज्यादा रहेगी। जिन कार्यो को करेंगे उनसे बीच मे ही पीछे हट जाएंगे फिर भी आर्थिक लाभ किसी की सहायता से हो ही जायेगा। कार्य क्षेत्र पर आज किसी से भी व्यर्थ की बहस ना करें नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से ज्यादा सावधानी बरतें। महिलाओ का मन पल पल में बदलने से अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे। विद्यार्थ पढ़ाई से मन चुरायेंगे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। दिन का आरंभ ईश्वरीय आराधना से होगा जिसके फलस्वरूप दिन भर प्रतिकूल परिस्थितयो से लड़ने की शक्ति मिलेगी आध्यात्म के साथ साथ आज परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी दिन का अधिकांश समय मंगल कार्यो में व्यतीत होगा। आज आपके पास से कोई खाली हाथ नही जाएगा। सांसारिक जगत में मान बढ़ेगा। फिर भी ध्यान दें लोभी प्रवृति आने वाले लाभ में कमी कर सकती है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा धन लाभ कम होने से जमा पूंजी खर्च करनी पड़ेगी फिर भी सन्तोष रहेगा। नए कार्य का आरम्भ आज ना करें हानि होगी। पारिवारिक वातावरण परिस्थिति अनुसार ढल जाएगा। लेकिन आज संबंधों में आत्मीयता की कमी रहेगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप दिन भर दुविधा में रहेंगे पल पल पर प्रतिकूलताएँ मिलने से मानसिक संतुलन बिगड़ेगा। सेहत को लेकर भी आकस्मिक घटनाये घटित होंगी लापरवाही बिलकुल ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर भी हो सकते है। व्यवसायी एवं नौकरी वाले जातक कार्य से ऊबन अनुभव करेंगे। किसी भी कार्यो को जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें क्षति होगी। प्रेम संबंध में भावनात्मकता आज ज्यादा देर नही टिकेगी। लोग केवल स्वार्थी सिद्धि के लिए व्यवहार करेंगे। आर्थिक रूप से भी दिन नुकसान वाला रहेगा निवेश अथवा नए कार्य का आरंभ ना ही करे। गृहस्थ में उठा पटक वाला माहौल रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन सुख सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप अपने विवेक एवं चातुर्य से सर्वत्र प्रशंशा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगो के लिये भी मार्गदर्शक बनेंगे। प्रतिस्पर्धियों की परवाह नही करेंगे फिर भी कुछ समय के लिए अपने लक्ष्य से भटक सकते है। मनमौजी प्रवृति आपको आन्तरिक रूप से शांत रखेगी लेकिन अन्य लोगो को इससे परेशानी हो सकती है। आज आपकी बातों को लोग आंख बंद कर मान लेंगे परन्तु ध्यान रहे आज मौज-शौक की प्रवृति रहने से अनैतिक कार्यो के लिए किसी को विवश ना करें अन्यथा मान हानि हो सकती है। महिलाओ को भी बात अभिमानी व्यवहार के चलते सम्मान हानि का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियां लाएगा। व्यवसायी अथवा नौकरी वाले लोग केवल बौद्धिक बल से कार्य निकाल सकेंगे परन्तु आज किसी भी कार्य से आशानुकूल लाभ नही हो सकेगा। लापरवाही भी स्वभाव में अधिक रहेगी जिसका खामियाजा आपके साथ अन्य लोगो को भी भुगतना पड़ेगा। सरकारी कार्य मे सफलता निकट आते आते हाथ से निकल सकती है। आर्थिक लाभ पाने के लिए परिश्रम के साथ ही वाणी में मधुरता रखनी पड़ेगी फिर भी अल्प लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अचानक स्वार्थ सिद्धि की भावना व्यक्तिगत संबंध में खटास लाएगी फिर भी व्यवहार के लिए नापसंद कार्य भी करने पड़ेंगे।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन धन के साथ सम्मान में भी वृद्धि कराएगा लेकिन अनर्गल प्रवृतियों में मान हानि के जिम्मेदार भी आप स्वयं ही रहेंगे। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें अन्यथा लाभ वाली जगह हानि होगी। सेहत में अचानक बदलाव आएगा फिर भी इससे दिनचार्य प्रभावित नही होगी समय से कार्य पूर्ण कर लेंगे बुद्धि पर निर्धारित कार्यो में सफलता शीघ्र मिल जाएगी तंत्र मंत्र अथवा ज्योतिष से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक रहेगा। लेकिन आज व्यवसायी वर्ग निवेश देखभाल कर ही करें निकट भविष्य में धोखा होने के आसार है। पारिवारिक स्थिति बुजुर्गो की सहायता से सामान्य बनी रहेगी। घर के बड़े लोग किसी विकट समस्या से सहज ही निकाल लेंगे।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जिस भी कार्य को करने का प्रयत्न करेंगे उसमे आरम्भ में व्यवधान आएंगे लेकिन अंत मे परिणाम संतोषजनक रहेंगे। धन संबंधित व्यवहार आज जरूरत से ज्यादा ही रहेंगे उधार का लेनदेन लगा रहेगा फिर भी आर्थिक पक्ष आज मजबूत ही रहेगा। व्यवसायी लोग प्रलोभन में पड़कर निवेश करेंगे यह भी लाभदायक ही रहने वाला है। शेयर सट्टे के कार्य से मध्यम लाभ होगा। बेरोजगार लोग प्रयास करने पर अवश्य किसी अच्छी जगह नियुक्त किये जा सकते है। पारिवारिक वातावरण महिलाओ के सौम्य व्यवहार से खुशहाल बनेगा किसी सदस्य की जिद पूरी करने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहने से आज के दिन आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगे पारिवारिक वातावरण भी मनोकामना पूर्ति होने पर उल्लासित रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज समय से कार्य पूर्ण नही कर सकेंगे जिस कारण अपमानित होना पड़ेगा। धन को लेकर आज किसी ना किसी से अवश्य कहासुनी होगी फिर भी धैर्य का परिचय दें अन्यथा भविष्य में हानि हो सकती है। महिलाये आज खर्च करने में आगे रहेंगी परन्तु गलत जगह निवेश की संभावना अधिक है देख भाल कर ही कोई वस्तु खरीदे। विद्यार्थ वर्ग को मेहनत करने पर भी आशाजनक परिणाम नही मिल सकेगा। परिवार के बुजुर्ग पुरानी बीमारी से आज अधिक परेशान रहेंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन प्रतिकूल परिस्थितयां दिन भर पीछा नही छोड़ेंगी आज आप जिस के भी संपर्क में रहेंगे उसे कुछ ना कुछ दुखद सौगात अवश्य देंगे। विरोधी आज आपकी मनोदशा देखकर प्रसन्न रहंगे। नौकरी अथवा व्यवसायिक स्थल पर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य लंबे समय के लिए अधूरे रहेंगे। स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहने से प्रियजन दूरी बनाएंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे संभव हो तो आगे के लिए टालें। आज घरेलू दैनिक कार्यो में भी कलह के कारण विलंब होगा। महिलाये भावुकता में आकर कुछ गलत निर्णय ले सकती है जिसका बाद में पछतावा भी होगा। धैर्य से दिन व्यतीत करें। वाणी व्यवहार का सही इस्तेमाल करें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 13 मार्च 2021 शनिवार संवत् 2077 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 03:56 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:40 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:31 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र मध्य रात्रि 12:26 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे सायं 06:01 बजे तक भ्रमण करते हुए मीन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:36 से 11:04 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज शनैश्चरी अमावस्या , देव पितृ कार्य अमावस्या , स्नान , ध्यान , तर्पण आदि ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपकी सामाजिक यश और कीर्ति में वृद्धि हो सकती है । व्यापार में लाभ होगा । लेकिन मध्याहन के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । पूँजी निवेश से पहले सोच ले । परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा , इसलिए मौन ही रहे । अन्य व्यक्तियों के जंजाल में न फँसे । वाहन चलाते समय अकस्मात से संभले ।
वृषभ :~ व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी तथा आप के कार्य की प्रशंसा भी होगी । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कार्य भी सरलता से होंगे और लाभ भी होगा । नए कार्य करने के लिए समय अच्छा है । सामाजिक और आर्थिक लाभ मिल सकता हैं ।
मिथुन :~ आनंद – प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में अधिक खर्च हो सकता है । व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा । मानसिकरुप से भी आप आज स्वस्थ रहेंगे । फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा । आप से उच्च अधिकारी संतुष्ट रहेंगे । धन प्राप्ति का योग है ।
कर्क :~ अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । वाणी पर संयम रखे । परिवारिक तकरार से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । मध्याहन के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे । संतान की चिंता रहेगी । उच्च अधिकारियों का व्यवहार आप के मन को दुःख देगा ।
सिंह :~ आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे । जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद करेंगे । साथ में पर्यटन भी होगा । परंतु मध्याहन के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक थकान रहेगी । क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएँगे तब वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे । आर्थिक तंगी रहेगी ।
कन्या :~ आज आपको कार्य – सफलता मिलने से आनंदित रहेंगे । यश – किर्ती में वृद्धि होगी । परिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा । जिससे शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लितता और स्वस्थ रहेंगे । भावना में अधिक न बह जाएँ इसका ध्यान रखे । मध्याहन के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा । व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा ।
तुला :~ लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है । बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं जिसमे आप को सफलता मिलेगी । यश और कीर्ति में वृद्धि होगी । अधिक भावनाशील रहेंगे । व्यावसायिक वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकार्यकरों का सहयोग भी मिलेगा ।
वृश्चिक :~ भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता कम होगी । आर्थिक आयोजन होगा । वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा । माता से लाभ होगा । मध्याहन के पश्चात विचारों अनिर्णय की स्थिति रहेगी । नये काम की शुरूआत न करें । बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें । पेट की बीमारियों से सावधान रहें । यात्रा – प्रवास टालें ।
धनु :~ परिवारजनों के साथ पारिवारिक चर्चा होगी , जिसके निराकरण में सफल रहेंगे । आज भाग्यवृद्धि है , परंतु मध्याहन के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता रहेगी । मानसिक व्यग्रता रहेगी । स्त्रीयों को प्रसाधनों मे व्यय होगा । जमीन , मकान , वाहन आदि का सौदा संभलकर करे ।
मकर :~ आज धार्मिक विचारों के साथ – साथ धार्मिक कार्यो में खर्च होगा । अधिक वाद – विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखे । परिवारजनों को आप से मनदुःख और असंतोष रह सकता है । फिर भी मध्याहन के बाद आप का मन चिंतामुक्त रहेगा । मित्रों – स्वजनों की भेंट से मन आनंदित होगा । भाग्यवृद्धि के योग हैं ।
कुंभ :~ आज गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आप का मन लगेगा । नकारात्मक विचारों से बचे । वाणी पर संयम रखे । अनापेक्षिक व्यय से संभले । निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा । अपने काम पर किसी का ध्यान न जाने से निराश न हो ।
मीन :~ किसी के साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करे तथा किसी के विवाद में न पड़े । मन एकाग्र रखे । खर्च पर संयम रखे । स्वजनों से मनःदुख होगा । अपरान्ह के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा । आध्यात्मिक में धन लगेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।