मुंबई पुलिस ने किया मजेदार पोस्ट, कहा- ‘Pizza पर Pineapple चलेगा, लेकिन ठोढ़ी के नीचे मास्क नहीं’,सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये दिलचस्प पोस्ट

अगर आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने मुंबई पुलिस  द्वारा इंस्टाग्राम  पर पोस्ट किए फोटोज और वीडियोज भी जरूर देखते होंगे. यह विभाग अक्सर सलाहकार पोस्ट डालने के लिए अपनी सोशल मीडिया उपस्थिति का उपयोग करता है. साइबर अपराध  के बारे में जागरूकता फैलाने से लेकर लोगों को चल रही महामारी के बारे में सुरक्षा दिशानिर्देशों की याद दिलाने तक, वे रचनात्मक मोड़ के साथ सभी प्रकार के पोस्ट साझा करते हैं. अक्सर उनके पोस्ट लोगों को चौका भी देते हैं. वहीं, अब मुंबई पुलिस ने मास्क से जुड़ा एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है.

नए पोस्ट में, उन्होंने जोडियों की फोटो शेयर की है जिनका तालमेल शायद ही किसी ने कभी देखा हो -जैसे अनानास और पिज्जा, बिरयानी और इलायची या एवोकैडो और चॉकलेट. मुंबई पुलिस ने अपनी पोस्ट में कहा- ‘Pizza पर Pineapple चलेगा, लेकिन ठोढ़ी के नीचे मास्क नहीं’

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट शेयर की गई वैसे ही इस पर लोगों ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. कुछ देर पहले ही मुंबई पुलिस के इस पोस्ट को लगभग 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं इस पोस्ट को लाइक करने का सिलसिला अभी भी जारी है. जबकि कुछ ने कहा कि वे मुंबई पुलिस द्वारा साझा किए गए पोस्ट को पसंद करते हैं, कुछ ने दूसरों को मास्क पहनने के महत्व के बारे में याद दिलाया.

आपको बता दें कि इससे पहले भी मुंबई पुलिस कई दिलचस्प पोस्ट के जरिए लोगों को मास्क के प्रति जागरूक कर चुकी है. कुछ दिनों पहले ही मुंबई पुलिस ने एक इमोजी को मास्क के साथ शेयर किया था. कुछ देर तक ये इमोजी बिना मास्क के दिखाई देती है. दरअसल इन सभी इस पोस्ट के जरिए ये समझाने की कोशिश की गई है कि जब तक आप मास्क पहने हुए हैं, तब तक सब सही है, क्योंकि कोरोना महामारी का खतरा अभी भी बरकरार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *