एंटीलिया मामला : NIA ने सचिन वाजे को किया गिरफ्तार, BJP ने की नार्को टेस्ट की मांग, कहा- सामने आए महाराष्ट्र सरकार का असली चेहरा

उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के पास विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी मिलने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को  शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया. वाजे, दक्षिण मुंबई में कंबाला हिल स्थित एजेंसी के दफ्तर में पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे. वाजे की गिरफ्तारी की बाद भारतीय जनता पार्टी का बयान आया है.महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कदम ने वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

राम कदम ट्वीट किया, ”आखिरकार सचिन वाजे को एनआईए ने गिरफ्तार कर ही लिया।क्या अब सचिन वाजे को बचाने का कुकर्म करने वाली शिवसेना नेतृत्व सरकार देश से माफी मांगते हुए सचिन वाजे का नार्को टेस्ट करेगी? उन्होंने आगे कहा कि हमारी मांग है कि सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराया जाए, जिससे पता चले कि महाराष्ट्र सरकार उसे बचाना क्यों चाहती थी?”

रामकदम ने कहा कि ऐसे कौन से नाम हैं, जिनको महाराष्ट्र सरकार बचाना चाहती हैं? नार्को टेस्ट कराया जाए जिससे शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने आए

आरोप, कई और पुलिसकर्मी हो सकते हैं शामिल
भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले मुंबई पुलिस के और पुलिसकर्मी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले सोमैया ने मुंबई पुलिस के अधिकारी की गिरफ्तारी न किए जाने पर सवाल उठाए थे।

बता दें कि एनआईए ने एंटीलिया मामले में सचिन वाजे को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। एनआईए ने वाजे के खिलाफ जालसाजी, विस्फोटक पदार्थ के साथ लापरवाही बरतने, नकली मुहर बनाने और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इससे सचिन वाजे की ओर से ठाणे की कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *