Jubin Nautiyal ने पीएम मोदी की मां से की मुलाकात, कहा- ‘अब समझ आया वो इतने विन्रम क्यों हैं’

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी मां हीरा बा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ ली गई एक तस्वीर को अपने फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा कि अब समझा कि प्रधानमंत्री इतने विनम्र क्यों हैं। ये विनम्रता उन्हें अपनी मां से मिली है। इससे पहले जुबिव नौटियाल अहमदाबाद के गांधी आश्रम में शुरू हुए ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ में पहुंचे। यहां उन्होंने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

वहीं कार्यक्रम के बाद बालीवुड सिंगर ने प्रधानमत्री के छोटे भाई पंकज मोदी से मुलाकात की। यहां से वे पंकज मोदी के साथ उनके घर पर पहुंचे, जहां पीएम मोदी की मां हीराबेन रहती हैं। सिंगर ने पीएम मोदी की मां से बातचीत की। इसके बाद उनके साथ तस्वीर भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *