Govinda ने भांजे Krushna पर लगाया आरोप, कहा- ‘कोई करवा रहा झगड़ा…मेरी छवि खराब हो रही है’

बॉलिवुड के दिग्‍गज ऐक्‍टर गोविंदा  अपने कमीडियन भांजे कृष्‍णा अभ‍िषेक  पर एक बार फिर बरस पड़े हैं। गोविंदा का कहना है कि कृष्‍णा पब्‍ल‍िक में उनकी इज्‍जत खराब कर रहे हैं और कोई है जो उन्‍हें यह सब करने के लिए भड़का रहा है। बीते कुछ समय से मामा-भांजे के रिश्‍ते  अच्‍छे नहीं चल रहे हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा से उनके और कृष्णा अभिषेक के रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया तो अभिनेता ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि हर कोई हैरान रह गया।

 

गोविंदा ने हाल में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अपने और भतीजे कृष्णा अभिषेक के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान जब गोविंदा से पूछा गया कि कृष्णा अभिषेक कॉमेडी टीवी शो में उनका मजाक क्यों उड़ाते हैं? इस सवाल के जवाब में गोविंदा ने कहा कि कृष्णा के अच्छा लड़का है। गोविंदा ने बयान में कहा- ‘मैं सही में ये नहीं जानता कि उससे ये सब कौन करवा रहा है। हालांकि वो एक अच्छा लड़का है। ऐसा करके वो ना केवल मजाक बना रहा है बल्कि मेरी छवि भी खराब कर रहा है। जो भी इसके पीछे है हमें सब समझ आ रहा है।’

इस इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने नेपोटिज्म को लेकर भी बात की। गोविंदा ने कहा- ‘मैं भी नेपोटिज्म का शिकार हो चुका हूं। एक समय मेरी जिंदगी में भी ऐसा आया था जब मुझे काम मिलना बंद हो गया था। मैंने अमिताभ बच्चन का भी स्ट्रगल देखा है। वह स्टेज पर आते थे और लोग उन्हें देखकर मुंह मोड़ लेते थे या वहां से चले जाते थे। मुझे पता नहीं कि उन्हें सपोर्ट करने को लेकर शायद लोगों ने मेरा भी बायकॉट कर दिया। उन्हें तो लोगों ने फ्री कर दिया लेकिन मुझे पकड़ लिया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *