राशिद खान ने गजब कर डाला, 21वीं सदी में एक टेस्ट मैच में ऐसा कमाल का रिकॉर्ड बनाने वाले पहले गेंदबाज बने

अफगानिस्तानी स्पिनर राशिद खान  ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अफगानिस्तान और ज़िम्बाबवे  के बीच अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच में राशिद ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 99.2 ओवर की गेंदबाजी की, इस दौरान उन्होंने कुल 11 विकेट लिए. जिम्बाब्वे की पहली पारी के दौरान उन्होंने 36.3 ओवर की गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए, दूसरी पारी में अफगानिस्तानी स्पिनर ने 62.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हासिल किए. इस तरह से दोनों पारियो में गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने कुल 99.2 ओवर की गेंदबाजी की, ऐसा कर टेस्ट क्रिकेट में गजब का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया इससे पहले 21वीं सदी में एक मैच में सबसे अधिक ओवर डालने का रिकॉर्ड शेन वार्न के नाम था। वार्न ने साल 2002 में 98 ओवर की गेंदबाजी की थी।

90 के दशक में मुरलीधरन ने किया था कमाल:-एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक ओवर डालने के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन अभी भी सबसे उपर हैं। मुरलीधरन एक टेस्ट मैच में 113.5 ओवर की गेंदबाजी कर चुके हैं।मुरलीधरन ने यह कारनामा साल 1998 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल मैदान पर किया था। इस मैच में उन्होंने 41 मेडन ओवर फेंकने के साथ कुल 16 विकेट भी अपने नाम किए थे।

सीरीज हुआ बराबर:-अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हो गया। सीरीज का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे ने 10 विकेट से अपने नाम किया था।वहीं दूसरे मैच में राशिद खान की दमदार गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर करने में सफल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *