आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, २१ मार्च २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:२९
सूर्यास्त: ? ०६:३१
चन्द्रोदय: ? ११:०५
चन्द्रास्त: ?२५:३९
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? फाल्गुन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? सप्तमी (०७:०९ तक)
नक्षत्र ? मृगशिरा (१९:२५ तक)
योग ? आयुष्मान् (१२:४० तक)
प्रथम करण ? वणिज (०७:०९ तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२०:०९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मीन
चंद्र ? मिथुन
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०० से १२:४८
अमृत काल ? ०९:३८ से ११:२५
द्विपुष्कर योग ? ०६:२० से ०७:०९
विजय मुहूर्त ? १४:२६ से १५:१४
गोधूलि मुहूर्त ? १८:१७ से १८:४१
निशिता मुहूर्त ? २४:०० से २४:४७+
राहुकाल ? १६:५८ से १८:२९
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:२४ से १३:५५
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? आकाश
भद्रावास ? स्वर्ग ०७:०९ से २०:०९
चन्द्रवास ? पश्चिम
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
अन्नपूर्णा अष्टमी, होलाष्टक आरम्भ आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १९:२५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मृगशिरा नक्षत्र के तृतीय एव चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (क, की) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (कु, घ, ङ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन ३०:०५ से ०७:२८
मेष – ०७:२८ से ०९:०२
वृषभ – ०९:०२ से १०:५७
मिथुन – १०:५७ से १३:१२
कर्क – १३:१२ से १५:३३
सिंह – १५:३३ से १७:५२
कन्या – १७:५२ से २०:१०
तुला – २०:१० से २२:३१
वृश्चिक – २२:३१ से २४:५०+
धनु – २४:५०+ से २६:५४+
मकर – २६:५४+ से २८:३५+
कुम्भ – २८:३५+ से ३०:०१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२० से ०७:०९
रोग पञ्चक – ०७:०९ से ०७:२८
चोर पञ्चक – ०७:२८ से ०९:०२
शुभ मुहूर्त – ०९:०२ से १०:५७
रोग पञ्चक – १०:५७ से १३:१२
शुभ मुहूर्त – १३:१२ से १५:३३
मृत्यु पञ्चक – १५:३३ से १७:५२
अग्नि पञ्चक – १७:५२ से १९:२५
शुभ मुहूर्त – १९:२५ से २०:१०
रज पञ्चक – २०:१० से २२:३१
शुभ मुहूर्त – २२:३१ से २४:५०+
चोर पञ्चक – २४:५०+ से २६:५४+
शुभ मुहूर्त – २६:५४+ से २८:३५+
रोग पञ्चक – २८:३५+ से ३०:०१+
शुभ मुहूर्त – ३०:०१+ से ३०:१८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के आरंभ में आर्थिक लाभ की संभावनाए बनेंगी इनके मध्यान के आस-पास पूर्ण होने की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आज एक साथ कई कार्यो में भाग्य आजमाएंगे इनमे से कुछ लंबित रहेंगे लेकिन शेष कार्यो से अवश्य ही कुछ ना कुछ लाभ होगा। धन लाभ के लिए आज किसी अन्य के भरोसे नही रहना पड़ेगा। नौकरी करने वाले लोगो को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी जिससे आरम्भ में थोड़ी परेशानी पर बाद में परिणाम पक्ष में रहने से प्रसन्नता मिलेगी। आज किसी पुराने परिचित से यादगार भेंट होगी कुछ समय के लिए अतीत की यादों में खोए रहेंगे। परिजनों के स्नेह में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर आज पूर्ण संतुष्ट नही रहेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये साधारण रहेगा। आज आप मानसिक रूप से शांत एवं संतुष्ट रहेंगे लेकिन महिलाओ के मन मे कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी अपना काम बनाने के लिये आज किसी की बुराई करने से भी नही चूकेंगी।
कार्य व्यवसाय की गति सामान्य से कुछ कम रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य आज हो जाएगी। आज आप अन्य लोगो से अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी का कार्य स्वयं करने में आनाकानी करेंगे। सहकर्मी अधिकारियों से आपकी चुगली कर सकते है सतर्क रहें। धन लाभ परिश्रम करने के बाद ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार में आपको छोड़ अन्य सभी कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे। घर किसी सदस्य की सेहत खराब रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन शुभ फलदायी है आज आप दिन के आरंभ में अपने कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे परन्तु धीरे धीरे व्यस्तता बढ़ने के साथ ही कार्य शैली में निखार आएगा मानसिक रूप से चंचल भी रहेंगे महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा होगी इसलिये किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें धन लाभ आज अचानक होगा दुबे धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसायी वर्ग मेहनत का उचित फल मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आज आपके ऊपर कोई आरोप भी लग सकता है जिससे परिवार में गलतफहमी पनपेगी परिजन आपकी बातों पर आज मुश्किल से ही यकीन करेंगे। महिलाये आज ज्यादा सतर्क रहें ज्यादा हंसना भी नुकसान करा सकता है। सेहत में सुधार आएगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन भी परिस्थितियां आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाली है धन संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य आज निरस्त करने ही बेहतर रहेगा। आज आप किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें। धन को लेकर घर एवं बाहर विवाद के प्रसंग बनेंगे विवेक से काम ले अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। नौकरी वाले लोगो के अधिकारियों से मतभेद रहेंगे फिर भी मनमारके इच्छा के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। मित्र परिचित भी आपसे मतलबी व्यवहार करेंगे किसी से आज कोई वादा ना करें पूरा नही कर पाएंगे। धन के साथ ही आरोग्य में भी कमी आएगी। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखी ना करे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको सभी जगह से मान-सम्मान दिलाएगा। आज आपकी जीवनशैली भी उच्चवर्गीय जैसी रहेगी। कैसी भी परिस्थितियां हो खर्च करने से पीछे नही रहेंगे आडम्बर भी आज कुछ अधिक रहेगा। महिलाये भी आज दिखावा करने से नही चूकेंगी आवश्यकता से अधिक खर्च कर बाद में पछताएगी। कार्य व्यवसाय आशानुकूल रहेगा किसी पुराने अनुबंद से धन लाभ होगा। राज पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है सरकारी कार्यो में ढील ना दे आज पूरे तो नही होंगे लेकिन सफलता की संभावना अधिक रहेगी। घर का वातावरण मिला जुला रहेगा सभी सदस्य अपने कार्य मे मस्त रहेग।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरंभ में आप किसी कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे लेकिन बाद में उसी कार्य को करने पर धन लाभ के साथ ही सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी वाले जातक आज अपने मृदु व्यवहार के कारण अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे लेकिन सहकर्मियों को इससे जलन हो सकती है फिर भी निश्चिन्त रहे आज कोई चाहकर भी आपका अहित नही कर सकता। व्यवसायी वर्ग जिसभी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे जय होगी धन की आमद एकसाथ ना होकर रुक रुक कर होगी जिससे अन्य कार्य आरम्भ करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। गृहस्थ में आपकी बातों को महत्त्व दिया जाएगा भाइयो से फिर भी आज राग द्वेष बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता बढ़ेगी। सेहत उत्तम रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन भी आप किसी ना किसी कारण से परेशान रहेंगे। सेहत आज भी प्रतिकूल रहेगी लेकिन कल की अपेक्षा में थोड़ा सुधार अवश्य आएगा। व्यवसाय की स्थिति भी दयनीय रहेगी दैनिक खर्च निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने में असफल रहेंगे भाग्य साथ ना देने के कारण दिन भर की भागदौड़ व्यर्थ जाएगी। लेकिन बेरोजगार लोग आज प्रयास करने में कमी ना रखें शीघ्र ही किसी रोजगार से जुड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल रहेगा घरेलू कार्य सुलझने की जगह और अधिक उलझेंगे। भाई बंधुओ में आत्मीयता की कमी रहेगी। बुजुर्गो का सहयोग मिलने से कुछ राहत अनुभव करेंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी आपके लिए विशेष नही रहेगा। आज आप संचित धन के ऊपर ही निर्भर रहेंगे आर्थिक लाभ होते होते टल ने पर निराश होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज भय का वातावरण रहेगा अपनी किसी कमजोरी को लेकर मन मे चिंतित रहेंगे परन्तु जाहिर नही होने देंगे। विरोधी आपके लचीले व्यवहार का फायदा उठाएंगे लेकिन सहकर्मियों का सहयोग आवश्यकता पड़ने पर मिल जाएगा। आज ना चाह कर भी किसी से उधारी का व्यवहार करना पड़ेगा। खर्च आज कम रहने से आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। घरेलू कामो में टालमटोल करने पर वातावरण उग्र होगा कुछ समय मे स्वतः ही सामान्य भी हो जाएगा। आलस्य अधिक रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके अनुकूल बना हुआ है लेकिन आज किसी महत्त्वपूर्ण कार्यो को लेकर अन्य के भरोसे बैठना पड़ेगा जिसमे निराशा मिलने की संभावना अधिक है आज अपने बलबूते जो भी कार्य करेंगे उसमे देर से ही सही आशाजनक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन आर्थिक लाभ समय पर ना होने के कारण आगे के कार्य प्रभावित होंगे। आज धन लाभ एवं खर्च बराबर रहने से संतुलन बना रहेगा। सहकर्मी आपसे कुछ अपेक्षा रखेंगे इसमे टालमटोल ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। घर के सदस्य मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसन्न रहेंगे लेकिन बुजुर्ग आपकी खर्चीली वृति से असंतोष जताएंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उलझनों वाला रहेगा। आज कोई भी कार्य भाग दौड़ किये बिना बनाना संभव नही रहेगा व्यवसायी वर्ग भी आज मंदी रहने के कारण लेदेकर काम बनाने के चक्कर मे रहेंगे बाद में असकमात धन लाभ हो जाने से पश्चाताप करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संपत्ति संबंधित कार्यो में थोड़ी परेशानी के बाद नतीजा आपके पक्ष में ही रहेगा। दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में मध्यस्थता करनी पड़ेगी परन्तु पक्षपात का आरोप लग सकता है निष्पक्ष होकर फैसला करें सम्मान में वृद्धि होगी। घरेलू वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य में विकार आएगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी हुई रहेगी लेकिन इसका सही जगह प्रयोग नही करेंगे। प्रत्येक कार्य वह चाहे घरेलू हो अथवा व्यावसायिक उसमे कुछ ना कुछ नुक्स ही निकालेंगे इससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है साथ ही परिजनों से कलह भी हो सकती है। आप आज सम्मान पाने के लिये अन्य लोगो के आगे स्वयं को हद से ज्यादा बुद्धिमान के रूप में पेश करेंगे लेकिन आज आपके विचार अन्य लोगो से कम ही मेल खाएंगे सम्मान मिलने की जगह हास्य के पात्र बन कर रह जाएंगे। कारोबार की दशा नीचे जाएगी किसी के सहयोग से खर्च लायक आमदनी हो ही जाएगी। सेहत ठीक रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप स्वयं ही कलहकारी परिस्थितियों का निर्माण करेंगे। जबरदस्ती किसी के कार्यो में दखल देने अथवा बिना मांगे राय देने से बेज्जती हो सकती है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर आपको सहकर्मियों का कार्य पसंद नही आएगा और सहकर्मियों को आपका व्यवहार इससे आपसी तालमेल नही बनने के कारण सामूहिक कार्य अधूरे ही रहेंगे। धन लाभ के लिए प्रयास करेंगे फिर भी आज आय की अपेक्षा व्यय का पलड़ा भारी रहेगा। घर मे परिजनों को आपके व्यवहार से पीड़ा होगी। वादा करके मुकरने पर वातावरण अशान्त होगा। मित्र रिश्तेदार भी आज आपसे दूरी बना कर ही रहेंगे। सर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ? राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 21 मार्च 2021 रविवार संवत् 2077 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि प्रातःकाल 06:58 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि जो मध्य रात्रि पश्चात् एवं सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 04:58 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:35 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र सायं 07:24 बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:04 से 06:35 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज सप्तमी तिथि वृद्धि , अन्नपूर्णा अष्टमी , दुर्गाषाटमी , द्विपुष्कर योग प्रातः 07:14 बजे तक , होलाष्टक प्रारंभ ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज दिन के प्रारंभ में आप मानसिक दुविधा में रहेंगे । अन्य लोगों के साथ जिद्दी व्यवहार छोड़ देंगे और समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे । अपनी मधुरवाणी और भाषा से किसी को भी मना सकेंगे । नए कार्य का प्रारंभ न करे । मध्याहन के बाद आपके उत्साह में वृद्धि हो सकती हैं और इससे मन प्रफुल्लित रहेगा । परिवार मे संवादिता बढेगी ।

वृषभ :~ आपका आजका दिन मध्यम रहेगा । दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिक स्फूर्ति और आनंद होगा । सर्जनात्मक तथा कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है । कार्य उत्साह और चौक्सी से करेंगे । लेकिन मध्याहन के बाद आपका मानसिक व्यवहार द्विधापूर्ण रहेगा । इससे वैचारिक स्तर पर खोए रहेंगे ।

मिथुन :~ आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा । आप चिंता के साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा । परिवारिक मतभेद होगा , परंतु मध्याहन के बाद सभी कार्यों में अनुकूलता आएगी । परिणामस्वरूप कार्य में उत्साह होगा । आर्थिक लाभ हो सकता हैं ।

कर्क :~ आप का दिन प्रातःकाल में पारिवारिक तथा व्यावसाय में लाभदायक है । स्त्रीवर्ग से लाभ हो सकता हैं । प्रियपात्र से भेंट होगी । मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में अनेक चिंताएँ उठेगी । जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती है । आरंभित कार्य अधूरे रहेंगे ।

सिंह :~ आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा । व्यवसाय और व्यापार मै लाभदायक है । व्यापार में वृद्धि होगी । परिवार तथा मित्रों के साथ दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे । स्त्रीवर्ग से लाभ हो सकता है । संतानों से भी लाभ मिलेगा । छोटे प्रवास के लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी ।

कन्या :~ नए कार्य करने के लिए समय अनुकुल है । आपमे कुछ अधिक धार्मिकता और भष्मिमत्ता रहेगी । कार्यालय या व्यावसाय कार्य अधिक रहेगा । विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर मिल सकता है । मध्याहन के बाद नए कार्य कर सकेंगे । अपूर्ण कार्य पूर्णता की ओर आगे बढेंगे । व्यवसाय में बढो़तरी हो सकती हैं ।

तुला :~ आप खान – पान में आज विशेष ध्यान रखे । नए कार्य का प्रारंभ के लिए समय अनुकूल नहीं है । अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता रहेगी । विदेश से स्वजनों के समाचार मिलेंगे । व्यापार में आर्थिक लाभ होगा । नए आयोजन के लिए अनुकूल परिस्थिति बनेगी ।

वृश्चिक :~ आज आप परिवार के साथ सामाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे । छोटे प्रवास का योग है । मध्याहन के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मानसिक व्यग्रता रहेगी । मध्याहन के बाद नए कार्य प्रारंभ न करे । प्रवास मे विध्न आएगा । खान – पान में विशेष ध्यान दे । योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त होगी ।

धनु :~ आपका आजका दिन शुभ फलदायक होगा । शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे । आर्थिक आयोजन भी बहुत अच्छी तरह से करेंगे । कार्यालय में सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । परिवारजन और मित्रों की धनिष्ठता बढेगी । व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे ।

मकर :~ आज वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे । वाणी की मधुरता नए संबंध बनाने में काम आएगी । आर्थिक योजना भी अच्छे से कर सकेंगे । पूरा दिन आनंद से बितेगा । नौकरी में सहकार्यकरों का सहयोग मिलेगा ।

कुंभ :~ आज आप प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वास से कर सकेंगे । सरकार से आर्थिक व्यवहार में भी सफलता मिलेगी । पैतृक संपत्ति से लाभ होगा । फिरभी वाहन , मकान आदि के पत्रो से संबंधित कार्य में सावधानीपूर्वक आगे बढे । वैचारिक समृद्धि में वृद्धि होगी । मन प्रफुल्लित रहेगा ।

मीन :~ आज आप चिंता से मुक्त होने पर हलकापन अनुभव होगा । आनंद और उत्साह में वृद्धि होगी । परिवार तथा आर्थिक विषयो पर अधिक ध्यान देंगे । किसी भी कार्य को दृढता से और आत्मविश्वास से कर पाएंगे । पितृपक्ष से लाभ होने हो सकता है । परंतु जमीन , मिलकत आदि विषयो में सावधानी रखे । संतानों के पीछे खर्च करेंगे । विद्यार्थीगण विद्याकीय क्षेत्र मे अच्छी अभिव्यक्ति कर पाएँगे। ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *