Maharashtra में सियासी हलचल तेज,Letter Bomb के बाद संजय राउत का ट्वीट, ‘हमको तो बस नए रास्तों की तलाश…

महाराष्‍ट्र  में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज है. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्‍नर परमबीर सिंह  की ओर से सीएम उद्धव ठाकरे  को लिखे गए पत्र में उन्‍होंने राज्‍य के गृह मंत्री अनिल देशमुख  पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए हैं. अब ये मामला तूल पकड़ता दिख रहा है. वहीं इन सबके बीच शिवसेना के प्रवक्‍ता और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय राउत  ने रविवार को सुबह-सुबह शायराना अंदाज में ट्वीट किया है.उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है।

एंटीलिया मामले को लेकर मचे हंगामे के बीच संजय राउत ने बड़े ही शायराना अंदाज में ट्वीट किया है। संजय राउत ने गीतकार जावेद अख्तर की एक शायरी को ट्वीट करते हुए लिखा, ”शुभ प्रभात, हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है, हम हैं मुसाफिर ऐसे जो मंजिल से आए हैं।”

देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित निवास स्थल एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से लदी एक कार बरामद होने के बाद क्राइम ब्रॉन्च की शाखा के पूर्व प्रमुख एपीआई सचिन वाजे की गिरफ्तारी से महाराष्ट्र की सियासत में नया मोड़ आ गया है।इस बीच, संजय राउत के इस ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना एक बार पुन: पूर्व सहयोगी पार्टी भाजपा से हाथ मिला सकती है, ऐसे में कांग्रेस-एनसीपी अलग-थलग पड़ जाएंगे।

परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिख अपने पत्र में 100 करोड़ रुपये की वसूली का टार्गेट तय करने के मामले में पूरी तरह से एनसीपी को ही निशाना बनाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि अनिल देशमुख के इस भ्रष्टाचार के संबंध में शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को भी अवगत कराया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *