
देश के अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है . इसके लिए परंपरा के अनुसार, केंद्र ने मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस ए बोबडे को चिट्ठी भी भेज दी है. सूत्रों के मुताबिक, कानून मंत्री रविशंकर शंकर प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस ए बोबड़े को पत्र लिखकर पूछा है कि उनके बाद मुख्य न्यायाधीश कौन बनेंगे. बता दें कि 23 अप्रैल को जस्टिस एस ए बोबडे रिटायर हो रहे हैं.
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को चीफ जस्टिस बोबडे को पत्र लिखकर अगले चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश करने को कहा। उच्च न्यायपालिका में सदस्यों की नियुक्ति की संचालन प्रक्रिया के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज को चीफ जस्टिस नियुक्त किया जाता है। कानून मंत्री उचित समय पर वर्तमान चीफ जस्टिस से अगले सीजेआई की नियुक्ति के लिए सिफारिश की मांग करते हैं।
इस प्रक्रिया के तहत सिफारिश मिलने के बाद कानून मंत्री उस नाम को प्रधानमंत्री के समक्ष रखते हैं, जो राष्ट्रपति को नियुक्ति के मामले में सलाह देते हैं। अभी चीफ जस्टिस बोबडे के बाद सबसे सीनियर जस्टिस एनवी रमना हैं। जस्टिस रमना का कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक का है।