आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, २२ मार्च २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:२८
सूर्यास्त: ? ०६:३१
चन्द्रोदय: ? ११:५४
चन्द्रास्त: ?२६:३२
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? फाल्गुन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? अष्टमी (०९:०० तक) उपरांत नवमी
नक्षत्र ? आर्द्रा (२१:२८ तक)
योग ? सौभाग्य (१२:५६ तक)
प्रथम करण ? बव (०९:०० तक)
द्वितीय करण ? बालव (२१:३९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मीन
चंद्र ? मिथुन
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५९ से १२:४८
अमृत काल ? १०:३७ से १२:२१
रवियोग ? २१:२८ से ३०:१७+
विजय मुहूर्त ? १४:२६ से १५:१४
गोधूलि मुहूर्त ? १८:१७ से १८:४१
निशिता मुहूर्त ? २४:०० से २४:४७+
राहुकाल ? ०७:५० से ०९:२१
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:५२ से १२:२४
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? पश्चिम
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पश्चिम (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌❌❌
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २१:२८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (घ, ङ, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (के, को) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन ३०:०१ से ०७:२४
मेष – ०७:२४ से ०८:५८
वृषभ – ०८:५८ से १०:५३
मिथुन – १०:५३ से १३:०८
कर्क – १३:०८ से १५:२९
सिंह – १५:२९ से १७:४८
कन्या – १७:४८ से २०:०६
तुला – २०:०६ से २२:२७
वृश्चिक – २२:२७ से २४:४६
धनु – २४:४६ से २६:५०
मकर – २६:५० से २८:३१
कुम्भ – २८:३१ से २९:५७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०६:१८ से ०७:२४
रोग पञ्चक – ०७:२४ से ०८:५८
शुभ मुहूर्त – ०८:५८ से ०९:००
मृत्यु पञ्चक – ०९:०० से १०:५३
अग्नि पञ्चक – १०:५३ से १३:०८
शुभ मुहूर्त – १३:०८ से १५:२९
रज पञ्चक – १५:२९ से १७:४८
शुभ मुहूर्त – १७:४८ से २०:०६
चोर पञ्चक – २०:०६ से २१:२८
शुभ मुहूर्त – २१:२८ से २२:२७
रोग पञ्चक – २२:२७ से २४:४६
शुभ मुहूर्त – २४:४६ से २६:५०
मृत्यु पञ्चक – २६:५० से २८:३१
अग्नि पञ्चक – २८:३१ से २९:५७
शुभ मुहूर्त – २९:५७ से ३०:१७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज परिस्थिति पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी। शारीरिक रूप से पहले से ठीक रहेगी। आज आर्थिक लाभ की संभावनाएं भी रहेंगी परन्तु आप अपने मन के विचार अथवा व्यवसाय का प्रचार संकोची वृति रहने के कारण खुल कर नही कर सकेंगे फिर भी आज आप दिन भर की गतिविधियों से संतोषी रहेंगे। आर्थिक विषयो को लेकर ज्यादा सरदर्दी नही लेंगे आवश्यकता अनुसार आसानी से हो जाएगा। संतोषी स्वभाव रहने के कारण मानसिक रूप से भी शांत ही रहेंगे परन्तु किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी। महिलाये आज अपने मे ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे। आकस्मिक कार्य पड़ने पर दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन आशानुकूल रहेगा लेकिन आज लक्ष्य के पास पहुचकर दिग्भ्रमित होंगे फिर भी दोबार प्रयास असफल नही जाएगा। धन लाभ की कामना संध्या के आस पास अवश्य पूर्ण होगी। मध्यान तक कार्य क्षेत्र पर परिश्रम की अधिकता रहेगी इसके बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलने लगेगा यह क्रम संध्या बाद तक रुक रुक कर चलता रहेगा। संध्या के समय कहीं से अचनाक लाभदायक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे इसमे विघ्न भी आ सकते है। सहकर्मी या परिजन कुछ अनैतिक माग करेंगे इससे थोड़ी देर के लिए दुविधा होगी। मध्यान बाद का समय अधिकांश कार्यो में सफलता दायक रहेगा लेकिन सतर्क रहें हित शत्रु कोई गड़बड़ कर सकते है। आवश्यक कार्य आज पहले करें कल के चक्कर मे अधूरे रह जाएंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की ही लोगो से बिना सोचे वायदे करेंगे बाद में इन्हें पूरा करने में आनाकानी करेंगे। काम-धंधा मध्यान तक मंदा रहेगा इसके बाद आशानुसार व्यवसाय होने से धन की आमद होगी।
आपका मतलबी व्यवहार किसी ना किसी से मतभेद बढ़ायेगा। आध्यात्मिक पक्ष एवं परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्वभाव में दिखावा अधिक रहेगा सार्वजिनक कार्यो में प्रतिस्पर्धा के कारण सहयोग करेंगे। मध्यान बाद का समय अधिक खर्चीला रहेगा मनोरंजन के लिए आंख बंद कर खर्च करेंगे। परिजन आपकी किसी बुरी आदत से परेशान होंगे। भाई बंधुओ से तकरार होने की संभावना है धर्य का परिचय दें।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिनचार्य संघर्ष वाली रहेंगी लेकिन हिम्मत नही हारेंगे दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय उदासीन रहेगा इसके बाद अन्य लोगो का आश्रय छोड़ स्वयं के पराक्रम से हानि को लाभ में बदलेंगे। आपका काफी समय दुविधा में भी बीतेगा। कार्य क्षेत्र और घर में तालमेल बैठाने में असफल रहेंगे एक काम करने के लिए किसी अन्य काम के बिगड़ने का डर सताएगा फिर भी आज जरूरत अनुसार धन लाभ कही ना कही से हो ही जायेगा। व्यवसाय की व्यस्तता के चलते परिजनों की कामना पूर्ति करने में असमर्थ रहेंगे। भाई बंधुओ को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ेगा अथवा आपको इनसे लेनी पड़ सकती है इसमे भी कुछ ना कुछ विघ्न आएंगे। आपका कोई भी कार्य बिना भाग-दौड़ के पूर्ण नही हो सकेगा। निवेश से बचें हानि के योग है। सेहत का साथ भी कम ही रहेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको कार्य व्यवसाय के साथ सामाजिक क्षेत्र से भी उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम निकाल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से किये वादे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे थोड़ी गरमा गरमी भी होगी फिर भी स्वयं ही शांति से इसका समाधान निकाल लेंगे। आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगें। जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में विघ्न उपस्थित होगा। गले अथवा छाती संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन प्रातः काल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज की गई मेहनत व्यर्थ नही जाएगी देर अबेर ही सही परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से बना कर रहें अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते है।
कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। परोपकार की भावना भी बनी रहेगी मांगने वालों को मना नही कर सकेंगे इससे आपको आर्थिक परेशानी भी हो सकती है परन्तु कुछ समय के लिए ही। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नारजगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक अथवा घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्त रहेंगे इसके बाद व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल थोड़ी विलम्ब से लेकिन अवश्य मिलेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग प्रसन्न होंगे। नौकरी पेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूर्ण करेंगे जिससे छोटी मोटी भूल हो सकती है लेकिन नुकसानदायी नही रहेगी। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी किसी सदस्य द्वारा इसका निराकरण भी शीघ्र ही हो जाएगा। आज अन्य लोगो के कारण आपके मन की इच्छाएं अधूरी रह सकती है। फिजूल खर्ची करेंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा आप काम की आपाधापी में शरीर की अवहेलना करेंगे लेकिन परिणाम अनुकूल मिलने से सभी परेशानियां भुला देंगे। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यो के लिये आज दिन उपयुक्त है इसके बाद विघ्न आने लगेंगे। कार्य व्यवसाय में भी बड़ो का सहयोग मिलने से आसानी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा पारिवारिक माहौल में धैर्य की कमी के कारण थोड़ी तना-तनी हो सकती है फिर भी स्थिति नियंत्रण में ही रहेगी। विरोधी आपको हराने का हर संभव प्रयास करेंगे परन्तु सफल नही ही सकेंगे। संध्या का समय ज्यादा थकान भरा फिर भी दिन की अपेक्षा शांति से व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी लेकिन पूरा समय नही दे पाएंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी विजय दिलाने वाला है आज आलस्य से बचें अन्यथा संध्या बाद परिस्थिति प्रतिकूल होने लगेगी। लाभ के अवसर मध्यान से सायं तक मिलते रहेंगे। आपको अपने कार्यो के साथ ही किसी परिचित के कार्य से भी भागदौड़ करनी पड़ेगी। लोग अपना भार आपके ऊपर डालेंगे इस वजह से दिनचार्य में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। कार्य क्षेत्र पर आज पुराने सामान अथवा पुराने अनुबंध से धन लाभ होगा। नए कार्य का आरंभ आज सोच विचार कर ही करें। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी लेकिन किसी को ना चाहते हुए भी उधार देना पड़ेगा। महिलाये आज घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी हल्की थकान एवं कमजोरी की समस्या से परेशान होंगी। गृहस्थ सुख अन्य दिनों की अपेक्षा उत्तम रहेगा भाई बंधुओ से प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे लेकिन आस पड़ोसियों से आज ज्यादा व्यवहार ना बढ़ाये दुखदायी हो सके है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मानसिक तनाव को छोड़ अन्य सभी कार्यो के लिये बेहतर रहेगा आज किसी भी कार्य मे ज्यादा परिश्रम नही करना पड़ेगा। आज आप जिस किसी का भी पक्ष लेंगे अथवा जो भी निर्णय लेंगे उसमे अवश्य ही सफलता मिलेगी। काम-धंधा भी अन्य लोगो से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए निर्णय एवं निवेश निकट भविष्य में धन लाभ कराएंगे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा। सरकारी कार्य मध्यान से पहले उलझेंगे इसके बाद करना ही बेहतर रहेगा। नए कार्य आज आरंभ ना करें। नौकरी पेशा जातक लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं मनोरंजन पर खर्च होगा। घर मे मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी। मामूली बहस हो सकती है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। जो योजना बनाएंगे उसमे कुछ ना कुछ कमी रहेगी कारण कोई अन्य व्यक्ति ही रहेगा। बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता आज बढ़ी रहेगी लेकिन अन्य लोगो की बात ना मानने का पश्चाताप बाद में होगा। दिन के पूर्वार्ध में घर एवं कार्य क्षेत्र में तालमेल बैठाने में परेशानी होगी नौकरी वाले लोग अधिकांश कार्य बाद के लिए टालेंगे इससे प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आर्थिक मामलों को मध्यान पूर्व ही निपटाने के प्रयास करें इसके बाद कार्य तो चलते रहेंगे लेकिन संतोष कम ही होगा। घरेलू वातावरण मध्यान तक ठीक रहेगा इसके बाद किसी गलतफहमी अथवा मांग पूरी ना होने पर अशांति हो सकती है। संध्या के आसपास सेहत में नरमी आएगी किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी आपको घरेलू एवं व्यावसायिक कारणों से संधर्ष करना पड़ेगा। दिन का आरंभ आज भी बेचैनी भरा रहेगा मन सही कार्यो को छोड़ अनैतिक गतिविधियों में भटकेगा लेकिन मध्यान बाद से स्थिति सामान्य बनने लगेगी कार्य क्षेत्र से व्यवसाय बढ़ने से धन की आमद होगी। महिलाये हर काम मे नखरे करेंगी। मध्यान के बाद का कुछ समय रुके धन को प्राप्त करने में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी ज्यादा करेंगे जिससे सहकर्मियों को असुविधा होगी फिर भी आज आप अपने व्यवहार में सुधार करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक स्थिति भी संध्या से बेहतर बनेगी। घर के बुजुर्गों से थोड़ी अनबन रहने की संभावना है फिर भी आज संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बिताएंगे। पेट की परेशानी अथवा हाथ पैरों में शिथिलता रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ? राधे राधे

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 22 मार्च 2021 सोमवार संवत् 2077 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि प्रातः 09:01 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:35 बजे होगा ।आद्रा नक्षत्र रात्रि 09:28 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:00 से 09:31 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–
आज दुर्गाष्टमी , राष्टीय चैत्र मास प्रारंभ , शाकः 1943 शुरु , विश्व जल दिवस ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक होगा । विचारों में शीघ्र परिवर्तन की वजह से महत्त्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लेना सरल नहीं होगा । कार्य के संदर्भ या किसी विशिष्ट कारण से यात्रा के योग हैं । लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है । बौद्धिक एवं तार्किक विचार विनिमय हो सकता है । किसी भी महिला के साथ विवाद न करे ।

वृषभ :~ आप आज मन की स्थिरता बनाए रखे , क्योंकि अर्निणय वाली मनोदशा से हाथ आए अवसर गवाँ सकते हैं । समझोते की वृत्ति से किसी से संघर्ष नहीं होगा । प्रवास टाले । लेखक , कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन अनुकूल है । किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें ।

मिथुन :~ आज आप का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा । परिवारिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायक होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । अधिक व्यय न हों इसका ध्यान रखे । निषेधात्मक विचारों को मन में न आने दे ।

कर्क :~ आज आपकी त्रिशंकु मनःस्थिति के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें । सम्बंधिजनों से मनमुटाव हो सकता हैं । पारिवारिक कार्यों के व्यय हो सकता है । वाणी पर संयम रखे । मन में कोई भ्रांति हो तो उसे दूर करे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मानहानि एवं धनहानि से बचे ।

सिंह :~ आज आप का दिन लाभदायक है । मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता है । किसी सुंदर स्थल की यात्रा है । अनिर्णायकता के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है , जिस कारण महत्त्वपूर्ण निर्णयों को टाले । विचारों में व्यस्त रहेंगे । व्यापार एवं आर्थिक लाभ हैं ।

कन्या :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक है । नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे । व्यापारी एवं नौकरी के लोगों के लिए समय बहुत अच्छा है । व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति हो सकती है । पिता से लाभ है । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा ।

तुला :~ व्यावसाय में लाभ हो सकता है । नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है । लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे । विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार से आनंद होगा । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी ।

वृश्चिक :~ आप आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक बिताए । नए कार्यों में असफल रहेंगे , इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न करे । क्रोध पर संयम रखे । सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । अधिक खर्च से आर्थिक संकट हो सकता है ।

धनु :~ आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा । मनोरंजन से मन प्रफुल्लित रहेगा । मित्रों के साथ प्रवास , पर्यटन हो सकता है । लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है । साझेदारी से लाभ होगा ।

मकर :~ आज व्यापार में विकास के लिए बहुत लाभकारी रहेगा । व्यावसाय में आप अपनी योजनानुसार कार्य करेंगे । लेनदेन में सफलता मिलेगी । व्यापारिक कार्यो में बाधा आएगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति का वातावरण रहेगा । साथी कार्यकरो का सहयोग मिल सकता है ।

कुंभ :~ आज आप के वाणी तथा विचारो में शीध्र परिवर्तन आएगा । बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे । लेखनकार्य तथा सर्जनात्मक प्रवृत्तियो से आनंद मिलेगा । आकस्मिक खर्च हो सकता है । पाचन न होने से अजीर्ण जैसी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन :~ आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति नही रहेगी । परिवारिक विवाद में न उतरे । शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता रहेगी । किसी अप्रिय घटनाओं से मन खिन्न रह सकता है । नौकरी में चिंता रहेगी । धन – कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *