
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द बिग बुल को लेकर खासा सुर्खियों में है साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिए अभिषेक फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर भी छोड़ना नहीं चाहते. कुछ दिन पहले एक्टर ने फिल्म का ट्रेलर फैन्स के बीच शेयर किया था जिसे काफी पसंद किया गया और फैन्स के तरफ से काफी अच्छे रिस्पॉन्स भी मिले थे. वहीं ट्रोलर्स को मौका मिल गया अभिषेक को ट्रोल करने का और हद तो तब हो गई जब एक ट्रोलर ने अभिषेक के फिल्म के ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप कुछ नहीं है. केवल एक चीज है जिसकी वजह से मुझे जलन होती है वह है आपकी खूबसूरत सी पत्नी. जिसके लायक नहीं हो आप.
अभिषेक बच्चन ने कई बार ट्रोल का शानदार जवाब दिया है और इस बार भी जवाब देते हुए एक्टर ने दिल जीत लिया है, अभिषेक बच्चन , ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने कई मौकों पर साबित किया है कि वह जानते हैं कि गरिमा के साथ ट्रोलर्स का जवाब दिया जा सकता है, उन्होंने ट्वीट किया: ”आपकी राय के लिए शुक्रिया. मगर मैं ये जानने के लिए बेताब हूं कि आप किसके बारे में बात रहे हैं? क्योंकि आपने तो सभी को टैग कर दिया है. मुझे जहां तक पता है इलियाना और निक्की तो शादीशुदा हैं नहीं. तो बचा मैं, अजय, कूकी और सोहम. लगता है डिज्नी का भी मैरिटल स्टेटस चेक करना पड़ेगा”.

बता दें कि अभिषेक बच्चन , इलियाना डिक्रूज, निकिता दत्ता और राम कपूर स्टारर फिल्म ‘द बिग बुल’ का डिजनी हॉटस्टार पर 8 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्म को कुकी गुलाटी ने डायरेक्ट किया है, साथ ही फिल्म को प्रोड्यूसर अजय देवगन और आनंद पंडित ने किया है. फिल्म के डायलॉग्स रितेश शाह ने दिये हैं.