
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………………….फाल्गुन
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………….द्वादशी
प्रातः 08.19 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 06.25.48 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.40.17 पर
सूर्य राशि…………………………मीन
चन्द्र राशि………………………..सिंह
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………………….मघा
रात्रि 09.31 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग………………………………धृति
प्रातः 07.41 पर्यंत पश्चात गंड
करण…………………………..बालव
प्रातः 08.19 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….शिशिर
दिन……………………………शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
26 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………..8
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.08 से 12.56 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.01 से 12.32 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मीन
05:53:36 07:24:34
मेष
07:24:34 09:05:18
वृषभ
09:05:18 11:03:55
मिथुन
11:03:55 13:17:37
कर्क
13:17:37 15:33:47
सिंह
15:33:47 17:45:36
कन्या
17:45:36 19:56:16
तुला
19:56:16 22:10:53
वृश्चिक
22:10:53 24:27:03
धनु
24:27:03 26:32:41
मकर
26:32:41 28:19:50
कुम्भ
28:19:50 29:53:36
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.58 से 09.29 तक लाभ
प्रात: 09.29 से 11.00 तक अमृत
दोप. 12.31 से 02.02 तक शुभ
सायं 05.04 से 06.35 तक चंचल
रात्रि 09.33 से 11.02 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ प्रज्ञापारमितायै नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
अलकाश्र्च खला मूर्धभिः सुजनैः धृताः ।
उपर्युपरि संस्कारेऽप्याविष्कुर्वन्ति वक्रताम् ॥
अर्थात :
सज्जन द्वारा मस्तक पर धारण किये गये बालक और दुष्ट लोग बारंबार संस्कार देनेके बावजुद अपनी वक्रता को प्रकट करते हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
बाल बढ़ाने का आसान तरीका –
3.सही डाइट लीजिए –
आपके बालों की बाहरी देखभाल निश्चित रूप से बेहतर बाल विकास में मदद मिलती है, लेकिन शरीर के बाकी हिस्सों की तरह बालों के जड़ को भी सही पोषण की जरूरत है। प्रोटीन में उच्च आहार आमतौर पर आपके बालों के विकास में मदद करते हैं। आप बालों की ग्रोथ के लिए साबूत आनाज, मछली, नट, और सेम जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।
4. बालों के लिए तेल –
इसेंशियल ऑयल साइड इफेक्ट्स के बहुत कम जोखिम के साथ अपने बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में आपकी मदद कर सकता हैं। यह उपयोग करने में भी आसान हैं। इसमें आप टी ट्री ऑयल, रोजमेरी ऑयल और लैवेंडर का तेल आदि शामिल है। ये बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है और नेचुरल होने की वजह से इसका कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी। घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 26 मार्च 2021 शुक्रवार संवत् 2077 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि प्रातः 08:21 बजे तक रहेगा पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:28 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:36 बजे होगा । मघा नक्षत्र रात्रि 09:43 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्ग्नी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:03 से 12:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:58 बजे तक रहेगा । इसमे 12:34 से 12:58 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज प्रदोष व्रत
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप का स्वास्थ्य नरम – गरम रह सकता है । शारीरिक थकान रहेगी । प्रवास टालें । जिद्दीपन से दूर रहें । पेट से सम्बंधित बीमारियां हो सकती है । संतान से चिंतित रहेंगे । कार्य में सफलता मिलेगी । कार्य की भागदौड़ मे परिवार के लिए कम समय निकाल पाएँगे जिस वजह से परिवार मे मनमुटाव हो सकता है ।
वृषभ :~ आज आप का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ करेंगे । पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता हैं । आप के प्रति पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा । कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए दिन बहुत अच्छा है , क्योंकि उन्हें प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा । संतान के पीछे खर्च के योग हैं ।
मिथुन :~ आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायक रहेगा । मित्र , बंधु – बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे । आर्थिक रुप से सजग रहेंगे । पूँजी निवेशकों को बहुत सावधानी पूर्वक निवेश करें । मन की चंचलता से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे । तन – मन से स्फूर्ति होगी । नए काम करने के लिए दिन अच्छा है । विरोधिगण परास्त होंगे । आनंद – उल्लास और भाग्यवृद्धि का दिन है ।
कर्क :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक है । मन में ग्लानि रहेगी । कार्य मे संतोष नहीं मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । दांयी आँख में परेशानी हो सकती है । परिवारिक मनमुटाव हो सकता है । व्यवहार नकारात्मक रहेगा । विद्यार्थीयों को सफलता नहीं मिलेगी । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे । खर्च पर संयम रखें ।
सिंह :~ आज आपका दिन शुभ फलदायक होगा । आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें । हर कार्य को दृढ निश्चय से संपन्न करेंगे । सरकारी कार्यो में लाभ होगा । पिता तथा बडों का सहयोग मिलेगा । सामाजिक क्षेत्र में मान – सम्मान मिलेगा । व्यवहार में उतावलापन न दिखाएँ । क्रोध की अधिक रहेगा । पेट की पीडा हो सकती है इसलिए खान – पान में ध्यान रखें । दिन आनंद से बीतेगा ।
कन्या :~ आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता मे बितेगा । किसी के भी साथ अहम् का टकराव न हो विशेष ध्यान रखें । कोर्ट – कचहरी में सावधानी रखें । आकस्मिक खर्च होगा । मित्रों से कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । शांत मन से कार्य करें । क्रोध के कारण कार्य बिगड़ सकता है । मानसिक व्यग्रता रहेगी । तंदुरस्ती न बिगडे ध्यान रखें । नौकरीपेशा लोग अपने नीचे काम करने वालों से सावधान रहें ।
तुला :~ आज आपको भिन्न – भिन्न लाभ हो सकता है । मित्रो के साथ मिलना – जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घुमने जा सकते है । गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख प्राप्त होगा । धनप्राप्ति के योग हैं । आय में वृद्घि हो सकती है । व्यापारी को अच्छा लाभ मिल सकता है । स्त्री मित्रों से लाभ होगा । उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी ।
वृश्चिक :~ आज आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास रहेगा । सभी कार्य बिना अवरोध के होंगे । मान – सन्मान मिल सकता है । नौकरी , व्यवसाय में पदोन्नति होगी । उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े – बुजुर्गों से लाभ होगा । आरोग्य अच्छा रहेगा । धनलाभ है । व्यापारियों को बाहर जाने के योग है । मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा । संतानो की संतोष जनक प्रगति होगी ।
धनु :~ आज आप यात्रा – प्रवास स्थगित रखे । शारीरिक थकान रहेगी । स्वास्थ्य कुछ नरम – गरम रहेगा । मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी । संतान की चिंता होगी । व्यवसाय में बाधाएँ आएँगी । भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा लगेगा । जोखिम के विचारों और बरताव से दूर रहे । कार्य सफलता मे योग कम हैं । उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष होगा । प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद टालें ।
मकर :~ आज आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी । ऑफिस के कार्य निपुणता से करेंगे । व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं । खान – पान एवं घूमने – फिरने में ध्यान रखे । आकस्मिक खर्च होगा । भागीदारों से मतभेद बढेगा । घुटनो में दर्द हो सकता है । क्रोध और निषेधात्मक विचार से दूर रहे । नए कार्य का प्रारंभ आज न करें ।
कुंभ :~ आज आपमें दृढ मनोबल और आत्मविश्वास रहेगा । प्रणयप्रसंग आनंदित बनाएँगे । विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से पहचान होगी और मित्रता बढेगी । छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगा । रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से प्रसन्नता होगी । दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा । मान – सन्मान में वृद्धि होगी । वाहन सुख प्राप्त होगा । भागीदारी से लाभ होगा ।
मीन :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक है । दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास रहेगा । आरोग्य अच्छा रहेगा । घर में शांति और आनंद का माहौल रहेगा । कार्य अच्छी तरह से होंगे । प्रतिस्पर्धियों से विजय होगी । स्वभाव में उत्तेजना रहेगी , मर्यादापूर्वक बोलें और विनम्रता से व्यवहार करें । मायके से समाचार आ सकते हैं । सहकर्मियों एवं नौकरों का सहयोग मिलेगा। ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।