66th Filmfare Awards 2021: दिवंगत इरफान को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, तापसी ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, यहां देखिए पूरी लिस्ट

शनिवार रात को बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह फिल्मफेयर अवॉर्ड 2021 Filmfare Awards 2021 के 66वें संस्करण का आयोजन किया गया. फिल्मफेयर अवॉर्डस की लिस्ट सामने आ चुकी है. इस साल तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट कहानी और एडिटिंग का अवॉर्ड जीता.वहीं दिवंगत एक्टर इरफान खान   को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.इरफान खान  को अंग्रेजी मीडियम  के लिए सर्वश्रेष्ट अभिनेता के खिताब से नवाजा गया. जैसा कि आपको पता है इरफान  हमारे बीच नहीं है पिछले साल 29 अप्रैल को कैंसर की लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था. दिवंगत अभिनेता को कल रात इवेंट में बेस्ट एक्टर के साथ-साथ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया. इरफान खान के बेटे बाबिल अपने पिता की ओर से अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे. वहीं तापसी पन्नू  ने थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. वहीं, अमिताभ बच्चन ने ‘गुलाबो सिताबोट में अपने शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता.

सैफ अली खान  को तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर में अपने काम के लिए बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड जीता, जबकि काजोल की देवी ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म (पॉपुलर चॉइस) का अवॉर्ड जीता. इस समारोह में तापसी पन्नू, आयुष्मान खुराना, सनी लियोन, नोरा फतेही, रितेश देशमुख और राजकुमार राव जैसे कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया था.

पढ़े विनर की पूरी लिस्ट:

बेस्ट फिल्म- थप्पड़

बेस्ट डॉयरेक्टर- ओम राउत (तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- प्रतीक वत्स (Eeb Allay Ooo!)

बेस्ट एक्टर मेल- इरफान खान (आंग्रेज़ी मीडियम)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- अमिताभ बच्चन (गुलाबो सीताबो)

बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल (फिमेल) तापसी पन्नू – थप्पड़

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- तिलोत्तमा शोम – सर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल ) सैफ अली खान तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिमेल- फारूख जाफर – गुलाबो सीताबो

बेस्ट फिल्म- अनुभव सुशीला सिन्हा और मृनमयी लगू वेकुल- फिल्म थप्पड़

बेस्ट स्टोरी- रोहना गेरा (सर)

बेस्ट एडिटिंग- जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सीताबो)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- राजेश कृष्णन (लूटकेस)

बेस्ट डेब्यू फीमेल- अलाया एफ (जवानी जानेमन)

बेस्ट म्यूजिक- प्रीतम- लूडो

बेस्ट लिरिक्स- गुलजार (फिल्म- छपाक)

बेस्ट कोरियोग्राफी: फराह खान (फिल्म दिल बेचारा)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: वीरा कपूर ईई (फिल्म गुलाबो सिताबो)

बेस्ट साउंड डिजाइन: कामोद खाराड़े (फिल्म थप्पड़)

बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन: मानसी ध्रुव मेहता (फिल्म गुलाबो सिताबो)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: मंगेश उर्मिला धाकड़े (फिल्म थप्पड़)

बेस्ट फिल्म (फिक्शन): अर्जुन

बेस्ट फिल्म ( नॉन फिक्शन): बैकयार्ड वाइल्डलाइफ सेंचुरी

बेस्ट एक्ट्रेस (पीपुल चॉइस फॉर फॉर शॉर्ट फिल्म): पूर्ति सावरडेकर

बेस्ट एक्टर (शॉर्ट फिल्म): अरनव

बेस्ट सिनेमैटोग्रॉफी: अविक मुखोपाध्याय (फिल्म गुलाबो सिताबो)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- राघव चैतन्य- इक टुकड़ा धूप (थप्पड़)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- असीस कौर- मलंग (मलंग)

बेस्ट एक्शन: रमजान बुलुट, आरपी यादव (फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *