211
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?◆◆ आज का राशिफल एवं पंचांग ◆◆?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
रवि…………………………..उत्तरायण
मास………………………………..चैत्र
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..द्वितीया
संध्या 05.29 पर्यंत पश्चात तृतीया
सूर्योदय…………प्रातः 06.21.38 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.41.41 पर
सूर्य राशि…………………………..मीन
चन्द्र राशि…………………………तुला
गुरु राशि………………………….मकर
नक्षत्र………………………………चित्रा
दोप 12.17 पर्यंत पश्चात स्वाति
योग…………………………….व्याघात
दोप 01.50 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण…………………………….तैतिल
प्रातः 07.11 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु………………………………..वसंत
दिन……………………………मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
30 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.06 से 12.55 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 03.34 से 05.06 तक ।
☸ शुभ अंक…………………..3
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मीन
05:37:41 07:08:35
मेष
07:08:35 08:49:32
वृषभ
08:49:32 10:48:09
मिथुन
10:48:09 13:01:51
कर्क
13:01:51 15:18:01
सिंह
15:18:01 17:29:50
कन्या
17:29:50 19:40:29
तुला
19:40:29 21:55:07
वृश्चिक
21:55:07 24:11:17
धनु
24:11:17 26:16:55
मकर
26:16:55 28:04:04
कुम्भ
28:04:04 29:37:41
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.27 से 10.58 तक चंचल
प्रात: 10.58 से 12.30 तक लाभ
दोप. 12.30 से 02.02 तक अमृत
दोप. 03.33 से 05.05 तक शुभ
रात्रि 08.05 से 09.33 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ काञ्चनाभाय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
विशिखवव्यालयोरंत्यवर्णाभ्यां यो विनिर्मितः ।
परस्य हरति प्राणान् नैतत्त्चित्रं कुलोचितम् ॥
अर्थात :-
बाण और जंगली पशु के अंत्यवर्ण से जो उत्पन्न हुआ है, वह दूसरेका प्राण हर लेता है उसमें आश्चर्य नहीं । वह तो उन के कुल को उचित हि है ।
? आरोग्यं :-
वजन कम करने के लिए 5 आसान योग –
1. उष्ट्रासन –
उष्ट्रासन स्लिम और टोनिंग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योग आसन है। यह आपके कमर के आकार को कम करने में मदद करता है क्योंकि यह विशेष रूप से शरीर के उसी क्षेत्र पर काम करता है।
उष्ट्रासन करने की विधि –
सबसे पहले खाली पेट किसी खुली हवादार जगह पर एक चटाई बिछाकर बैठ जाएं। दोनों पैरों को सामने की तरफ फैलाएं और उसके बाद धीरे-धीरे दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर बैठ जाए। यह ठीक उसी तरह है जैसे आप वज्रासन की स्थिति में बैठते हैं। फिर धीरे-धीरे घुटनों के बल उपर की तरफ उठें और झुकते हुए पहले हाथ को पहली ऐड़ी और वैसे ही दूसरे हाथ को दूसरे पैर की ऐड़ी पर लगाएं। आप 10 से 15 सेकेंड इस स्थिति में रहें। फिर वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नए मित्र बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें।
??. राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। अकारण क्रोध व उत्तेजना रह सकते हैं। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका बनती है। आशंका-कुशंका के चलते कार्य प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। झंझटों से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक परेशानी आ सकती है। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यापार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। प्रमाद से बचें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
फालतू खर्च होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। चोट व रोग से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 30 मार्च 2021 मंगलवार संवत् 2077 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सायं 05:31 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:24 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:38 बजे होगा । चित्रा नक्षत्र दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा पश्चात् स्वाति नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल अपरान्ह 03:37 से 05:09 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपका आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है । जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव रहेगा । आर्थिक लाभ तथा प्रवास हो सकता है । विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी । कार्य की प्रशंसा हो सकती है । हो सके तो वाद – विवाद टाले । वाहनसुख अच्छा रहेगा ।
वृषभ :~ आप का आज का दिन शुभफलदायक है । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । दिन आनंद और उल्लास में बितेगा । सभी कार्य योजनानुसार होंगे । धन लाभ की संभावना रहेगी । व्याधिग्रस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा । उलझे कार्य संपन्न होंगे ।
मिथुन :~ आज आप तन – मन से अस्वस्थ्य रहेंगे । नये काम की योजना बनेगी । मानहानि हो सकती है । संतान के पीछे व्यय होगा । पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे । जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी ।
कर्क :~ आपका आज का दिन अशुभ है । आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मन चिंतातुर और अशांत रहेगा । परिवार मे मनमुटाव हो सकता है । स्त्रीयों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकता है । अधिक व्यय होगा । अपयश मिलेगा ।
सिंह :~ आज आप का दिन शुभफलदायक है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भाई – बंधुओं के साथ आनंद पूर्वक समय बितेगा । कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे । भावुक संबंधों में बंध सकते हैं । कला में विशेष रुचि रहेगी । मानसिक स्वस्थ से दिन बीतेगा ।
कन्या :~ आज का दिन आपके लिए शुभ फल वाला है । मधुर वाणी से किसी का भी दिल जीत सकते हैं । कार्य सिद्ध हो सकती है । परिवार में आनंद का माहौल रहेगा । आर्थिक लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे , परंतु वाद – विवाद से बचें ।आयात – निर्यात के विषयों में सफलता मिलेगी ।
तुला :~ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखे । सृजनात्मक कार्य कर सकते हैं । विचार की दृढता से काम को अच्छी तरह से पूरा करेंगे । व्यवस्थित आर्थिक योजना बनाएंगे । प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।
वृश्चिक :~ आज आप दुर्घटना से बचे , शल्यचिकित्सा न करवाए एवं तकरार में न उतरे । शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से परेशान रहेंगे । स्वजनों के साथ कलह हो सकता है ।
धनु :~ आज का दिन आप के लिए लाभदायक है । गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद लेंगे । मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास होगा । आय में वृद्धि है । भोजन अच्छा मिल सकता है ।
मकर :~ आज आप को व्यापार – सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा । उगाही , प्रवास , आय आदि के लिए लाभदायक है । अग्नि , जल और अकस्मात से दूर रहे । व्यावसायिक कार्य मे भागदौड़ बढेगी । संतानों की पढा़ई मे संतोष रहेगा । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
कुंभ :~ आज आपको शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । फिर भी मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे । स्फूर्ति कम होने से कार्य का उत्साह कम रहेगा । ऊपरी अधिकारियो की अप्रसन्नता भी अखरेगी । विदेश से समाचार मिलेंगे । संतान विषयक चिंता रहेगी ।
मीन :~ आज आपको कुछ प्रतिकूलताएं रहेगी । स्वास्थ्य मे विशेष ध्यान दे । व्याधि के कारण अधिक खर्च हो सकता है । परिवारजनों के साथ संयम बरतें । आकस्मिक लाभ मन के भार को हलका करेगा । उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।