आज का राशिफल

 

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 01 अप्रैल 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रातः 11:00 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:22 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:38 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र प्रातः 07:22 बजे तक रहेगा पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:59 से 03:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:52 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केशर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज बैंको की वार्षिक खाताबंदी , अप्रैल फूल दिवस , रांधा पुआ , गंडमूल प्रारंभ अगले दिन प्रातः 05:19 बजे से ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आप का आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा । आपको गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं तथा सम्बंधित बातों का विशेष आकर्षण रहेगा । आज आध्यात्मिक सिद्धि मिल सकती हैं । वाणी तथा नफरत पर संयम रखें । नए कार्य का प्रारंभ न करें और हो सके तो प्रवास स्थगित करें ।

वृषभ :~ आज आपको गृहस्थजीवन में सुख प्राप्त होगा । परिवारजन तथा स्नेहीजनों के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे , साथ में छोटा प्रवास भी कर सकेंगे । विदेश में स्थित सम्बंधियो के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा । लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा हो सकती है ।

मिथुन :~ आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है । घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा । अधूरे कार्य संपन्न होंगे इससे यश और कीर्ति मिलेगी । आर्थिक लाभ भी मिलेगा । खर्च बढ सकता है , परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा स्वभाव में क्रोध बढ सकता है । परंतु वाणी पर संयम रखें ।

कर्क :~ आप आज का दिन शांतिपूर्वक बिताए । शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य अच्छा नहीं रहेगा । पेट की पीडा़ रहेगी और मानसिक चिंता , उद्वेग रहेंगे । आकस्मिक खर्च होगा । वाद – विवाद टालें । प्रवास तथा नए कार्य का प्रारंभ टालें ।

सिंह :~ आज आप शारीरिक अस्वस्थ तथा मानसिक व्याकुल रहेंगे । घर में गलतफहमी से मन उदास रह सकता है । माता के साथ मनमुटाव होगा तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण पत्रों पर सही या मुहर लगाने में सावधानी रखें ।

कन्या :~ आज आप किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढे । भाई – बहनों के साथ प्यारभरा संबंध रहेगा । मित्रों , स्वजनों से मुलाकात होगी । प्रत्येक कार्य में सफलता मिल सकती है । आर्थिक लाभ है । समाज में मान – सम्मान मिलेगा ।

तुला :~ आज आप का मनोबल कमजोर रहेगा । इसलिए किसी निर्णय पर आना कठिन हो सकता है । नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय न लें । परिवारिक वाद – विवाद न हो इसलिए संयम रखें । हठिलापन छोडकर समाधानकारी रवैया अपनाए ।

वृश्चिक :~ आज का दिन आपके लिए शुभ है । शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है । शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास हो सकता है ।

धनु :~ आज का दिन आपके लिए कठिनता से भरा हो सकता है । परिवारजनों के साथ बहस होगी तथा दुख हो सकता है । वाणी पर संयम रखे । आवेश पर अंकुश रखे । अकस्मात से संभले । शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । खर्च होगा ।

मकर :~ आज मित्रों , सम्बंधियों की भेंट से आपका दिन आनंदपूर्ण बितेगा । सामाजिक क्षेत्र , व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा । जीवनसाथी की खोज करनेवालों को सफलता मिलेगी । प्रवास – पर्यटन का योग है । घर में कोई शुभ प्रसंग हो सकता हैं ।

कुंभ :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । प्रत्येक कार्य सरलता से सफल होंगे । जिससे मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता से पदोन्नति हो सकती हैं । बडों के आशीर्वाद भी मिलेगा । धनप्राप्ति का योग है । गृहस्थ – जीवन में आनंद प्राप्त होगा ।

मीन :~ आप मन की अस्वस्थता से आज व्यग्र रहेंगे । शारीरिक थकान और आलस्य का होगा ।उच्चाधिकारियों के साथ सावधानी से कार्य करे । संतानों की चिंता रहेगी । आवश्यक निर्णय लेना उचित नहीं है । व्यापारी को व्यापार में बाधा आ सकती है । नकारात्मकता को महत्व न दें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *