
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. हाल ही में उन्होंने फिर से कुछ ऐसी ही पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अमिताभ बच्चन ने अपने इस पोस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली पर ‘पूरे सम्मान’ के साथ एक चुटकुला शेयर किया है. अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट देख कर उनके फैंस का हंसते-हंसते बुरा हाल है.

दरअसल, अमिताभ बच्चन को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पर एक जोक इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया. साथ ही उन्होंने जोक को शेयर करते हुए लिखा कि वे दोनों की पूरी इज्जत करते हैं. अमिताभ बच्चन ने कलरफुल आउटफिट में अपनी एक फोटो शेयर की है. तस्वीर को शेयर करते हुए वे लिखते हैं, “रंग अभी तक उतरा नहीं: और त्योहार के चुटकुले बंद नहीं हुए. अनुष्का और विराट के लिए पूरे सम्मान के साथ…ENGLISH: Anushka has a huge apartment ! HINDI: अनुष्का के पास विराट खोली है !”.
बिग-बी के इस मजेदार पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वे भी कमेंट्स के जरिये चुटकी लेना नहीं भूल रहे. बात करें अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही वे फिल्म ‘चेहरे ‘ में नजर आने वाले हैं. उनके साथ इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में होंगे. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था.