
बॉलीवुड स्टार्स महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं. कार्तिक आर्यन की मुराद भी पूरी हो गई. कार्तिक ने ब्लैक कलर की शानदार कार लैंबॉर्गिनी उरूस अपने बेड़े में खड़ा कर लिया. कोरोना से ठीक होते ही कार्तिक ने अपनी इस शान की सवारी को अपने नाम कर लिया. कार्तिक ने साढ़े चार करोड़ की लैम्बोर्गिनी इटली से मंगवाई है. आपको बता दें कि कार्तिक ने इस कार के लिए 50 लाख रुपये अतिरिक्त भरे हैं. दरअसल, इस कार के लिए कार्तिक को तीन महीने का इंतजार करना था, जो वो करना नहीं चाहते थे. इसलिए उन्होंने 50 लाख रुपये अतिरिक्त देकर यह कार इटली से सीधे मुंबई मंगवा ली.
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई कार लैंबॉर्गिनी के उरूस मॉडल की एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को इसकी जानकारी दी.एक्टर का इस वीडियो में बेहद फनी अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही कार्तिक ने कैप्शन में लिखा ‘खरीद ली इसके साथ ही कार की इमोजी लगाई है. फिर लिखा ‘पर मैं शायद महंगी चीजों के लिए बना ही नहीं हूं’. कार्तिक की इस पोस्ट पर फैंस के अलावा सेलेब्स भी लगातार बधाई दे रहे हैं.
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने लिखा ‘मुबारक हो’ तो फिल्म निर्माता अश्विनी यर्दे ने लिखा ‘आपको मेरा घर पता है,आओ और मुझे ड्राइव पर ले चलो प्लीज, मैं बंगाली मिठाई के डिब्बे के साथ इंतजार कर रही हूं’. इसके अलावा फैंस को कार्तिक का मजोदार वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस वीडियो पोस्ट के 30 मिनट के अंदर ही करीब साढ़े 6 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं.
बता दें कि कल ही कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिये अपने चाहनेवालों को खुशखबरी दी थी कि ‘अब उनका 14 दिन का वनवास खत्म हो गया है.कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है,अब काम पर लौट रहें’. कार्तिक 22 मार्च को कोरोना पॉजिटव पाए गए थे. वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. ‘भूलभुलैया 2’ की शूटिंग लगभग खत्म कर चुके हैं .’धमाका’ के अलावा करन जौहर की ‘दोस्ताना 2’ फिल्म में नजर आएंगे.
इसके अलावा कार्तिक के पास बीएमडब्लू हैं जो उन्होंने साल 2017 में खरीदी थी और हाल ही में साल 2019 में कार्तिक ने अपनी मां को मिनी कूपर की एक शानदार कार तोहफे में दी थी जो उनकी मम्मी की पसंदीदा कार हैं।