आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
रवि…………………………उत्तरायण
मास………………………………चैत्र
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी……………………….अमावस्या
प्रातः 08.01 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
सूर्योदय………..प्रातः 06.09.38 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.46.42 पर
सूर्य राशि…………………………मीन
चन्द्र राशि………………………..मीन
गुरु राशि………………………..कुम्भ
नक्षत्र……………………………रेवती
प्रातः 06.02 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग…………………………….वैधृति
दोप 02.18 पर्यंत पश्चात विष्कुम्भ
करण…………………………….नाग
प्रातः 08.01 पर्यंत पश्चात किस्तुघं
ऋतु……………………………..बसंत
दिन…………………………..सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
12 अप्रैल सन 2021 ईस्वी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.02 से 12.52 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 07.46 से 09.20 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मीन
04:46:25 06:16:20
मेष
06:16:20 07:58:17
वृषभ
07:58:17 09:56:54
मिथुन
09:56:54 12:10:36
कर्क
12:10:36 14:26:46
सिंह
14:26:46 16:38:35
कन्या
16:38:35 18:49:14
तुला
18:49:14 21:03:52
वृश्चिक
21:03:52 23:20:02
धनु
23:20:02 25:25:40
मकर
25:25:40 27:12:48
कुम्भ
27:12:48 28:46:25
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..3
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.12 से 07.45 तक अमृत
प्रात: 09.19 से 10.53 तक शुभ
दोप. 02.00 से 03.34 तक चंचल
अप. 03.34 से 05.07 तक लाभ
सायं 05.07 से 06.41 तक अमृत
सायं 06.41 से 08.07 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ नागचंद्रेश्वराय  नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
दुर्जनो नार्जवं याति सेव्यमानोऽपि नित्यशः ।
स्वेदनाभ्य़ंजनोपायैः श्र्वपुच्छमिव नामितम् ॥
अर्थात :-
जैसे कुत्ते की पूंछ स्वेदन, अंजन इत्यादि उपाय से सरल नहीं बनती, वैसे दुष्ट मानव हंमेशा सेवा करने के बावजुद सरल नहीं बनता ।
? आरोग्यं :-
हृदय रोग के लिए प्राणायाम  –
3. कपालभाति प्राणायाम –
कपालभाति प्राणायाम फेफड़ों, स्प्लीन, लीवर, पैनक्रियाज के साथ-साथ दिल के कार्य में सुधार करता है। यह न केवल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है बल्कि धमनी के अवरोध को दूर करने में भी मददगार है। ध्यान के किसी आसन में बैठकर आंखें बंद कर लीजिए और पूरे शरीर को शिथिल या ढीला छोड़ दीजिए। अब नाक से तेजी से श्वास को बाहर निकालने की क्रिया करें। श्वास को बाहर निकालते वक्त पेट को भीतर की ओर खींचे। यह ध्यान दें कि सांस को छोड़ने के बाद, सांस को बाहर न रोककर बिना प्रयास किए सामान्य रूप से सांस को अन्दर आने दें। इससे एक सकेंड में एक बार सांस फेंकने की क्रिया कह सकते हैं। इसके बाद श्वास को अंदर लीजिए। ऐसा करते वक्त संतुलन बनाये रखें। वैसे दिल के मरीजों को कपालभाती प्राणायाम धीरे-धीरे करना चाहिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 12 अप्रेल 2021 सोमवार संवत् 2077 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रातः 08:04 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:43 बजे होगा । रेवती नक्षत्र प्रातः 11:29 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे प्रातः 11:29 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:43 से 09:17 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज सोमवती व देवकार्य अमावस्या , वैधृति पुण्यं , अमावस्या तिथि वृद्धि , चैत्री अमावस्या , पंचक प्रातः 11:29 बजे तक ।
सोमवार को अमावस्या मे जप , तप , ध्यान , हवन , दान , तीर्थ स्नान आदि करना शुभ फल दायक होता है । सोमवती अमावस्या को तीर्थ स्नान से सूर्य ग्रहण के समान फल मिलता है ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको शारीरिक व्यग्रता रहेगी । निवेश संभलकर करे । आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दे । मध्याहन के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी । पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा । धार्मिक कार्यों के प्रसंग बनेंगे । अधिक खर्च पर अंकुश रखे ।

वृषभ :~ आज आपक बडो – बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा । नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी । स्वजनों के पीछे खर्च होगा । उनके साथ मतभेद भी रहेंगे । धार्मिक कार्यों मे भी खर्च होगा । स्वभाव में उदासीनता रहेगी । कोर्ट – कचहरी से संभलकर चले ।

मिथुन :~ आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ है । व्यापार वृद्धि होने के साथ – साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा । लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी । उपरी अधिकारीयों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ दिलवाएगी । मित्रों से लाभ होगा ।

कर्क :~ आज आपके दिन की शुरुआत मानसिक तनाव और अशांति से होगा । शारीरिक आलस्य और शिथिलता रहेगी । पेट की व्याधि रहेगी । किसी भी कार्य में भाग्य साथ नहीं देगा । व्यापारी को उगाही का धन प्राप्त होगा । मान – प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा ।

सिंह :~ आज आप आचारविचार पर संयम बरतने के साथ अनैतिक कार्यों से दूर रहे । शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा । इसलिए स्वास्थ्य में भी अस्वस्थ हो सकता है । आकस्मिक लाभ होगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टाले । नकारात्मकता को दूर रखे ।

कन्या :~ आज आपको यश – कीर्ति और मान – सन्मान प्राप्त होगा । व्यावसाय में भागीदारों के लिए समय अनुकूल है । व्यापारियों को उगाही का धन मिल सकता है । मध्याहन के बाद स्वास्थ्य नरम – गरम हो सकता है । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।

तुला :~ आज किसी भी कार्य को आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे । मन को शांत रखे । घर का वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा । वाणी में संयम रखे । कलाकारों के लिए शुभ है , उनके कार्य निपुणता और कलाकी सूझ को प्रदर्शित कर सकेंगे ।

वृश्चिक :~ आज आपमे साहित्यिक प्रवृत्ति रहेगी । विद्यार्थीयों के लिए समय अनुकूल है । शेयर – सट्टे में लाभ होगा । प्रतिस्पर्धियों से विजय होगी । फिर भी हर कार्य शांति से करे । व्यवसाय में सहकार्यकरों का सहयोग मिलेगा ।

धनु :~ आज माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपकी स्वस्थता पर नकारात्मक असर डाल सकता है । इससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । धन और कीर्ति की हानि होगी , परंतु मध्याहन के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता होगी ।

मकर :~ भाईयों एवं स्नेहीजनों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । मान – सन्मान में वृद्धि होगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी । मध्याहन के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं से आपकी मानसिक स्वस्थता अस्वस्थता में बदल जाएगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । व्यवसायीजनों को व्यवसाय की चिंता सताएगी । मकान और स्थावर संपत्ति के दस्तावेजों पर बहुत सोच – विचारकर करे ।

कुंभ :~ आज आप अपने खर्च पर संयम रखे । साथ – साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखे । जिससे किसी के साथ वाद – विवाद में उग्रता न हो और साथ – साथ नकारात्मक विचार भी मन से दूर हो जाए । मध्याहन के बाद विचारों में स्थिरता दिखेगी । किसी सृजनात्मक या तो कलात्मक प्रवृत्ति की ओर मुडेंगे । परिवार में सुख – शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा ।

मीन :~ आज आपके परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा । कार्यसफलता मिलेगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे । नए कार्य के लिए शुभ दिन है । मध्याहन के बाद स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा । इसलिए वाणी और व्यवहार को संतुलित रखे । परिवारजनों से अधिक वाद – विवाद न करे । खान – पान में भी ध्यान रखे । नकारात्मक विचारों को प्रभावित न होने दे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *