आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, १४ अप्रैल २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:००
सूर्यास्त: ? ०६:४०
चन्द्रोदय: ? ०७:०९
चन्द्रास्त: ?२०:४७
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? चैत्र
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? द्वितीया (१२:४७ तक)
नक्षत्र ? भरणी (१७:२३ तक)
योग ? प्रीति (१६:१६ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१२:४७ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२६:०६ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? वृष (२४:०९ से)
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मेष (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? ११:५८ से १३:४६
सर्वार्थसिद्धि योग ? १७:२३ से २९:५०
विजय मुहूर्त ? १४:२६ से १५:१७
गोधूलि मुहूर्त ? १८:३१ से १८:५५
निशिता मुहूर्त ? २३:५५ से २४:३९
राहुकाल ? १२:१७ से १३:५४
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:२८ से ०९:०४
होमाहुति ? सूर्य
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण २४:१० से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
कुम्भ महापर्व हरिद्वार (तृतीय शाही स्नान), सिंजारा, नवरात्रि के द्वितीय दिवस आदिशक्ति माँ दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १७:२३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
भरणी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ले, लो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम कृतिका नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय चरण अनुसार क्रमश (अ, ई, उ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन – २८:३१ से ०५:५४
मेष – ०५:५४ से ०७:२८
वृषभ – ०७:२८ से ०९:२२
मिथुन – ०९:२२ से ११:३७
कर्क – ११:३७ से १३:५९
सिंह – १३:५९ से १६:१८
कन्या – १६:१८ से १८:३६
तुला – १८:३६ से २०:५७
वृश्चिक – २०:५७ से २३:१६
धनु २६:१६ से २५:२०
मकर – २५:२० से २७:०१
कुम्भ – २७:०१ से २८:२७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:५१ से ०५:५४
शुभ मुहूर्त – ०५:५४ से ०७:२८
मृत्यु पञ्चक – ०७:२८ से ०९:२२
अग्नि पञ्चक – ०९:२२ से ११:३७
शुभ मुहूर्त – ११:३७ से १२:४७
रज पञ्चक – १२:४७ से १३:५९
शुभ मुहूर्त – १३:५९ से १६:१८
चोर पञ्चक – १६:१८ से १७:२३
शुभ मुहूर्त – १७:२३ से १८:३६
रोग पञ्चक – १८:३६ से २०:५७
शुभ मुहूर्त – २०:५७ से २३:१६
मृत्यु पञ्चक – २३:१६ से २५:२०
अग्नि पञ्चक – २५:२० से २७:०१
शुभ मुहूर्त – २७:०१ से २८:२७
रज पञ्चक – २८:२७ से २९:५०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन भी परिस्थितियां लाभदायक बन रही है लेकिन आज आपका ध्यान काम-धंधे को छोड़ मनोरंजन की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा। मध्यान तक का समय सोच विचार में खराब करेंगे बाते बड़ी बड़ी बनाएंगे लेकिन कर्म उसके अनुरूप नही रहेगा। लेकिन आज आपकी भेद लेने की कला किसी न किसी रूप में अवश्य लाभ दिलाएगी। अपना काम निकालने के लिये स्वयं को सामने वाले के आगे समर्पण कर देंगे जिससे कोई भी ना चाहते हुए भी सहयोग के लिये मना नही कर सकेगा। धन आमद की संभावना के बार बनेगी लेकिन अचानक ही होगी। दैनिक खर्च आज आसानी से निकल जाएंगे। घर के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस भी होगी लेकिन आज आपका पक्ष भारी रहने के कारण विजय आपकी ही होगी। आरोग्य के प्रति आशंकित रहेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन दूर दूर तक लाभ की संभावना नजर नही आने पर आप निराशा से भरे रहेंगे कार्य क्षेत्र पर जोखिम लेने से डर लगेगा मध्यान तक का समय व्यर्थ दौड़ धूप में व्यतीत होगा जिससे मदद मांगेंगे वही मीठा बोलकर आपको टरकाने का प्रयास करेगा। नौकरी पेशाओ से अनजाने में बड़ी गलती होने की संभावना है अपने दम पर आज कोई कार्य ना करे हानि के योग ज्यादा है। व्यवसायी वर्ग आर्थिक विषयो को लेकर उलझे रहेंगे। कार्य करने के अवसर मिलेंगे लेकिन धन और निर्णय क्षमता की कमी आगे बढ़ने से रोकेगी। पारिवारिक वातावरण उथल पुथल रहेगा आर्थिक कारणों से यहां भी असंतोष देखने को मिलेगा। आज धर्य से समय बिताये कलनसे स्थिति में सुधार आने लगेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आज आपके व्यवहार में स्वार्थ रहेगा लेकिन फिर भी मीठा बोलना हर किसी को पसंद आएगा किसी से भी अपना काम आसानी से निकाल लेंगे बाहर के लोग आपके ऊपर ज्यादा विश्वास दिखाएंगे लेकिन घर के सदस्य आपके ऊपर भरोसा करने की जगह आत्मनिर्भर रहना अधिक पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा लाभ की आशा ना रखें लेकिन आज की मेहनत निकट भविष्य में शीघ्र ही लाभदायक बनेगी। सरकार संबंधित उलझने व्यवहारिकता के दम पर कम होंगी। आज प्रलोभन में आकर अनैतिक कर्म करने से बचे अन्यथा जहां लाभ होने है वहां धन और सम्मान हानि भी हो सकती है। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपका व्यवहार अत्यंत लापरवाह रहेगा आलस्य भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। लाभ के नजदीक पहुच कर भी लचीले स्वभाव के कारण इससे वंचित रह सकते है। दिन के आरंभ से ही परिस्थितियां विजय दिलाने वाली बनेगी लेकिन आज के दिन से लाभ पाने के लिये आपको लक्ष्य बनाकर कार्य करना पड़ेगा तभी दिन का सकारात्मक फल मिल सकेगा अन्यथा आपके हिस्से का लाभ किस अन्य की झोली में जा सकता है। मध्यान के बाद मन इधर उधर की बातों में रहेगा अपना काम छोड़ बड़ाई पाने के लिये अन्य लोगो को बिना मांगे सहयोग करेंगे घर के सदस्य एवं सहकर्मी से विरोध होगा। व्यवसायियों को धन की आमद के लिये ज्यादा भागदौड़ नही करनी पड़ेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव रहेगा लेकिन दिनचर्या प्रभावित नही होगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन परिस्थितियां प्रत्येक कार्य मे बाधक बनेंगी पहले नौकरी संबंधित अथवा व्यावसायिक किसी कार्य को करने में उत्साह नही दिखाएंगे। करेंगे भी तो बेमन से ही जिससे जो थोड़ा बहुत लाभ होने है उसमें भी कमी आएगी। आज आपका मन मौज शौक की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा मनोरंजन के ऊपर बिना विचारे खर्च करेंगे। घर के सदस्य भी आज किसी मांग को लेकर परेशान करेंगे धन की आमद थोड़े प्रयास करने पर अवश्य होगी लेकिन व्यर्थ दिखावे के खर्च भी अधिक रहने से संचित कोष में कमी आएगी आज आपको इससे आनंद ही मिलेगा लेकिन निकट भविष्य में ग्लानि भी होगी इसलिये इसपर नियंत्रण करने का प्रयास करें। सेहत कुछ समय के लिये खराब होने से कार्य बीच मे रोकने पड़ेंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सामान्य रहेगा मध्यान तक पेट संबंधित व्यादि अथवा अन्य शारीरिक अंगों अंगों में शिथिलता रहने से मन उदास रहेगा फिर भी कार्यो को प्रभावित नही होने देंगे दैनिक कार्यो को थोड़े विलंब से ही सही बिना सहयोग के पूरा कर लेंगे। मध्यान बाद कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन धन की आमद के लिये इंतजार करना पड़ेगा आज अधिकांश कार्य उधारी में होने से धन की प्राप्ती अल्प ही रहेगी फिर भी खर्च निकालने लायक आसानी से हो जाएगी। आज आपकी बातों में स्पष्टता अधिक रहेगी मीठी बातो से काम निकालने की जगह स्पष्ट बोलना पसंद करेंगे इससे कुछ लोगो को तकलीफ भी होगी लेकिन आप इसकी परवाह नही करेंगे। घर का वातावरण स्थिर रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आप बेहतर रूप से गुजारेंगे। मध्यान तक मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे आस पास के लोगो को भी अपनी हास्य भरी बातो से हंसाएंगे लेकिन घर मे अमर्यादित बोलना भारी पड़ सकता है इसका ध्यान रखे बड़ो से फटकार सुनने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आप आज कम समय मे अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से काम करेंगे कुछ हद तक इसमे सफल भी रहेंगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय आगे नुकसान दायक भी रहेगा। धन के लेन देन में स्पष्टता कम रहने के कारण किसी का भरोसा तोड़ेंगे। संध्या के समय आकस्मिक धन प्राप्ती के योग बन रहे है लापरवाही से बचे अन्यथा लंबे समय तक लाभ के लिये तरसना पड़ेगा। घर मे सुख शान्ति अनुभव होगी महिलाओ के चिड़चिड़े स्वभाव की अनदेखी करें। ठंड के कारण सेहत कुछ नरम रहेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपके मन मे अंदर से उथल पुथल लगी रहेगी लेकिन बाहरी तौर पर इसका प्रदर्शन नही करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आपका स्वभाव और व्यवहार अत्यंत रूखा रहेगा वादा करके अंत समय मे मुकरने पर किसी से विवाद भी हो सकता हैं। व्यवसायी वर्ग योजनाएं बनाएंगे लेकिन इन्हें साकर रूप नही दे सकेंगे फिर भी आज जिस कार्य से लाभ की आशा नही रहेगी उससे ही धन की प्राप्ती होगी। कंजूसी कर खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन आकस्मिक खर्च आज ज्यादा परेशान करेंगे। पारिवारिक वातावरण में भी थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा मित्र संबंधी की नजर में आपकी छवि अभिमानी जैसी बनेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखे लापरवाही आगे परेशानी में डालेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपका स्वभाव के विपरीत व्यवहार सभी जानने वालों को अचंभित करेगा अपना काम बनाने के लिये किसी की चापलूसी करने से भी परहेज नही करेंगे। बाहर के लोगो मे आपकी छवि परोपकारी इंसान जैसी रहेगी लेकिन घर के सदस्यों को किसी भी प्रकार से प्रभावित नही कर पाएंगे विशेषकर घर के बुजुर्ग आपकी मानसिकता को भली भांति जानकर भी कुछ बोलेंगे नही। कार्य व्यवसाय से भागदौड़ के पश्चात मध्यम आय होगी नौकरी करने वाले अपने झंझट वाले काम सहकर्मियों का ऊपर थोपेंगे जिससे कुछ समय के लिये वातावरण गर्म हो सकता है। धर्म कर्म में दिखावे की आस्था रहेगी आडंबर अधिक करेंगे मन कही और ही भटकेगा। आरोग्य सामान्य रहेगा विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी दिन का अधिकांश भाग मानसिक रूप से अशांत रखेगा। घर एवं बाहर मनमौजी वृति झगड़े का कारण बनेगी आज आप केवल अपने मन की ही सुनेंगे कोई सही बात बोलेगा वह भी आपको कड़वी लगेगी। कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित व्यवहार विशेष कर उधारी ना करे अगर है तो प्राथमिकता से चुकाए अन्यथा विवाद के साथ सम्मान हानि भी निश्चित है। आज आप धन को लेकर अनैतिक कार्य करने से भी नही चूकेंगे फिर भी धन की प्राप्ति में संशय ही रहेगा। घर मे कोई नई या पुरानी बात खुलने से तकरार होगी। आज विशेष कर विपरीत लिंगीय आकर्षण से बचे संतानों की गतिविधियों पर भी ध्यान दे गलत संगत में पड़ने की संभावना है। मानसिक तनाव के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन धन प्राप्ती के योग बन रहे है इसका कम या अधिक होना आपकी मानसिकता और व्यवहार कुशलता पर निर्भर रहेगा। दिन के आरंभ से मन मे किसी मनोकामना पूर्ति की कामना लगी रहेगी लेकिन कोई ना कोई बीच मे बाधा डालेगा विशेष कर आज घर के सदस्य ही आपको गलत मार्गदर्शन देंगे जिससे कुछ समय के लिये दुविधा में फसेंगे फिर भी मध्यान बाद विवेक जाग्रत होगा थोड़ी हिम्मत भी बनने से मन की बात खोलकर कहने से भ्रामक स्थिति से बाहर निकल जाएंगे। व्यवसाय से आज आशाजनक तो नही फिर भी आवश्यकता से अधिक लाभ होगा। परिवार में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद शांति स्थापित होगी। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका स्वभाव संतोषि रहेगा फिर भी मन मे अधिक धन पाने की लालसा अवश्य रहेगी भले ही जाहिर ना करे फिर भी परिजन आपकी मानसिकता पढ़ते देर नही लगाएंगे। घर के सदस्यों से संबंध भावनात्मक रहेंगे लेकिन कुछ कटु अनुभव भी मिलेंगे। बड़े बुजुर्ग आपके मन मे चल रही उलझन को जानकर उचित मार्गदर्शन भी करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा भागदौड़ के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन कही न कही से आसानी से मिल जाएगा। नौकरी करने वाले आज कार्यो में जल्दबाजी करेंगे जिससे चूक होने की संभावना बढ़ेगी। महत्तवपूर्ण कागजात संभालकर रखे गुम होने पर परेशानी होगी। सेहत आज पहले से बेहतर रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 14 अप्रैल 2021 बुधवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 12:48 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:44 बजे होगा । भरणी नक्षत्र सायं 05:22 बजे तक रहेगा पश्चात् कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे मध्य रात्रि 12:10 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:13 से 01:49 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो इलाईची का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज सिंजारा गणगौर , मीन मलमास समाप्त , सक्रांति पुण्यकाल पूर्वान्ह मे , डाँ. अम्बेडकर जयंती , कुंभ महापर्व हरिद्वार मे मुख्यशाही स्नान ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप स्फूर्तिली ताजगीपूर्ण सुबह से दिन का आरंभ करेंगे । घर में मित्रों और सगे – सम्बंधियों के आवागमन से खुशहाली का माहौल रहेगा । उनसे मिली आकस्मिक भेंट प्रसन्नता देगी । आर्थिक लाभ हो सकता है । प्रवास की तैयारी रखें । नये कार्य शुरू कर सकते हैं ।

वृषभ :~ आज आप किसी भी प्रकार के अविचारी कदम या निर्णय लेने से पहले संभले । खराब स्वास्थ्य मन को उदास बनाएगी । परिवार मतभेद होंगे जिससे ग्लानि होगी । परिश्रम का उचित लाभ न होने से निराशा होगी । आज का दिन खर्चीला होगा ।

मिथुन :~ आज आपको सामाजिक , आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ हो सकता हैं । समाज में मान – प्रतिष्ठा बढेगी । मित्रों से लाभ भी होगा और उनके पीछे खर्च करेंगे । जीवनसाथी की खोज हेतु आज अनुकूल दिन है ।

कर्क :~ आज नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा । वेतन वृद्धि या पदोन्नति होगी । माता तथा परिवार के साथ अधिक निकटता रहेगी । मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुशी होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी ।

सिंह :~ आज आलस , थकान और ऊबन आपके कार्य की गति कम करेंगे । पेट सम्बंधित अस्वस्थता रहेगी । नौकरी व्यवसाय में विघ्नसंतोषियों की बाधकता प्रगति में बाधक बनेगी । उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहे । क्रोध को वश में रखे ।

कन्या :~ आप आज मन मे संयम को मंत्र बनाए , क्योंकि उग्र स्वभाव किसी से भी मनमुटाव करा सकती है । हितशत्रु से सचेत रहें । नए कार्य स्थगित रखें । जलाशय से दूर रहे । अत्यधिक ख़र्च होगा ।

तुला :~ आज आप दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए पार्टी , सिनेमा , नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे ।सार्वजनिक मान – सम्मान के अधिकारी बनेंगे । जीवनसाथी के उष्मापूर्ण सानिध्य का आनंद उठाएँगे ।

वृश्चिक :~ आज पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन – मन को स्वस्थ रखेगा । निर्धारित काम में सफलता मिलेगी । नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल निष्फल जाएगी । आर्थिक लाभ होगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

धनु :~ आज आपको संतानों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता से मन व्यग्र रहेगा । पेट सम्बंधी बीमारियाँ परेशान करेंगी । कार्य की असफलता हताशा आएगी । गुस्से को वश में रखे । प्रियजन से मुलाकात रोमांचक रहेगी । वाद – विवाद तथा चर्चा में न उतरें ।

मकर :~ आज आपके मन में चिंता रहेगी । परिवार मे अनबन या तकरार होने से खिन्नता रहेगी । समय से भोजन और शांत निद्रा से चिंतित रहेंगे । स्त्री वर्ग से नुकसान होगा अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार होगा । धन खर्च और अपयश से संभले ।

कुंभ :~ आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और उत्साह में भी वृद्धि होगी । बुजुर्गों और मित्रों से लाभ मिल सकता हैं । मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे । आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढेगी ।

मीन :~ आज आपको आर्थिक आयोजन के लिए शुभ दिन है । निर्धारित कार्य पूरे होंगे । आय बढ़ेगी । परिवार में सुख – शांति रहेगी । सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *