IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, पेसर एनरिच नॉर्ट्जे हुए कोरोना पॉजिटिव

जानलेवा होते जा रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश में आईपीएल के 14वें सीजन का शुभारंभ हो चुका है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कुछ खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब मुकाबले शुरू होने के बाद खबर आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स के पेसर एनरिच नॉर्ट्जे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली की टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है. बता दें कि एनरिच सीएसके के खिलाफ दिल्ली की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह तेज गेंदबाज क्वारंटीन हो गया है. दिल्ली ने अपने पहले मैच में सीएसके को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था. दिल्ली की टीम अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलने वाली है. नॉर्टजे का कोरोना से संक्रमित होना टूर्नामेंट के लिए भी यह एक बड़ा झटका है. एनरिच नॉर्टजे  ने दिल्ली के लिए पिछले सीजन में शानदार परफॉर्मेंस किया था और 22 विकेट लेने में सफल रहे थे. नॉर्टजे के परफॉर्मेंस के कारण ही दिल्ली की टीम आईपीएल 2020 में फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी.

एनरिच नॉर्टजे के कोरोना पॉजिटिव होने से यह गेंदबाज अब बीसीसीआई द्वारा डिजायन किए गए बायो बबल एरिया में आइसोलेट किया गया है. नॉर्टजे पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज छोड़कर आईपीएल खेलने भारत आए थे. वैसे नॉर्टजे का क्वारंटीन पीरियड पूरा हो गया था.

इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही है. श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण इस साल आईपीएल से बाहर हो गए हैं. सीएसके के खिलाफ पहले मैच में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी कर दिल्ली को जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई थी. धवन को पहले मैच में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवााजा गया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *