आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, १७ अप्रैल २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:५७
सूर्यास्त: ? ०६:४३
चन्द्रोदय: ? ०९:००
चन्द्रास्त: ?२३:३२
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? चैत्र
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? पञ्चमी (२०:३२ तक)
नक्षत्र ? मृगशिरा (२६:३४ तक)
योग ? शोभन (१९:१९ तक)
प्रथम करण ? बव (०७:२१ तक)
द्वितीय करण ? बालव (२०:३२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? मिथुन
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मेष (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५१ से १२:४२
अमृत काल ? १६:४२ से १८:३०
रवियोग ? २६:३४ से २९:४७
विजय मुहूर्त ? १४:२६ से १५:१८
गोधूलि मुहूर्त ? १८:३२ से १८:५६
निशिता मुहूर्त ? २३:५४ से २४:३८
राहुकाल ? ०९:०२ से १०:३९
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १३:५४ से १५:३१
होमाहुति ? बुध
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? दक्षिण (पश्चिम १३:०९ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
श्रीलक्ष्मी पंचमी, हयव्रत, नवरात्रि के पंचम दिवस आदि शक्ति माँ दुर्गा के स्कन्द स्वरूप की उपासना आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २६:३४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वे, वो, क, की) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (कु) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २९:४२ बजे से ०७:१६
वृषभ – ०७:१६ से ०९:११
मिथुन – ०९:११ से ११:२६
कर्क – ११:२६ से १३:४७
सिंह – १३:४७ से १६:०६
कन्या – १६:०६ से १८:२४
तुला – १८:२४ से २०:४५
वृश्चिक – २०:४५ से २३:०४
धनु – २३:०४ से २५:०८
मकर – २५:०८ से २६:४९
कुम्भ – २६:४९ से २८:१५
मीन – २८:१५ से २९:३८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४८ से ०७:१६
मृत्यु पञ्चक – ०७:१६ से ०९:११
अग्नि पञ्चक – ०९:११ से ११:२६
शुभ मुहूर्त – ११:२६ से १३:४७
रज पञ्चक – १३:४७ से १६:०६
शुभ मुहूर्त – १६:०६ से १८:२४
चोर पञ्चक – १८:२४ से २०:३२
शुभ मुहूर्त – २०:३२ से २०:४५
रोग पञ्चक – २०:४५ से २३:०४
शुभ मुहूर्त – २३:०४ से २५:०८
मृत्यु पञ्चक – २५:०८ से २६:३४
अग्नि पञ्चक – २६:३४ से २६:४९
शुभ मुहूर्त – २६:४९ से २८:१५
रज पञ्चक – २८:१५ से २९:३८
अग्नि पञ्चक – २९:३८ से २९:४७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके समस्त कार्य निर्बाधित रूप से चलते रहेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ भी रुक रुक कर होने से धन संबंधित परेशानियां कुछ हद तक सुलझेंगी। दोपहर के बाद किसी गुप्त चिंता के कारण मन व्याकुल हो सकता है लेकिन जल्द ही इस समस्या से भी छुटकारा पा लेंगे। महिलाये घर को खुशहाल बनाने में सहयोग करेंगी शारीरिक दर्द के कारण थोड़ी असहजता भी रहेगी फिर भी घरेलू कार्य समय पर पूर्ण कर सकेंगी। आस-पड़ोसियों से सम्बन्धो में सुधार आएगा। संताने मनमानी करेंगी। उधार के व्यवहार में कमी आएगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन का पूर्वार्ध आलस्य से भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ्य रहेंगे। जोड़ो में दर्द अकड़न की समस्या रहेगी। कार्यो को विलंब से करेंगे व्यवसाय की गति भी धीमी रहने से आर्थिक आयोजन प्रभावित होंगे। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातक आकस्मिक लाभ से रोमांचित होंगे। व्यवसायी वर्ग भी खर्च लायक लाभ अर्जित कर लेंगे। महिलाओ से आज ना उलझें अन्यथा गृह क्लेश लंबा खिंच सकता है। संध्या का समय आराम में बिताना पसंद करेंगे मनोरंजन के साधन भी सुलभ होंगे। भविष्य की योजनाएं आज ना बनाएं।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार बन सकते है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनायेंगे उसी में उलझने पड़ेंगी। फिर भी आज आप हिम्मत नही हारेंगे सतत प्रयास जारी रखने से कार्य सुधरेंगे लाभ की संभावनाएं बनेगी। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन व्यर्थ की भाग दौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकावट रहेगी फिर भी कार्यो को बेमन से करना पड़ेगा। आज आप चाहे कितना भी परोपकार करें फिर भी लोगो को खुश नही रख पाएंगे। क्रोध को वश में कर लेंगे लेकिन राग द्वेष की भावना मन मे बनी रहेगी। गृहस्थ का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। आर्थिक कारणों से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहेंगे। सन्तानो की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यो में धन खर्च होगा लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा। पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।
आकस्मिक दुर्घटना के योग है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 17 अप्रैल 2021 शनिवार संवत् 2077 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात्रि 08:33 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:44 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:33 बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दोपहर 01:09 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:14 से 10:58 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:49 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज लक्ष्मी पंचमी , श्री पंचमी

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा , जो की आप के और सामनेवाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा । लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है । भाईयों के बीच में प्रेम बढेगा । फिर भी मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा । संवेदनशीलता में वृद्धि होगी ।

वृषभ :~ आज आपको धन लाभ की संभावना है । शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे । परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा । परंतु मध्याहन के बाद व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा रहेगी । हाथ में आया अवसर गवाँ भी सकते हैं । हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ घर्षण हो सकता है ।

मिथुन :~ आज आप को संभलकर चले । घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा । कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे । शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता होगी । परंतु मध्याहन के बाद कार्य करने का उत्साह बढेगा । पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता आएगी ।

कर्क :~ आज व्यापार में लाभ के योग हैं । परंतु मध्याहन के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडेगा । आँख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है । परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करेंगे । अकस्मात न हो इससे संभले ।

सिंह :~ नए कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । व्यापार में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ हो सकता है । परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएँगे । आय में वृद्धि होने के योग हैं ।

कन्या :~ आज आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी लाभ ले पाएँगे । स्वास्थ्य संभलकर चले । दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । मध्याहन के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा । व्यावसायिकों को पदोन्नति से लाभ होगा । सम्मान होने से मन प्रसन्न रहेगा ।

तुला :~ आज आप शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता होगी । निर्धारित समय में अपना कार्य पूर्ण कर पाएँगे । नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा । विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति बनेगी । व्यापार में लाभ हो सकता है ।

वृश्चिक :~ आज प्रातःकाल आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लितता अच्छी रहेगी । मध्याहन के बाद सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता होगी । मध्याहन के बाद खान – पान में ध्यान रखे । कार्य अपूर्ण रह सकता है ।

धनु :~ आप का आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा । कार्य योजनानुसार होंगे । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । धन लाभ हो सकता है । व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी ।

मकर :~ आज कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी । अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचीपूर्ण रहेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मध्याहन के बाद अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । अस्वस्थ व्यक्तियों को आरोग्य में सुधार होगा । आर्थिक लाभ हो सकता है ।

कुंभ :~ विद्यार्थी , कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है । पिता तथा सरकार से लाभ होगा । मनोबल भी दृढ़ रहेगा । इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी । फिर भी पाचनतंत्र न बिगडे इसलिए बाहरी खान – पान टाले ।

मीन :~ आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन बीताएंगे । सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिलेगी । दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण होंगे । विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है । पिता से लाभ होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *