वर्ल्ड टी-20: मेजबान भारत ने कसी कमर, इन नौ शहरों में होंगे मैच,फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में होगा

मेजबान भारत ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को सर्वोच्च समिति की बैठक में खेलों के लिए स्थानों का चुनाव कर लिया है। वर्ल्ड कप के मुकाबले चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, धर्मशाला, अहमदाबाद, लखनऊ जैसे नौ स्थानों में किए जाएंगे। टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. गौरतलब है कि 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप भारत में खेले गए थे उस दौरान बीसीसीआई ने 7 वेन्यू में टूर्नामेंट के मैच कराए थे. इस बार 9 वेन्यू को चुना गया है.

बता दें कि 2016 में नागपुर और मोहाली में भी मैच कराए गए थे लेकिन इस बार इन दो वेन्यू को शामिल नहीं किया गया है, इनकी जगह हैदराबाद और अहमदाबाद को शामिल किया गया है. इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में 16 टीमें भाग ले रही है. कोरोना वायरस के कारण 2020 में टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित कर दिया गया था जो ऑस्ट्रेलिया में होना था. लेकिन बाद में आईसीसी ने वर्ल्ड कप को भारत में कराने का फैसला किया है.

वर्तमान में भारत की स्थिति कोरोना वायरस को लेकर खराब चल रही था. उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर-नवंबर के समय भारत में कोरोना की स्थिति में सुधार होगा और वर्ल्ड कप के मैच को बिना किसी मुश्किल हालात के आयोजित किया जाएगा.

इस समय भारत में आईपीएल का आयोजित किया जा रहा है. सभी खिलाड़ी बोयाबबल में रह रहे हैं. कोरोना को देखते हुए आईपीएल के मैचों में दर्शकों को स्टेडियम में आने की मनाही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर-नवंबर के समय यदि स्थिति में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला तो वर्ल्ड कप के मैच का आयोजन बिना दर्शकों के होगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *