
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है जो किसी भी मुद्दे पर एक दम बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। कंगना, बॉलीवुड के अलावा अन्य मुद्दों पर भी ट्वीट्स करती रहती हैं। ऐसे में अब कंगना ने कोविड के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर उनसे दिल्ली में ऑक्सीजन के बेड बढ़ाने की मांग की है और साथ ही ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने की अपील की है. जिस पर कंगना ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी है. कंगना ने ट्वीट किया- बचाओ बचाओ बचाओ…मोदी जी बचाओ…. हमने जितना रायता फैलाना था फैला दिया है. अब आप इसे साफ़ करो. ये रहा रायता और ये आपकी दिल्ली, संभालो. हा हा. घुमा फिरा के बोलने से सिर्फ़ बात बदल सकती है उसका मतलब नहीं.
यहां देखिए कंगना रनौत का ट्वीट:-In short बचाओ बचाओ बचाओ…. मोदी जी बचाओ…. हमने जितना रायता फैलाना था फैला दिया है…. अब आप इसे साफ़ करो… ये रहा रायता और ये आपकी दिल्ली, सम्भालो । ha ha
घुमा फ़ीरा की बोलने से सिर्फ़ बात बदल सकती है उसका मतलब नहीं

करण जौहर को फिर एक बार घेरा:-करण जौहर ने हाल ही में अपनी फिल्म दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिसके बाद कंगना ने एक बार फिर करण जौहर को खरी खोटी सुनाई थी. उन्होंने ट्वीट किया-कार्तिक ने अपने दम पर काम किया है, अपने दम पर वह ऐसा करना जारी रखेगा. पापा जो और उसके नेपो गैंग क्लब से अनुरोध है कि कृपया उसे अकेला छोड़ दें अगर सुशांत के साथ ऐसा नहीं किया होता तो वह भी खुद को फांसी लगाने के लिए मजबूर नहीं होते. उसे अकेला छोड़ दो गिद्ध. दूर हो जाओ चिंदी नेपो.
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म थलाइवी में नजर आने वाली है. यह फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. इसके अलावा कंगना तेजस और धाकड़ में नजर आने वाली हैं.