
भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए चीन के शहर हांगकांग में अधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, हांगकांग ने भारत से पहुंचने वाली सभी उड़ानें मंगलवार (20 अप्रैल) से आगामी तीन मई तक के लिए स्थगित कर दी है। उड्डयन सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी भी दी कि हांगकांग की सरकार ने पाकिस्तान और फिलीपींस से पहुंचने वाली उड़ानों को भी इस अवधि के लिए स्थगित कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि भारत के अलावा पाकिस्तान और फिलीपींस में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते हांगकांग ने यह कदम उठाया है।
सूत्रों ने बताया कि हांगकांग की सरकार ने पाकिस्तान और फिलीपीन से पहुंचने वाली उड़ानों को भी इस अवधि के लिए स्थगित कर दिया है. हांगकांग की सरकार का यह फैसला इस महीने विस्तार एयरलाइंस की दो उड़ानों से गए 50 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आया है.हांगकांग के नियमों के तहत वहां जाने से अधिकतम 72 घंटे पहले सभी यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराकर कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य है.
इससे पहले रविवार को ही हांगकांग सरकार ने मुंबई से हांगकांग के बीच परिचालित विस्तार एयरलाइंस की सभी उड़ानों को दो मई तक स्थगित करने की घोषणा की थी. यहा फैसला विस्तार की मुंबई-हांगकांग उड़ान से पहुंचे तीन लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद लिया गया था.