
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी का आज जन्मदिन है. इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है. लेकिन, मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. वहीं तस्वीर के साथ-साथ उन्होंने दिल को छू लेने वाली बात भी लिखी है, जिसकी लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.दरअसल, टीना अंबानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मुकेश अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने आज सुबह इंस्टाग्राम पर मुकेश अंबानी की दो तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने मुकेश अंबानी को प्यार करने वाला बेटा, भाई और बेहनोई बताया. पहली तस्वीर में 64वर्षीय मुकेश अंबानी अपने छोटे भाई और टीना अंबानी के साथ नजर आ रहे हैं.

टीना अंबानी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्यार करने वाला बेटा, भाई, बेहनोई, प्यारे पिता और दादा को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपको हमेशा खुशी और स्वास्थ्य की कामना.’

दूसरी तस्वीर में टीना अंबानी और मुकेश अंबानी नजर आ रहे हैं. यह फोटो काफी पुरानी है. आज सुबह साझा किए जाने के बाद से, पोस्ट ने हजारों ‘लाइक’ और कमेंट्स आए हैं. कई इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं ने टिप्पणी अनुभाग में अरबपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और पुरानी तस्वीरों की खूब तारीफ की है.पिछले महीने भी टीना अंबानी ने मुकेश और नीता अंबानी को उनकी शादी की सालगिरह पर शुभकामना दी थी.नीता और मुकेश अंबानी 10 दिसंबर, 2020 को दादा-दादी बने. जब आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का जन्म हुआ.
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं. उन्होंने हाल ही में फोर्ब्स की सूची में भारत के 10 सबसे अमीर अरबपतियों की 84.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया.