
दवा बनाने वाली अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी फाइजर ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत में सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपने टीके को बिना लाभ वाले मूल्य पर उपलब्ध कराने की पेशकश की है। कंपनी ने कहा है कि वह देश में टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है।कंपनी ने यह भी कहा कि महामारी के दौरान वह फाइजर-बॉयोनेट कोविड-19 एमआरएनए टीका केवल सरकारी अनुबंधों के जरिये आपूर्ति करेगी।
Pfizer के प्रवक्ता ने कहा, ‘कंपनी देश में सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम में उपयोग के लिए Pfizer और BioNTech वैक्सीन उपलब्ध कराकर सरकार के साथ काम करते रहने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.’ बयान में कहा गया है कि जैसा कि पूर्व में कहा गया है, Pfizer सरकार को उसके टीकाकरण कार्यक्रम में पूरा समर्थन देगी और केवल सरकारी अनुबंधों के जरिये ही कोविड-19 टीका उपलब्ध कराएगी.’
बिना लाभ के वैक्सीन बेचेगी फाइजर:-Pfizer ने यह भी कहा कि वह टीके को बिना लाभ वाले मूल्य पर पर उपलब्ध करएगी. हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि टीके का बिना लाभ वाला मूल्य क्या होगा. प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी दुनिया के विभिन्न देशों को समान रूप से और किफायती दर पर टीका उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है.